Shuru
Apke Nagar Ki App…
#ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल#बेकाबू वैगन-आर का कहर! तीन लोगों को रौंदते हुए मकान में घुसी कार, CCTV में कैद खौफनाक मंजर एजाज नगर गोटिया का मामला#
ख़बर जंक्शन बरेली
#ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल#बेकाबू वैगन-आर का कहर! तीन लोगों को रौंदते हुए मकान में घुसी कार, CCTV में कैद खौफनाक मंजर एजाज नगर गोटिया का मामला#
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। शहर के साई सुखदा हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. उत्तराखंड के नैनीताल निवासी 35 वर्षीय मरीज को उसकी 62 वर्षीय मां ने किडनी दान कर नया जीवन दिया। यह जटिल किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक साई सुखदा हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। मरीज लंबे समय से दोनों किडनियों के फेल होने के कारण डायलिसिस पर निर्भर था और लगातार इलाज के लिए बरेली आना पड़ता था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद मां ने बिना संकोच अपने बेटे को किडनी दान करने का फैसला किया। कई जरूरी जांचों, कानूनी प्रक्रिया और उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल के बाद कई घंटे चली सर्जरी सफल रही। प्रत्यारोपण के तुरंत बाद नई किडनी ने काम करना शुरू कर दिया और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। यह बरेली का पहला निजी अस्पताल बन गया है जहां आयुष्मान योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अब गंभीर किडनी रोगियों को महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रचा मेडिकल इतिहास, अंगदान का दिया संदेश इस प्रत्यारोपण को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल बनाया। ऑपरेशन का नेतृत्व नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ शरद अग्रवाल ने किया। टीम में सीता राम सिंह कुलराज, ऋषि अग्रवाल, ध्रुव मोहन, प्रजाय श्रीवास्तव, आशु हिरानी, रोहित सिंघल सहित कई डॉक्टर शामिल रहे। पोस्ट-ऑप केयर और इमरजेंसी सपोर्ट टीम ने भी 24×7 निगरानी रखकर ऑपरेशन की सफलता में अहम योगदान दिया। डॉक्टरों ने बताया कि किडनी फेलियर का स्थायी इलाज प्रत्यारोपण है और अंगदान हजारों मरीजों को नया जीवन दे सकता है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता केवल एक ऑपरेशन नहीं बल्कि बरेली मंडल में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। अब क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। आपातकालीन संपर्क: 63994499111
- बरेली पुलिस का लगातार लंगड़ा अभियान जारी बरेली के प्रेम नगर थाना पुलिस ने लूट की घटना और एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है एक आरोपी के पैर में बरेली पुलिस की गोली लगी है जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली में शाही सुखदा हॉस्पिटल में मां ने दी किडनी बेटे को मिला है नया जीवन बरेली के प्रथम निजी अस्पताल में सफल किडनी प्रत्यारोपण2
- गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने भारत में अपराध चरम सीमा पर बढ़ने का घोर विरोध जातया बरेली उत्तर प्रदेश भारतीय जेलों में एक दोषी के साथ साथ पूरे पूरे परिवार के लाखों बेगुनाह लोग जेलों में कैदियों और बंदियों के रूप में सलाखों के पीछे होने व देश में झूठे मुकदमे दर्ज होने का घोर विरोध कर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन के एसीएम बरेली को सोपा तथा बुलंद आवाज में भारत में न्यायिक स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांगकी ज्ञापन देने वाले में , मनोज विकट,रंजीत सिंह, संजीव सागर, संजय सक्सेना, गिरिश चंद्र सक्सेना , मोहम्मद नासिर, जगदीश सागर , रेनू जौहरी आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे1
- बॉयफ्रेंड संग भाग गई पत्नी, सदमे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया पति, फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा रायबरेली में पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ भाग जाने से आहत होकर रवींद्र नामक युवक हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया. चार महीने पहले हुई इस घटना से वो मानसिक तनाव में था. पुलिस और ग्रामीणों की घंटों की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.1
- मामला 4 फरवरी की शाम का है, जब मल्हपुर सबरा निवासी राहुल गंगवार शास्त्री नगर गेट के पास खड़े थे। तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आए उदय ठाकुर और मनोज भास्कर ने उनसे मोबाइल और चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान मनोज ने सिर पर वार किया और उदय ठाकुर ने तमंचे से फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के अगले ही दिन, 5 फरवरी की रात करीब 12 बजकर 16 मिनट पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान वही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी मोटरसाइकिल लेकर कूदेशिया फाटक की ओर भागने लगे। पीछा करने पर आरपीएफ बैरक के पास रेलवे लाइन किनारे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उदय ठाकुर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, जिसमें एक खोखा नाल में फंसा हुआ था और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं दूसरे आरोपी मनोज भास्कर को भी 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी पहले से दर्ज मुकदमे में नामजद हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बरेली साईं सुखदा अस्पताल में गुर्दे का सफल ऑपरेशन किया गया जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता की3
- बरेली के पीलीभीत बायपास रोड स्थित साईं सुखदा हॉस्पिटल में प्रथम किडनी ट्रांसप्लांट का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टरों ने तमाम जानकारी दी और प्रिंस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से कहा कि यह बात लोगों तक पहुंचाएं ताकि वह जागरूक हो सके और हॉस्पिटल का नाम मान सम्मान भी आगे बड़े जिसको लेकर अस्पताल के तमाम डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम जानकारी दी1