Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/BkedQHfyllc?si=kxO4klQuF4ABtMrZ *जसवंतनगर के कैस्त स्थित राम जानकी विद्या मंदिर में नए सत्र के लिए विशेष छूट पर एडमिशन शुरू हो चुके हैं। Nursery से लेकर कक्षा 10 तक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।* *👉*अगर आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। मो.आसिफ जसवंतनगर* डी.पी.एस.चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें🙏🙏...
M. Janib -Jaswant Nagar
https://youtu.be/BkedQHfyllc?si=kxO4klQuF4ABtMrZ *जसवंतनगर के कैस्त स्थित राम जानकी विद्या मंदिर में नए सत्र के लिए विशेष छूट पर एडमिशन शुरू हो चुके हैं। Nursery से लेकर कक्षा 10 तक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।* *👉*अगर आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। मो.आसिफ जसवंतनगर* डी.पी.एस.चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें🙏🙏...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसवंतनगर क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण स्थल पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। घंटों इंतजार के बावजूद गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई, जिससे लोगों में असंतोष देखा गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गैस आपूर्ति वाहन निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा। इसके बावजूद, हजारों लोग सिलेंडर मिलने की उम्मीद में हाइवे किनारे जमा रहे। इस दौरान वितरण स्थल पर अव्यवस्था का माहौल रहा। इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद मौके पर कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पुलिस बल की तैनाती या भीड़ नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। लोग अव्यवस्थित ढंग से हाइवे के किनारे खड़े और घूमते रहे, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। रामकिशोर, दिलीप, पूजा, ऊषा, आलोक, मनोज, आशा, प्रतीक्षा, संजय, अखिलेश, शेर सिंह और मनीष सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें आए दिन गैस की किल्लत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और वितरण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- *(RY) इटावा-* *अज्ञात कारणों से खेतों में लगी भीषण आग......!!* आग की लपटें देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप। करीब 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक। कई किलोमीटर दूर तक धुएं का दिखा गुबार। दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली भरथना क्षेत्र का मामला1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh4
- इटावा: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश विश्वास उर्फ विशु, राघवेंद्र शुक्ला, सूरज राजावत, शंकर सोनी सुनार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला घायल, गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे छ जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद, थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही।4
- इटावा पुलिस ने थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च 2026 की है, जब बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर पुलिया के पास एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गठित की। 5/6 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें एक रेकी करने वाला और एक सुनार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला सोना, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।3
- Post by अंकित कुमार पत्रकार1
- जसवंतनगर में सोमवार दोपहर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र से लेकर इटावा आईटीआई चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया। सड़क किनारे रखे सामान, टीन शेड और अस्थायी ढांचों को हटाते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी स्वयं अपना सामान हटाते दिखे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और मकान मालिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि दोबारा सर्विस रोड पर कब्जा किया गया या सामान रखा गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जुर्माना भी वसूला जाएगा और अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्तियों से ही लिया जाएगा। हाईवे टीम ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।1