संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। बोले- राममंदिर और सनातन आस्था के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा राजनीति। अयोध्या। संसद परिसर के बाहर बिहार के सांसद पप्पू यादव की अगुवाई में सपा समेत विपक्षी दलों के प्रदर्शन को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्ष बौखला गया है। सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। महापौर ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहां जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष बार-बार हंगामा कर संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया है, जिससे देशभर के युवाओं और छात्रों में विश्वास बढ़ा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े विकास कार्यों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास मजबूत हुआ है। महापौर ने संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए विपक्षी प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आस्था और धार्मिक प्रतीकों को राजनीति का माध्यम बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार हिंदू समाज और सनातन परंपराओं को लेकर नकारात्मक राजनीति कर रहा है। महापौर ने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को समझ रही है और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व विपक्षी दलों को इसका तगड़ा जवाब देगी।
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। बोले- राममंदिर और सनातन आस्था के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा राजनीति। अयोध्या। संसद परिसर के बाहर बिहार के सांसद पप्पू यादव की अगुवाई में सपा समेत विपक्षी दलों के प्रदर्शन को अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्ष बौखला गया है। सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। महापौर ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहां जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष बार-बार हंगामा कर संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून बनाया है, जिससे देशभर के युवाओं और छात्रों में विश्वास बढ़ा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े विकास कार्यों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास मजबूत हुआ है। महापौर ने संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए विपक्षी प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आस्था और धार्मिक प्रतीकों को राजनीति का माध्यम बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार हिंदू समाज और सनातन परंपराओं को लेकर नकारात्मक राजनीति कर रहा है। महापौर ने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को समझ रही है और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व विपक्षी दलों को इसका तगड़ा जवाब देगी।
- नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने लगाई नाली निर्माण की गुहार....!! पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक नाली निर्माण की उठी मांग....!! अयोध्या। (सुनील यादव) विकासखंड मयाबाजार के ग्राम पंचायत काजीपुर गाडर, गोशाईंगंज के ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर एमएलसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक लगभग 200 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर विद्यालय भी स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो जाते हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में करीब 33 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा।2
- गुरु पूर्णिमा पर कोल्हमपुर धाम में आस्था का महासैलाब, दीनदयाल माता जी ने दिया गुरु-सम्मान संदेश।1
- अयोध्या असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन अयोध्या असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन। विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया। पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।2
- संसद परिसर में संत वेश को लेकर विवाद, संत राजूदास की तीखी प्रतिक्रिया अयोध्या। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा संत वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन को लेकर विवाद गहरा गया है। इस घटनाक्रम पर अयोध्या के संत राजूदास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संत राजूदास ने कहा, "सनातन का अपमान करने वालों को जो अपना मानता है, वह हिन्दू नहीं हो सकता।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। गौरतलब है कि संसद परिसर में विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया था, जिसमें पप्पू यादव संत वेश में दिखाई दिए। इस प्रदर्शन को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और धार्मिक नेताओं की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हो रही है।1
- उ प्र बाराबंकी मजीठा नाग देवता मंदिर एक माह के लिए भव्य मेला का शुभारंभ देखे भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं शिव भक्ति ।। बाराबंकी में सावन महीने का मेला सज धज गया है 28 जुलाई 26, को मंगलवार को गुरुपूर्णिमा के दिन बाराबंकी मजीठा नाग देवता मंदिर में प्रत्येक वर्ष चलने वाला मेला कल शुभ आरम्भ हो गया यह मेला एक महीने तक सावन भर चलता है भारी संख्या में भक्ति आते है दर्शन करने।।। अयोध्या जिला में अंधाधुन बारिश हुई है और मौसम ठण्डक आनंद मय रहा बाराबांकी जिला में बिलकुल भी बारिश नहीं हुई है रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।2
- अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। अयोध्या में शुरू हुआ अत्याधुनिक CNG पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक ईंधन सुविधा अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नए CNG और पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। "संतगीतान्जा" नाम से शुरू हुए इस फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल के साथ CNG की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान प्रो संतोष सिंह ने बताया कि इस पंप के शुरू होने से आसपास के वाहन चालकों को बेहतर गुणवत्ता का ईंधन और आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास के बीच अब एक और आधुनिक फ्यूल स्टेशन लोगों की सेवा के लिए तैयार हो गया है, जो की अचारी सगरा दर्शन नगर मे स्थित है, और एक बार मौका जरूर दे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और CNG की सुविधा उपलब्ध है। परिसर को आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। पंप प्रबंधन का कहना है कि यहां ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, डिजिटल भुगतान, स्वच्छ परिसर और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, अयोध्या के विकास की रफ्तार के बीच इस नए आधुनिक CNG पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन संबंधी बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।1
- असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या असहाय गरीब तथा निम्न वर्ग की सैकड़ो महिलाओं ने थामा सपा का दमन। विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया। पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।1
- सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में स्थित दुकानों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में स्थित दुकानों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर *दुकानदारों ने कहा ना तो मुआवजा दिया गया ना ही दुकान देने का आश्वासन अयोध्या सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के 26 दुकानदारों को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी जो कि जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के द्वारा एक नोटिस जारी करते हुए सीतापुर नेता चिकित्सालय परिसर में स्थित 26 दुकानदारों की दुकान बुलडोजर से तुड़वाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रहें दुकानदारों द्वारा कहा गया है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में खुद कहा गया है कि लीज की अवधि अभी 5 वर्ष तक प्रभावी है किंतु उसके बाद भी प्रशासन जबरदस्ती बुलडोजर द्वारा दुकानों को तोड़ रहा है, इसके अलावा उनका किराया जुलाई 2026 से लेकर दिसंबर 2026 तक निरंतर न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज सीडी के माध्यम से जमा किया जा रहा है, दुकानदारों का यह भी कहना है कि प्रशासन ना तो उन्हें कोई मुआवजा ही प्रदान कर रहा है और ना ही कहीं पर दुकानें आवंटित करने का आश्वासन दे रहा है बल्कि 25 साल पहले उनके द्वारा जमा की गई 80000 की धनराशि को लौट के लिए तैयार है, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने भी विरोध करते हुए कहा है दुकानदारों की दुकान ना रहने से उनके सामने जीवन यापन का प्रश्न खड़ा हो चुका है किंतु प्रशासन और शासन आंखें मूंदे यह अत्याचार कर रहा है, श्री पांडेय ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र प्रेषित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी और इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी किंतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, फिलहाल दुकानदारों द्वारा सोमवार को हाई कोर्ट के माध्यम से एक नई याचिका डालने हेतु विचार विमर्श किया गया है, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में स्थित दुकानों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर *दुकानदारों ने कहा ना तो मुआवजा दिया गया ना ही दुकान देने का आश्वासन अयोध्या सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के 26 दुकानदारों को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी जो कि जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के द्वारा एक नोटिस जारी करते हुए सीतापुर नेता चिकित्सालय परिसर में स्थित 26 दुकानदारों की दुकान बुलडोजर से तुड़वाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर रहें दुकानदारों द्वारा कहा गया है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में खुद कहा गया है कि लीज की अवधि अभी 5 वर्ष तक प्रभावी है किंतु उसके बाद भी प्रशासन जबरदस्ती बुलडोजर द्वारा दुकानों को तोड़ रहा है, इसके अलावा उनका किराया जुलाई 2026 से लेकर दिसंबर 2026 तक निरंतर न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज सीडी के माध्यम से जमा किया जा रहा है, दुकानदारों का यह भी कहना है कि प्रशासन ना तो उन्हें कोई मुआवजा ही प्रदान कर रहा है और ना ही कहीं पर दुकानें आवंटित करने का आश्वासन दे रहा है बल्कि 25 साल पहले उनके द्वारा जमा की गई 80000 की धनराशि को लौट के लिए तैयार है, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने भी विरोध करते हुए कहा है दुकानदारों की दुकान ना रहने से उनके सामने जीवन यापन का प्रश्न खड़ा हो चुका है किंतु प्रशासन और शासन आंखें मूंदे यह अत्याचार कर रहा है, श्री पांडेय ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र प्रेषित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी और इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी किंतु वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, फिलहाल दुकानदारों द्वारा सोमवार को हाई कोर्ट के माध्यम से एक नई याचिका डालने हेतु विचार विमर्श किया गया है,1