इटारसी न्यूज़ लगातार हो रही बारिश के बाद भी तवा डेम का जलस्तर 20 फिट कम इस कारण तवा डेम के गेट अभी तक नहीं खोले गए इटारसी में बारिश के बाद तवा डैम का जलस्तर बढ़कर 1146.50 फीट हो गया है। डैम का पूर्ण भराव स्तर 1166 फीट है, यानी डैम को पूरा भरने के लिए अभी 20 फीट पानी और चाहिए। पिछले कुछ दिनों की बारिश से जलस्तर में लगातार सुधार हुआ है। इटारसी में रविवार आधी रात से तेज बारिश शुरू हुई। इटारसी तहसील में 22.8 mm बारिश दर्ज की गई। सोमवार शाम तक बारिश रुक-रुककर जारी रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी रिमझिम से तेज बारिश की संभावना जताई थी। 1 जून से अब तक कुल 624 mm बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। नवीन अटल पार्क में भी जलभराव देखा गया। इस साल तवा डैम के गेट एक बार भी नहीं खोले गए सामान्य तौर पर 15 अगस्त तक तवा डैम पूर्ण भराव स्तर तक पहुंच जाने का लक्ष्य रहता है। इस बार अगस्त का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन डैम अभी फुल लेवल से करीब 20 फीट नीचे है। इस साल तवा डैम के गेट अब तक एक बार भी नहीं खोले गए हैं। पिछले सीजन में भारी बारिश के कारण डैम के गेट करीब 79 बार ऑपरेट किए गए थे। इस साल पर्याप्त बारिश नहीं होने से तवा डैम का जलस्तर लंबे समय तक सामान्य से नीचे रहा। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से इसमें सुधार हुआ है। इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ सकता है। आगे होने वाली बारिश से तय होगा कि तवा डैम कब पूर्ण भराव स्तर के करीब पहुंचता है।
इटारसी न्यूज़ लगातार हो रही बारिश के बाद भी तवा डेम का जलस्तर 20 फिट कम इस कारण तवा डेम के गेट अभी तक नहीं खोले गए इटारसी में बारिश के बाद तवा डैम का जलस्तर बढ़कर 1146.50 फीट हो गया है। डैम का पूर्ण भराव स्तर 1166 फीट है, यानी डैम को पूरा भरने के लिए अभी 20 फीट पानी और चाहिए। पिछले कुछ दिनों की बारिश से जलस्तर में लगातार सुधार हुआ है। इटारसी में रविवार आधी रात से तेज बारिश शुरू हुई। इटारसी तहसील में 22.8 mm बारिश दर्ज की गई। सोमवार शाम तक बारिश रुक-रुककर जारी रही। मौसम विभाग ने सोमवार को भी रिमझिम से तेज बारिश की संभावना जताई थी। 1 जून से अब तक कुल 624 mm बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। नवीन अटल पार्क में भी जलभराव
देखा गया। इस साल तवा डैम के गेट एक बार भी नहीं खोले गए सामान्य तौर पर 15 अगस्त तक तवा डैम पूर्ण भराव स्तर तक पहुंच जाने का लक्ष्य रहता है। इस बार अगस्त का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है, लेकिन डैम अभी फुल लेवल से करीब 20 फीट नीचे है। इस साल तवा डैम के गेट अब तक एक बार भी नहीं खोले गए हैं। पिछले सीजन में भारी बारिश के कारण डैम के गेट करीब 79 बार ऑपरेट किए गए थे। इस साल पर्याप्त बारिश नहीं होने से तवा डैम का जलस्तर लंबे समय तक सामान्य से नीचे रहा। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से इसमें सुधार हुआ है। इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ सकता है। आगे होने वाली बारिश से तय होगा कि तवा डैम कब पूर्ण भराव स्तर के करीब पहुंचता है।
- शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट 2. डिस्क्रिप्शन (Description) मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार! देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है? #ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews शिक्षा का मंदिर या सीमेंट का गोदाम? 3 साल से सड़ रहा सरकारी माल, ताले में ग्राम पंचायत! | पीपलढाना ग्राउंड रिपोर्ट 2. डिस्क्रिप्शन (Description) मध्य प्रदेश के पीपलढाना से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है! प्राथमिक शाला के अंदर ज्ञान की देवी के मंदिर में सरकारी सीमेंट की बोरियां पिछले तीन साल से सीलन खाकर पत्थर बन रही हैं, और मासूम बच्चे बाहर खुले में पढ़ने को मजबूर हैं। दूसरी तरफ, दोपहर के 12 बजने के बावजूद ग्राम पंचायत के ताले चैन की नींद सो रहे हैं—न सरपंच है, न सचिव, न पीने का पानी और चारों तरफ गंदगी का अंबार! देखिए 'इटारसी अपडेट' की यह ग्राउंड रिपोर्ट और बताइए कि इस लाचारी का जिम्मेदार कौन है? #ItarsiUpdate #PeopleDana #GroundReport #MadhyaPradeshNews #LocalNews1
- पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम में किया गया, सावन के मौके पर ग्राम भंगिया जिला नर्मदापुरम सावन के पावन मौके पर "सत्यम शिवम सुन्दरम" वृक्षारोपण समिति भंगिया के अध्यक्ष श्री नानकराम यदुवंशी भूतपूर्व जनपद सदस्य भंगिया जिला नर्मदापुरम के नेतृत्व में समिति के सदस्यों श्री सोहन गोस्वामी, श्री अंकित यदुवंशी, धर्मेंद्र यदुवंशी, श्री सुनील गोस्वामी , श्री दिकपाल भाटी, श्री महेंद्र भाटी, श्री कमलेश यदुवंशी, श्री गणेश यादव, के द्वारा निशुल्क, वटवृक्ष, विल्व पत्र, आम, चीकू, बादाम, कदम्ब,वृक्षों का रोपण, शासकीय मिडिल स्कूल आयपा, में शिक्षक श्री हरिओम यदुवंशी प्रधान पाठक, के साथ 10 पौधे स्कूल में रोपित किए गए, तथा श्री रेवा शंकर पटेल जी, श्री प्रेम सिंह पटेल जी आयपा के घर विल्व पत्र वृक्ष तथा नर्मदा तट आश्रम घोघरा घाट में वट वृक्ष, आम, विल्व पत्र, पीपल, तथा ग्राम भंगिया में विल्व पत्र, जामफल , मीठी नीम, आम के लगभग 27 पौधों का रोपण किया गया, ग्राम वासियों ने पर्यावण बचाने, व इस निशुल्क वृक्षारोपण कार्यक्रम की हृदय से बहुत सराहना की गई, व संकल्प लिया कि इनकी पेड़ो की सुरक्षा व पानी डालने की जिम्मेदारी हम लेते हैं2
- कलेक्टर की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, राखी बांधकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे रक्षाबंधन पर छात्राओं के बीच पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, मिठाई-उपहार देकर बढ़ाया उत्साह नर्मदापुरम। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब नन्हीं छात्राओं ने अधिकारियों को भाई मानकर उनकी कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा। पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ छात्राओं के बीच पहुंचे। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। बच्चियों ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ दोनों अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने भी नन्हीं बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मिठाई व उपहार भेंट किए। राखी के साथ जाना छात्राओं का हाल रक्षाबंधन के इस आत्मीय माहौल के बीच कलेक्टर ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में मिल रही शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और छात्राओं को होने वाली किसी भी परेशानी के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सीधे फीडबैक लिया। छात्राओं ने बेझिझक अपनी बात रखी और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की। मन लगाकर पढ़ो, सपनों को पूरा करो’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा सशक्त माध्यम है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों पर विजय पाने की ताकत देती है। दसवीं-बारहवीं की छात्राओं को खास संदेश कलेक्टर ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं सिर्फ परीक्षा पास करने का लक्ष्य न रखें, बल्कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगी और कम से कम एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान बनाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं की राखी ने जहां अधिकारियों की कलाइयों को स्नेह के धागे से बांधा, वहीं अधिकारियों का संवाद और प्रोत्साहन छात्राओं के लिए आत्मविश्वास का संदेश बन गया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता के साथ शिक्षा, अनुशासन और बेहतर भविष्य का संकल्प भी दिया।1
- नन्हें हाथों से कलेक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र छोटी-छोटी बहनों ने स्नेह से कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को बांधी राखी, उपहार पाकर खिल उठे नन्हीं छात्राओं के चेहरे नर्मदापुरम, 25 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नर्मदापुरम में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से सराबोर रहा। कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ ने पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर तथा वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास पहुंचकर नन्हीं छात्राओं से अपनी कलाइयों पर राखियां बंधवाईं। स्कूली छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को भाई मानकर उनकी कलाइयों पर प्रेमपूर्वक राखियां बांधीं और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही बच्चियों ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से भर गया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को अपने बीच पाकर छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चियों ने जिस सहजता और अपनत्व के साथ अधिकारियों को राखी बांधी, वह पल भावुक और यादगार रहा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी छात्राओं के इस स्नेह को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए उन्हें स्नेहाशीष दिया। उन्होंने बच्चियों को मिठाई एवं उपहार भेंट किए, जिससे छात्राओं की खुशी और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं से विशेष रूप से विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी फीडबैक लिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भोजन सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रखी। कलेक्टर ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। अनुशासन के बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से अनुशासन का पालन करने और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्राएं इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें। कलेक्टर ने कहा कि छात्राएं अपने सपनों को साकार कर अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का ऐसा महत्वपूर्ण अस्त्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कम से कम एक-एक छात्रा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करे और सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि परीक्षा के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी है। छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर मेहनत करें और किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं। रक्षाबंधन के अवसर पर नन्हीं बच्चियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की कलाइयों पर बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक पर्व की रस्म नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक बन गया। अधिकारियों ने भी बच्चियों को अपनेपन का अहसास कराते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षा सूत्र कार्यक्रम में एक ओर जहां नन्हीं छात्राओं के चेहरों पर रक्षाबंधन की खुशी नजर आई, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़ाकर प्रशासन और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद एवं विश्वास का भाव भी मजबूत किया। NDPM NEWS TWENTY FOUR नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट2
- नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति1
- थोड़ा सा पानी आ जाने पर रपटे पर आवा जाई बंद हो जाती है निपानिया की बड़ी समस्या निपानिया की समस्या1
- सोहागपुर पुलिस की तत्परता से गुम हुई चार बच्चियां सुरक्षित परिजनों को मिली सोहागपुर पुलिस की तत्परता से गुम हुई चार बच्चियां सुरक्षित परिजनों को मिली सोहागपुर थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में लापता और भटक रही चार बच्चियों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। घटना देर रात 12 बजे के लगभग की है। पहले मामले में घर से बिना बताए गई ऋषिका पुरबिया और छाया कुशवाहा को पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।वहीं दूसरे मामले में कस्बे में भटकती मिली 10 वर्षीय ईजाम बी और 3 वर्षीय रौनक बी को पुलिस ने पूछताछ के बाद देर रात उनके परिजनों तक पहुंचाया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चारों बच्चियां सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंचीं। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की निगरानी रखने और उनके लापता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।1
- इटारसी: वार्ड 12 कावेरी स्टेट में नाले के पानी की सप्लाई का टला बड़ा खतरा, पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने तुरंत सुधरवाई लीक पाइपलाइन Description: इटारसी के वार्ड नंबर 12, कावेरी स्टेट में घटिया पाइपलाइन के कारण पिछले एक महीने से नाले का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा था। वर्तमान पार्षद की अनदेखी के बाद पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने मौके पर पहुंचकर निजी कर्मचारियों से लीकेज ठीक करवाया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा स्वास्थ्य संकट टल गया, जिस पर स्थानीय रहवासियों ने उनका आभार जताया। Hashtags: #ItarsiNews #KaveriStateItarsi #Ward12Itarsi #RajnikanthSonkar #ItarsiUpdate इटारसी: वार्ड 12 कावेरी स्टेट में नाले के पानी की सप्लाई का टला बड़ा खतरा, पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने तुरंत सुधरवाई लीक पाइपलाइन Description: इटारसी के वार्ड नंबर 12, कावेरी स्टेट में घटिया पाइपलाइन के कारण पिछले एक महीने से नाले का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा था। वर्तमान पार्षद की अनदेखी के बाद पूर्व पार्षद रजनीकांत सोनकर ने मौके पर पहुंचकर निजी कर्मचारियों से लीकेज ठीक करवाया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा स्वास्थ्य संकट टल गया, जिस पर स्थानीय रहवासियों ने उनका आभार जताया। Hashtags: #ItarsiNews #KaveriStateItarsi #Ward12Itarsi #RajnikanthSonkar #ItarsiUpdate1