logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और आह्वान पर 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविवार को गौतमबुद्धनगर जनपद में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को सशक्त बनाने और संपूर्ण मानवता के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। जनपद के दो प्रमुख स्थलों, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा और इंडोर स्टेडियम सेक्टर-21ए, नोएडा, में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवनशैली को अपनाने संबंधी उनके प्रेरणादायी संदेश को सुना। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गुब्बारे हवा में छोड़कर सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत की। योगाचार्य योगी अनुराग एवं आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और अधिक सशक्त बनाया है, और आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन तथा सकारात्मक जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। उन्होंने जोर दिया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वय की ऐसी जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' प्रत्येक आयु वर्ग के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी है, क्योंकि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया, साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल सहित जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं आयुष विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। मुख्य कार्यक्रमों में पिछड़ा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनके साथ विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं नरेंद्र भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष महानगर महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला महामंत्री ओमवीर अवाना एवं अमित त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश अनुराग यादव, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट संस्थानों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

11 hrs ago
user_S k sharma
S k sharma
पत्रकार Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
24a7fd91-5080-4da0-b521-580f5a6ebe83

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और आह्वान पर 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रविवार को गौतमबुद्धनगर जनपद में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को सशक्त बनाने और संपूर्ण मानवता के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। जनपद के दो प्रमुख स्थलों, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा और इंडोर स्टेडियम सेक्टर-21ए, नोएडा, में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवनशैली को अपनाने संबंधी

2d0cafd7-8a0f-4414-947e-bb9fb4c1c334

उनके प्रेरणादायी संदेश को सुना। इसके बाद, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गुब्बारे हवा में छोड़कर सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत की। योगाचार्य योगी अनुराग एवं आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और अधिक सशक्त बनाया है, और आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन तथा सकारात्मक जीवनशैली का पर्याय बन चुका है। उन्होंने जोर दिया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वय की ऐसी जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की

8890e7e5-69aa-425f-a3f2-a4708d4938a6

थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' प्रत्येक आयु वर्ग के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी है, क्योंकि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को बढ़ती आयु में भी स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया, साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल सहित जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं आयुष विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की। मुख्य कार्यक्रमों में पिछड़ा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप मुख्य

89db0793-a8b3-4375-8f5b-9cf35b37a888

अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उनके साथ विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं नरेंद्र भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष महानगर महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला महामंत्री ओमवीर अवाना एवं अमित त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश अनुराग यादव, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट संस्थानों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यह जानकारी साझा की गई है कि आसिफाबाद और चंद्रपुरा नामक स्थानों पर किसी प्रकार का दंगा या विवाद नहीं हुआ है। इन गांवों में पूरी तरह से शांति बनी हुई है, इस स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए 'आसिफाबाद चंद्रपुरा जिंदाबाद' का उद्घोष किया गया है।
    1
    यह जानकारी साझा की गई है कि आसिफाबाद और चंद्रपुरा नामक स्थानों पर किसी प्रकार का दंगा या विवाद नहीं हुआ है। इन गांवों में पूरी तरह से शांति बनी हुई है, इस स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए 'आसिफाबाद चंद्रपुरा जिंदाबाद' का उद्घोष किया गया है।
    user_   शौकीन चौहान
    शौकीन चौहान
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    1
    बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ए बी लेजर आई सेंटर के सौजन्य से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेएम फ्लोरांस सोसाइटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। इस आयोजन के दौरान 'करें योग रहे निरोग' का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
    2
    ए बी लेजर आई सेंटर के सौजन्य से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जेएम फ्लोरांस सोसाइटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। इस आयोजन के दौरान 'करें योग रहे निरोग' का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
    user_Shree Shyam Verma
    Shree Shyam Verma
    Eye Care Clinic नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गाजियाबाद के वीवीआईपी नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का एक भव्य प्रकट समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मेरठ प्रांत के 28 संगठनात्मक क्षेत्रों से आए कुल 518 शिक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राष्ट्र सेवा और अनुशासन का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान, स्वयंसेवकों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट, योग, प्राणायाम, नियुद्ध, दण्ड संचालन और विभिन्न व्यूह रचनाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से, 107 शिक्षार्थियों के घोष वादन ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर, मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी ने अपने संबोधन में संघ के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का प्रमुख लक्ष्य चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। वहीं, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल अनिल तिवारी ने अनुशासित नागरिकों को देश की सुरक्षा की वास्तविक रीढ़ बताया, उनकी महत्ता पर जोर दिया। करीब 5000 लोगों की भारी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य समारोह का समापन सामूहिक संघ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसने कार्यक्रम को एक आध्यात्मिक और संगठनात्मक पूर्णता प्रदान की।
    1
    गाजियाबाद के वीवीआईपी नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का एक भव्य प्रकट समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मेरठ प्रांत के 28 संगठनात्मक क्षेत्रों से आए कुल 518 शिक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राष्ट्र सेवा और अनुशासन का दृढ़ संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान, स्वयंसेवकों ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट, योग, प्राणायाम, नियुद्ध, दण्ड संचालन और विभिन्न व्यूह रचनाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से, 107 शिक्षार्थियों के घोष वादन ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

इस अवसर पर, मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी ने अपने संबोधन में संघ के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का प्रमुख लक्ष्य चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। वहीं, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल अनिल तिवारी ने अनुशासित नागरिकों को देश की सुरक्षा की वास्तविक रीढ़ बताया, उनकी महत्ता पर जोर दिया।

करीब 5000 लोगों की भारी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य समारोह का समापन सामूहिक संघ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसने कार्यक्रम को एक आध्यात्मिक और संगठनात्मक पूर्णता प्रदान की।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत देश से अंधविश्वास की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अंधविश्वास से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी सटीक जगह पता नहीं चल पाई है। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि आज के समय में भी देश में अंधविश्वास अपने चरम पर है। लोग ढोंगी बाबाओं के चक्कर में फंसकर बर्बाद हो चुके हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। यह वायरल वीडियो देश में अंधविश्वास की इस बढ़ती प्रवृत्ति को एक बार फिर उजागर करता है, जिस पर लोगों से अपनी राय मांगी गई है।
    1
    भारत देश से अंधविश्वास की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अंधविश्वास से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी सटीक जगह पता नहीं चल पाई है।

इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि आज के समय में भी देश में अंधविश्वास अपने चरम पर है। लोग ढोंगी बाबाओं के चक्कर में फंसकर बर्बाद हो चुके हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। यह वायरल वीडियो देश में अंधविश्वास की इस बढ़ती प्रवृत्ति को एक बार फिर उजागर करता है, जिस पर लोगों से अपनी राय मांगी गई है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    7 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन अ (टिकैत) ने 21 जून 2026 को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित अपने राष्ट्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, किसानों की वर्तमान समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र चौधरी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन एफ.डी. मलिक द्वारा किया गया। बैठक के दौरान, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एफ एच चौधरी ने जोर दिया कि किसान केवल अन्न ही नहीं उगाते, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सस्ती खाद-बीज और आर्थिक सुरक्षा मिलना उनका अधिकार है। बैठक में किसानों की लंबित मांगों, फसलों के दाम और स्थानीय समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि हर किसान की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जा सके। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमोद चौधरी ने आगामी दिनों में चलाए जाने वाले जागरूकता अभियानों और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की। बैठक के समापन पर, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया और पूरी निष्ठा के साथ किसान हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महेंद्र गौतम दलित प्रदेश अध्यक्ष, वसीम चौधरी योजन महासभा अध्यक्ष, सनोवर, रोहित ठाकुर मंडल अध्यक्ष आगरा, मंडल प्रधान, जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    भारतीय किसान यूनियन अ (टिकैत) ने 21 जून 2026 को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित अपने राष्ट्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, किसानों की वर्तमान समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र चौधरी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन एफ.डी. मलिक द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एफ एच चौधरी ने जोर दिया कि किसान केवल अन्न ही नहीं उगाते, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सस्ती खाद-बीज और आर्थिक सुरक्षा मिलना उनका अधिकार है। बैठक में किसानों की लंबित मांगों, फसलों के दाम और स्थानीय समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि हर किसान की आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जा सके। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रमोद चौधरी ने आगामी दिनों में चलाए जाने वाले जागरूकता अभियानों और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की।

बैठक के समापन पर, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया और पूरी निष्ठा के साथ किसान हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महेंद्र गौतम दलित प्रदेश अध्यक्ष, वसीम चौधरी योजन महासभा अध्यक्ष, सनोवर, रोहित ठाकुर मंडल अध्यक्ष आगरा, मंडल प्रधान, जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Mr.Singh Patrakar
    Mr.Singh Patrakar
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंतजार मुश्किल सुनी है दिल की महफिल कब तेरी ईद होगी मस्तों की ईद होगी 🌹🌺🌲
    1
    इंतजार मुश्किल सुनी है दिल की महफिल कब तेरी ईद होगी मस्तों की ईद होगी 🌹🌺🌲
    user_   शौकीन चौहान
    शौकीन चौहान
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फरीदाबाद की भारत कॉलोनी स्थित गली नंबर-3 में गैस रिसाव के कारण लगी आग ने पूरे इलाके को दर्दनाक हादसे से झकझोर दिया है। इस हादसे में 9 माह के मासूम राघव की मौत हो गई, जबकि उसकी माँ सोनिया अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय सोनिया अपने पति कैलाश और बेटे राघव के साथ घर पर मौजूद थी। आशंका जताई जा रही है कि किचन में पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था और जैसे ही चूल्हा जलाया गया, एक जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
    1
    फरीदाबाद की भारत कॉलोनी स्थित गली नंबर-3 में गैस रिसाव के कारण लगी आग ने पूरे इलाके को दर्दनाक हादसे से झकझोर दिया है। इस हादसे में 9 माह के मासूम राघव की मौत हो गई, जबकि उसकी माँ सोनिया अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय सोनिया अपने पति कैलाश और बेटे राघव के साथ घर पर मौजूद थी। आशंका जताई जा रही है कि किचन में पहले से ही गैस का रिसाव हो रहा था और जैसे ही चूल्हा जलाया गया, एक जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.