मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोराजी के समीप शनिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बेलाडीह पंचायत के बेलबिहमा निवासी 42 वर्षीय पप्पू यादव की मौत हो गई। वह सावन के महीने को लेकर बांका जिले के मदकपुर कच्ची कांवरिया पथ पर दुकान लगाने का काम कर रहे थे। दुकान से घर लौटने के दौरान देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब पप्पू यादव का शव उनके घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बिच्छो यादव ने बताया कि पप्पू अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। वे खेती-बाड़ी और मवेशी पालन करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने हाइवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है। मामले को लेकर संग्रामपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, हालांकि आवेदन मिलते ही इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- सहरसा जिला के पस्तपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बिना नंबर प्लेट की एक सीएनजी ऑटो से 128 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को कहीं दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधेपुरा जिले के महेशपुर निवासी 22 वर्षीय नवनीत कुमार और 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान सीएनजी ऑटो से इंपीरियल ब्लू की 7 बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड की 69 बोतलें, रॉयल स्टैग की 41 बोतलें और ऑफिसर चॉइस फ्रूटी की 228 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा करीब 128 लीटर है। थानाध्यक्ष विजय पासवान के अनुसार, गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी, प्रीति कुमारी, डीआईयू (diu) संयुक्त टीम और सशस्त्र बलों ने सबैला स्कूल के पास जाल बिछाया था। पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्करों ने सीएनजी ऑटो घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें सहरसा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।3
- बिहार के बांका में हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई है। इस टक्कर के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बाल-बाल बच गए।1
- बिहार में उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में दरार आ गई है। ₹3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में दरार आने के बाद अब जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।1
- बिहार के मुंगेर में शालू परवीन नामक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अरमान के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। वीडियो के जरिए शालू परवीन ने अपनी मर्जी से शादी की बात स्वीकारते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- बांका में घटिया नाला निर्माण की पोल खुल गई है। महज तीन साल की अवधि में ही यह नाला जगह-जगह से ध्वस्त हो चुका है। निर्माण कार्य की इस बदहाली के चलते अब नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।1
- बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़कर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहा था। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मूसापुर निवासी मोहम्मद अहद (पिता – मोहम्मद आलम) के रूप में हुई है। कोढ़ा थाना कांड संख्या 229/26 के तहत अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152, 113(3), 353, 353(1)(बी) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(एफ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद अहद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संदिग्ध आईडी के जरिए पाकिस्तान आधारित कुख्यात गैंगस्टर राना हुनैन उर्फ राना हुसैन के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उसके निर्देशों पर क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने या किसी संवेदनशील स्थान को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इस ऑपरेशन में कोढ़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम और एसआई गोपाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अभियुक्त से गहन पूछताछ के साथ-साथ उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।4
- बिहार के मुंगेर की रहने वाली शालू प्रवीण ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने परिवार वालों को संदेश दिया है।1
- बिहार के बांका में जोनल गेम के लिए बालक वर्ग के जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल आगामी 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।1
- बांका जिले के मंदार हिल स्टेशन से आगे लीलावरण गांव के समीप मंगलवार को हावड़ा-जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एक सांड से टकरा गई। टक्कर के बाद मवेशी ट्रेन के नीचे फंस गया, जिसके चलते ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा और कुछ देर के लिए इसकी रफ्तार थम गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ कराया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया और रेल परिचालन दोबारा सामान्य हो सका। इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।1