Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारी सरधना एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।*
Mohd Waseem
*आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारी सरधना एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर बहनों ने एसएसपी और एसपी सिटी को बांधी राखी मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मेरठ पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के विश्वास की भावुक तस्वीर देखने को मिली। कुछ युवतियां और छात्राएं मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी सिटी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राखी बंधवाने के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी सिटी ने बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस पूरी तरह गंभीर है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बहनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे तत्काल पुलिस की मदद ले सकती हैं। वहीं, राखी बांधने पहुंचीं युवतियों ने पुलिस अधिकारियों को अपना भाई बताते हुए सुरक्षा और सहयोग के लिए आभार जताया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और बहनों के बीच आत्मीयता देखने को मिली। पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की2
- भीम आर्मी और कांग्रेस देशभर में लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।। फिरोजाबाद जनपद में भीम आर्मी और रचनात्मक कांग्रेस की सामूहिक बैठक संपन्न हुई जिसमें लोकतंत्र का संविधान को बचाने के लिए सामाजिक आर्थिक शैक्षिक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।। इस दौरान किसान कांग्रेस नेता डॉ उमाशंकर और रचनात्मक सारथी प्रबल प्रताप शाही प्रेरक वीरेंद्र कुमार तथा भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद टीम के साथ शामिल रहे।2
- संकट की घड़ी में नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है भारत बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हमारे नेपाली भाई-बहनों तक राहत सामग्री, दवाइयां और आवश्यक सामान पहुंचाने के लिए भारत ने तुरंत मानवीय सहायता भेजी है। *पड़ोसी का दुख-दर्द बांटना और हर मुश्किल में साथ निभाना ही तो है वसुधैव कुटुंबकम् और विश्वबंधु भारत का असली संकल्प!* 🇮🇳💪🏻1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- 🚨 जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर वायरल वीडियो में महिला का आपत्तिजनक दावा, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज सोशल मीडिया पर रूची ठाकुर नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर संविधान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई और पुलिस को लेकर यह दावा करती दिखाई दे रही हैं कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती” और पुलिस चौकी उनके प्रभाव में काम करती है। वीडियो में वह सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों को भी कथित तौर पर धमकी देती नजर आ रही हैं। एक जगह वह असली ID से कमेंट करने की चुनौती देते हुए 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करवाने की बात कहती हैं। सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, महिला खुद को “ठाकुराइन” बताती हैं और कपड़ों से जुड़ा कारोबार करती हैं। हालांकि, उनके प्रोफाइल और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी भी व्यक्ति को कानून और संविधान से ऊपर होने का दावा करना उचित है? लोकतंत्र में किसी पुलिस कार्रवाई का विरोध या सवाल उठाना अधिकार हो सकता है, लेकिन धमकी और कानून को अपने प्रभाव में होने का दावा अलग विषय है। ऐसे बयानों पर संबंधित प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई या स्पष्टीकरण आता है या नहीं, यह देखना होगा। ⚠️ वायरल वीडियो में कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पूरी स्थिति संबंधित पक्ष और प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट होगी। #RuchiThakur #JantarMantar #DelhiPolice #ViralVideo #DelhiNews #UPNews #ViralNews #PoliceNews #Constitution #LatestUpdate1
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर कुदरत का कहर: बाढ़ ने किया तब और बर्बाद1
- सुरक्षा, समर्पण और अटूट विश्वास का पवित्र धागा है ये भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने पार्टी की समर्पित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। *यह स्नेहसूत्र राष्ट्र निर्माण और नारी सशक्तिकरण के भाजपा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।*1
- 🚨 बुलंदशहर में चाचा पर भतीजी से #दु_ष्क_र्म_ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बुलंदशहर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल जा रही अपनी #ना_बा_लि_ग भतीजी को चाचा रिजवान ने रास्ते में स्कूल छोड़ने के बहाने अपने साथ लिया और उसे OYO होटल ले गया। आरोप के मुताबिक, होटल में चाचा ने भतीजी के साथ #दु_ष्क_र्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में संबंधित OYO होटल को भी सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ⚠️ नाबालिग से जुड़े मामले में पीड़िता की पहचान से संबंधित कोई जानकारी साझा करना उचित नहीं है। घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। #Bulandshahr #BulandshahrNews #CrimeNews #UPNews #UPPolice #OYO #LatestUpdate #BreakingNews #ViralNews1
- MEERUT NEWS: मेरठ मित्र:MEERUT LATEST ENCOUNTER NEWS: अपराधियों पर कहर बन कर टूट रहे एसएसपी BBGTS मूर्ति और उनकी मेरठ पुलिस टीम:मेरठ पुलिस से मुठभेड़ के शरद गौस्वामी गैंग का सदस्य अनस घायल गिरफ्तार:थाना टीपी नगर टीम का सराहनीय कार्य: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट देखिए पूरी खबर का वीडियो MEERUT NEWS: मेरठ मित्र:MEERUT LATEST ENCOUNTER NEWS: अपराधियों पर कहर बन कर टूट रहे एसएसपी BBGTS मूर्ति और उनकी मेरठ पुलिस टीम:मेरठ पुलिस से मुठभेड़ के शरद गौस्वामी गैंग का सदस्य अनस घायल गिरफ्तार:थाना टीपी नगर टीम का सराहनीय कार्य: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट1