Shuru
Apke Nagar Ki App…
निरसा में निर्माणाधीन BPHU भवन को लेकर विवाद, जिला परिषद सदस्य ने संवेदक पर लगाए आरोप। निरसा विधानसभा क्षेत्र के पांड्रा मोड़ के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास विभाग की ओर से बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में एमपीएल के फ्लाई ऐश से सॉइल फिलिंग तथा घटिया गुणवत्ता के ईंट और सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Ranjan Mitra
निरसा में निर्माणाधीन BPHU भवन को लेकर विवाद, जिला परिषद सदस्य ने संवेदक पर लगाए आरोप। निरसा विधानसभा क्षेत्र के पांड्रा मोड़ के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास विभाग की ओर से बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में एमपीएल के फ्लाई ऐश से सॉइल फिलिंग तथा घटिया गुणवत्ता के ईंट और सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- *निरसा में मनाया गया संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती अरूप चटर्जी निरसा विधायक, जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, गुलाम कुरैशी*1
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ | झरिया से बड़ी खबर झरिया के भागा मोड़ इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tata 407 और Hyundai Creta के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बाघमारा के लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा के द्वारा काफ़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम लुती पहाड़ी मोड़ से इंदिरा चौक तक परम्परागत वेश भूषा नीली पगड़ी, ध्वज आदि के साथ विशाल जुलुस निकाला गया. मौके पर जुलुस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा साहेब की विहंगम प्रतिमा पर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा द्वारा आयोजित विराट सम्मेलन को उन्होंने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर अनुश्रवण कर अपने हक व अधिकार के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया. मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही. इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश राम एवं संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश रविदास ने किया. इस मौके पर समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इत्यादि इस कार्यक्रम की शोभा बने. इस मौके पर मुख्य रूप से जुलुस राम भुईयां, रिझु दास, चंद्रिका दास, कृष्णा जी, जीतन भुईया, संतोष दास, राजू दास, गोपाल रवि दास, विजय दास, मंशा दास, राधा देवी, पधा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.1
- Post by ARBIND KUMAR1
- निरसा शहीद कॉमरेड गुरदास चटर्जी की 26वीं शहादत दिवस पर विशाल जनसैलाब, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में निकली भव्य रैली निरसा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज 14 अप्रैल को दिवंगत तत्कालीन मासस नेता सह पूर्व निरसा विधायक शाहिद कॉमरेड गुरदास चटर्जी की 26वीं शहादत दिवस वर्तमान में उनके पुत्र निरसा से माले विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में उनके समर्थक कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थित हुए l सुबह की शुरुआत में अपने आवास पर ही विधायक का अरुप चटर्जी ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने आवास पर ही अपने समर्थकों के साथ अपने पिता सह निरसा के पूर्व विधायक शाहिद कामरेड गुरदास चटर्जी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी l उसके बाद निरसा के तमाम सभा स्थलों पर जाकर उन्होंने फोटो पर पुष्प अर्पित की उसके बाद निरसा विधानसभा के तमाम क्षेत्रों से मोटरसाइकिल तथा बड़ी वाहनों में जूटे उनके कार्यकर्ताओं हजारों हजार की संख्या में निरसा बाजार पहुंचे और वहां से एक काफी बड़ी भीड़ की शक्ल में एक रैली निकाली जिसमें खुद वर्तमान विधायक अरुप चटर्जी बुलेट पर बैठकर आगे आगे चल रहे थे और उनके पीछे हजारों लोग निरसा से चलकर शहादत स्थल देवली पहुंचे जहां पुरी भीड़ सभा में तब्दील हो गई l सभा में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व विधायक विनोद सिंह आरा के सांसद सुदामा प्रसाद तथा तमाम माले के नेता कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित होकर अपनी बातों को रखा और बताया कि किस तरह शाहिद कामरेड गुरूदास चटर्जी मजदूरों की लड़ाई लड़ते-लड़ते माफियाओं के निशाने पर आकर उनकी हत्या कर दी गई पर पार्टी आज भी उनके पदचिन्ह पर चलकर आगे उनके सपनों को पूरा करने का काम हमेशा से करते रहेगी l7
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट श्री महारथी कर्दल, अमलापाड़ा, झरिया में आज अपराह्न एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर के नवनिर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा एक शुभ मुहूर्त निर्धारित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे: अध्यक्ष — शंभू पांडे सचिव — शंकर साव सदस्य — विनय सिंह मनोज रवानी रंजीत साव जीतू शाह राजेश साहू विकी साव सभी सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की।1
- बाघमारा. आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जयंती कामरेड जे के झा के आवासीय कार्यालय मुराईडीह में बीसीकेयू बरोरा एवं ब्लॉक दो के समर्थको ने मनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव, बीसीकेयू ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है. इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नारायण महतो, फुलेंदर ठाकुर, आशीष राय सहित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.1