बलौदाबाजार उपजेल में विशेषज्ञ समिति का दबिश सह निरीक्षण: 18 से 21 वर्ष के बंदियों के आयु सत्यापन पर विशेष जोर बलौदाबाजार: जेल में निरुद्ध कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा और कानून के सही क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 सितंबर 2026 को विशेषज्ञ समिति ने उपजेल बलौदाबाजार का औचक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान का मुख्य ध्येय 18 से 21 वर्ष के युवा बंदियों की वास्तविक आयु का सत्यापन करना और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी नाबालिग गलती से वयस्कों की जेल में न रहे। बैरकों में जाकर ली स्वास्थ्य और शिक्षा की जानकारी निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न बैरकों का दौरा किया। वहां निरुद्ध 18 से 21 आयु वर्ग के युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक बातचीत के दौरान सभी बंदियों ने स्वयं की आयु 18 वर्ष से अधिक होने का दावा किया है। 1 संदिग्ध नाबालिग चिन्हित: बाल संप्रेक्षण गृह भेजने की तैयारी सघन जांच-पड़ताल के दौरान 1 बंदी की आयु 18 वर्ष से कम होने का संदेह व्यक्त किया गया है। समिति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित बच्चे का नाम उपजेल बलौदाबाजार के मुख्य प्रहरी को सौंप दिया है, ताकि उसकी आयु संबंधी दस्तावेजों और प्रामाणिक साक्ष्यों की गहन जांच की जा सके। महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया: यदि आयु सत्यापन के उपरांत उक्त बंदी की आयु 18 वर्ष से कम पाई जाती है, तो उसे तत्काल नियमानुसार बाल संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही, उसके कानूनी मामले को त्वरित कार्रवाई हेतु किशोर न्याय बोर्ड (JUVENILE JUSTICE BOARD) को सुपुर्द कर दिया जाएगा। निरीक्षण दल में शामिल प्रमुख अधिकारी इस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से भरे निरीक्षण अभियान में प्रशासन एवं न्याय क्षेत्र के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे: महिला एवं बाल विकास विभाग: अतुल परिहार (जिला कार्यक्रम अधिकारी), प्रकाश दास (जिला बाल संरक्षण अधिकारी) जेल प्रशासन: अभिषेक मिश्रा (जेल अधीक्षक) विधिक एवं सामाजिक न्याय दल: संजय सोनी (विधिक सेवा प्राधिकरण), सुश्री मेघा शर्मा (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), एवं टुकेश्वर जगत (सामाजिक कार्यकर्ता) प्रशासन का यह कदम जेल में बंद युवाओं के मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय प्रणाली की पारदर्शिता को बनाए रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

- तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।4
- गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा। 2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा। 3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना। त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA2
- बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।1
- कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।1
- बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।1
- धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमल ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमला चकरभाठा थाना में मामला दर सोमवार की रात 10:30 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्द्रप्रकाश भार्गव पिता रामरतन भार्गव उम्र 32 निवासी मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने सोमवार की रात 10.25 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम मगरउछला में रहता हूँ राधे प्लाट सिलपहरी में मजदूरी का काम करता हूँ कि सौमवार दिनांक 14/09/2026 के करीबन 08.10 बजे मैं अपने घर में था मेरे साथ मेरी पत्नि दर्गा भार्गव तथा मेरी बेटी और बेटा साथ में थे कि उसी समय मेरी पत्नि दर्गा भार्गव जो कि शराब पीने की आदि है मुझे बोली की मेरे लिये आज शराब क्यो नहीं लाये हो तब मैं बोला कि रोज रोज शराब के लिये पैसा कहा लाउंगा रोजी मजदूरी करता हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव घर में रखे हसिया को दिखाकर तुझे आज जान से मार दूंगी अगर दारू नहीं लायेगा तो बोलते हुये मुझसे हाथापाई करने लगी जिससे मेरी पत्नि के हाथ मे रखे हसिया से मेरे बाये हाथ के कंधा के उपर चोट लगा है खून निकला है और दाहिने हाथ कलाई में काटने जैसा निशान है जिसके बाद मैं अपने आप को बचाते हुये अपने घर से बाहर भागा हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव कहा भाग रहा है आज तेरे को जान से मार दूंगी बोलकर अश्लील गाली गलौज की है घटना को मेरा बडा भाई देव प्रसाद भार्गव, तथा मेरी मां बदनबाई भार्गव एवं मेरे पिता रामरतन भार्गव व आस पास के लोग देखे है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाय प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है एवं प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी इससे पहले भी चार बार उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर चुकी है इस संबंध में सिरगिट्टी और चकरभाटा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया था मुझे हंसीया से मरने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर कहीं भाग गई है1