अंतू पुलिस द्वारा चोरी की मारुती कार के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार *प्रेस नोट दिनांक : 27.08.2026* *थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़।* *👉 प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: थाना अन्तू पुलिस द्वारा चोरी की मारुति फ्रांस कार के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार-* *➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में थाना अन्तू पुलिस द्वारा चोरी की कार को बेचने का प्रयास कर रहे 03 अभियुक्त मोहम्मद कैफ, अफसार अहमद, आकिब अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मारुति फ्रांस कार बरामद की गई ।* प्रतापगढ़। थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत अमेठी रोड पुलिस बैरियर पश्चिमगांव किठावर पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं रोकथाम जुर्म-जरायम के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की कार को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद मारुति फ्रांस कार बरामद की गई। *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अन्तू श्री अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में चौकी प्रभारी किठावर उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 विजय कुमार त्रिवेदी, का0 अवधेश यादव, का0 कन्हैया विश्वकर्मा, का0 पवन मौर्य व का0 अनुराग चौरसिया* द्वारा अमेठी रोड पुलिस बैरियर पश्चिमगांव किठावर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अमेठी की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति फ्रांस कार को रोककर चेक किया गया। कार में सवार 03 अभियुक्तों 1. मोहम्मद कैफ पुत्र इस्लाम उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामपुर बंथरी थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, 2. अफसार अहमद पुत्र रियासत अली उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चन्दुआडीह थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़, 3. आकिब अली पुत्र नासिर अली उम्र करीब 20 वर्ष निवासी जमुहा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। कार के संबंध में वाहन स्वामी से दूरभाष पर जानकारी करने पर उक्त वाहन को चोरी का होना बताया गया तथा *थाना नवाबगंज, प्रयागराज में मु0अ0सं0 283/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया।* पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त कार को दिनांक 16.08.2026 को कंजिया, नवाबगंज, प्रयागराज से चोरी करना तथा उसे बेचने का प्रयास करना बताया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद चोरी की कार के संबंध में थाना अन्तू में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. मोहम्मद कैफ पुत्र इस्लाम, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी रामपुर बंथरी थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़। 2. अफसार अहमद पुत्र रियासत अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चन्दुआडीह थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़। 3. आकिब अली पुत्र नासिर अली, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी जमुहा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़। *बरामदगी-* ➡️ चोरी की 01 अदद मारुति फ्रांस कार । *पुलिस टीम का विवरण-* चौकी प्रभारी किठावर उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 विजय कुमार त्रिवेदी, का0 अवधेश यादव, का0 कन्हैया विश्वकर्मा, का0 पवन मौर्य व का0 अनुराग चौरसिया, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़।

- एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप, प्रतापगढ़। जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की, एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर, भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया, राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने, रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा, शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,4
- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ में किसान सम्मान निधि में 3 लाख किसानों द्वारा धोखाधड़ी कर लाभ लिया गया *दिनांक 26.08.2026 को साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रतापगढ़ पर दी गई तहरीर के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तहसील कुण्डा की आईडी/लॉगिन का दुरुपयोग कर अपात्र व्यक्तियों, नाबालिगों तथा जनपद/प्रदेश से बाहर के व्यक्तियों के संदिग्ध एवं फर्जी पंजीकरण कराये जाने के संबंध में सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त पंजीकरणों के माध्यम से शासकीय पोर्टल का दुरुपयोग कर पात्रता के विपरीत सरकारी धनराशि का भुगतान कराया गया, जिसमें लगभग 03 लाख लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक योजना का लाभ प्राप्त किया जाना भी प्रकाश में आया है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं संगठित रूप से फर्जी पंजीकरण कराये जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं तथा लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग/क्षति की आशंका व्यक्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कोटेदारों (सरकारी राशन दुकानदारों) ने राशन पर कमीशन बढ़ाने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री का आभार जताया।1
- रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प रक्षाबंधन से एक दिन पहले पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प1
- Ghar dusra banaa liye hain to ghar gira Nahin Rahe khata rah kar banaya छोटे-छोटे ladke Hain kab ki jaaye Koi pata nahin jhagada karte Hain 6 mahine se ghar banaa liye Hain Ghar gira Nahin rahe hain Aaye The dhamki dekar gaye hain hamare n Rahane per Ghar wale4
- आरक्षण को लेकर छोटी पुत्री ने प्रकट किया भावपूर्ण विचार राम लीला मैदान में आरक्षण हटाओ गोष्ठी में एक बेटी जिसका आरक्षण के चलते नवोदय में अच्छा नंबर पाने पर भी चयन नहीं हुआ उसने अपनी पीड़ा गोष्ठी में ब्यक्त किया1
- दिव्यांग बच्चों की कलाइयों पर सजा प्यार का रक्षा सूत्र, खिल उठे चेहरे एलायंस क्लब ने रक्षाबंधन पर बच्चों संग बांटी खुशियां, मिठाई और उपहार पाकर छलकी खुशी प्रतापगढ़। रक्षाबंधन का पर्व उस समय और भी खास हो गया, जब अक्षम विद्यालय बढ़नी में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला टीम ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। क्लब सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, लड्डू, फल और उपहार भेंट किए। राखी बंधवाकर उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।इस अवसर पर बच्चों ने गीत और चुटकुले प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब की महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ घुल-मिलकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन किसी भी दिव्यांग बच्चे की कलाई सूनी न रहे, इसी संकल्प के साथ क्लब वर्षों से बच्चों के बीच यह पर्व मनाता आ रहा है। उन्होंने बताया कि 1997 से लगातार दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिल रहा है। अब इन बच्चों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि समाज उन्हें बराबरी का सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के साथ त्योहार मनाने से जो आत्मिक सुख मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वरिष्ठ अध्यापक श्रीनारायण यादव ने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य का प्रयास अनुकरणीय है। लोग अक्सर त्योहारों की व्यस्तता में जरूरतमंदों को भूल जाते हैं, लेकिन वह हर पर्व पर इन बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि बच्चे भी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में देखते हैं। नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ त्योहार मनाने की खुशी दोगुनी हो जाती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्व की खुशियां जरूरतमंदों और वंचितों के साथ साझा करनी चाहिए, तभी त्योहार की वास्तविक खुशी सार्थक होगी। कार्यक्रम में अमिता कुशवाहा, पूनम गुप्ता, सुनीता तिवारी, रेखा उमरवैश्य, विनय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, शंकर लाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।1