प्राथमिक स्कूल बिनावाला में हुआ वार्षिक उत्सव बच्चों के खिले चेहरे:- मूंढापांडे आज दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बिनावाला, विकास क्षेत्र मुंडापांडे, मुरादाबाद में वार्षिक उत्सव/नामांकन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान फिरोज अली ने सभी बच्चों का एडमिशन प्राथमिक विद्यालय बिनावाला में कराने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान मित्रपाल जी एवं श्रीमान तेजराम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कुमार इंचार्ज अध्यापक ने की। उन्होंने बताया की मनुष्य जीवन को साकार करने के लिए शिक्षा अत्यंत सभी के लिए जरूरी है, उन्होंने यह भी बताया कि नवीन सत्र2026- 27, 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। उसमें अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन सोमपाल सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुरस्कार , मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का महत्व, जल बचाओ ,मोबाइल से बचाव आदि कार्यक्रम करके समाज को जागरूक किया कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर जितेंद्र एवं उमा, द्वितीय स्थान पर राजीव गुंजन, तृतीय स्थान पर अंश एवं प्रतिज्ञा रहे। आज कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह यादव, सहायक अध्यक्ष सोमपाल सिंह, छात्र अभिभावक एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान,समस्त विद्यालय स्टाफ एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।
प्राथमिक स्कूल बिनावाला में हुआ वार्षिक उत्सव बच्चों के खिले चेहरे:- मूंढापांडे आज दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बिनावाला, विकास क्षेत्र मुंडापांडे, मुरादाबाद में वार्षिक उत्सव/नामांकन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान फिरोज अली ने सभी बच्चों का एडमिशन प्राथमिक विद्यालय बिनावाला में कराने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान
मित्रपाल जी एवं श्रीमान तेजराम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कुमार इंचार्ज अध्यापक ने की। उन्होंने बताया की मनुष्य जीवन को साकार करने के लिए शिक्षा अत्यंत सभी के लिए जरूरी है, उन्होंने यह भी बताया कि नवीन सत्र2026- 27, 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। उसमें अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन सोमपाल सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुरस्कार
, मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का महत्व, जल बचाओ ,मोबाइल से बचाव आदि कार्यक्रम करके समाज को जागरूक किया कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर जितेंद्र एवं उमा, द्वितीय स्थान पर राजीव गुंजन, तृतीय स्थान पर अंश एवं प्रतिज्ञा रहे। आज कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह यादव, सहायक अध्यक्ष सोमपाल सिंह, छात्र अभिभावक एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान,समस्त विद्यालय स्टाफ एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।
- Post by वसीम खान संपादक1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल3
- रामपुर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 5 में गंदगी का बुरा हाल बना हुआ है। नालियां पूरी तरह चोक पड़ी हैं और पिछले करीब 2 साल से सफाई नहीं कराई गई है। टीन वाली मस्जिद के पास गलियां नीची होने के कारण पानी भर जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोई सफाई कर्मचारी यहां नहीं आता, जिसके चलते लोगों को खुद ही नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। समाजसेवी कफल खान लगातार नगर पालिका और चेयरमैन मामून शाह खान से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड के सभासद शमीम पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नई बस्ती के लोग अब जल्द से जल्द सफाई और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।1
- तीसरी मंजिल पर आग, लोग ऊपर से कूदकर बचाने लगे जान एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया, जिससे लोग बाहर निकल नहीं पाए। हालात बिगड़ते देख कई लोग ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाने लगे। कुछ बालकनी से लटककर नीचे उतरे, जबकि कुछ मामूली रूप से घायल हुए। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।1
- संभल। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और परिवार का साथ मिल जाए, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है संभल जनपद के असमोली विकासखंड के मनोटा गांव की होनहार बेटी यासमीन निगार ने, जिन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की नर्सिंग अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। यासमीन का चयन लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में संभल जनपद से सफलता प्राप्त करने वाली वह अकेली अभ्यर्थी हैं, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है। यासमीन की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके परिवार का अटूट समर्थन भी रहा। उनके पिता वसीरुल्लाह चौधरी, जो साधारण रूप से विजिटिंग और शादी कार्ड छपाई का कार्य करते हैं, ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। वहीं उनकी मां नसीरीन, एक गृहिणी होते हुए भी हर कदम पर बेटी का हौसला बढ़ाती रहीं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी यासमीन हमेशा से परिवार की उम्मीदों का केंद्र रहीं और उन्होंने उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनके छोटे भाई साकिब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दूसरे भाई फैजान शारदा यूनिवर्सिटी में बीएससी डेटा साइंस के छात्र हैं। यह पूरा परिवार शिक्षा को अपनी ताकत मानता है, और यासमीन की सफलता उसी सोच का परिणाम है।1
- मंडी धनौरा में शिव मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोग तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को कब्जामुक्त कराने की मांग की।जानकारी के अनुसार महादेव स्थित एक नव निर्माणाधीन शिव मंदिर का 2 अप्रैल को उद्घाटन प्रस्तावित है। आरोप है कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा मंदिर पर अपने माता-पिता का नाम लिखवाने के साथ ही उनकी मूर्तियां भी स्थापित कर दी गई हैं। इसको लेकर समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धार्मिक स्थल को ‘पितृ स्थल’ में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और जनाक्रोश बढ़ रहा है।इस संबंध में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मुसाराम थारू को सौंपते हुए मंदिर से उक्त मूर्तियां हटाने और मंदिर का नाम किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर न रखने की मांग की। समाजसेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई कर जल्द समाधान करना चाहिए।3