कौशांबी गिरधरपुर गाड़ी ग्राम सभा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया कौशांबी। गिरधरपुर गढ़ी ग्राम सभा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। जुलूस के दौरान गांव का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में हाफिज मोहम्मद आसिफ, हाफिज मोहम्मद आलम साहब, हाफिज गुलाम रसूल साहब, मौलाना शादाब साहब, हाफिज मोहम्मद अख्तर साहब, हाफिज मोहम्मद शाहिद साहब, हाफिज मोहम्मद अखलाक साहब, हाफिज मोहम्मद आफताब साहब, मोहम्मद मुस्तफा नेताजी, हाजी मोहम्मद अच्छान, मोहम्मद अब्बास, फरदीन, अखिल, आसिफ, अक्कू हुसैन, जीशान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कौशांबी गिरधरपुर गाड़ी ग्राम सभा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया कौशांबी। गिरधरपुर गढ़ी ग्राम सभा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। जुलूस के दौरान गांव का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में हाफिज मोहम्मद आसिफ, हाफिज मोहम्मद आलम साहब, हाफिज गुलाम रसूल साहब, मौलाना शादाब साहब, हाफिज मोहम्मद अख्तर साहब, हाफिज मोहम्मद शाहिद साहब, हाफिज मोहम्मद अखलाक साहब, हाफिज मोहम्मद आफताब साहब, मोहम्मद मुस्तफा नेताजी, हाजी मोहम्मद अच्छान, मोहम्मद अब्बास, फरदीन, अखिल, आसिफ, अक्कू हुसैन, जीशान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा का उपहार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य...अनिल राजभर मंत्री अनिल राजभर ने महिलाओं को साड़ी भेंट कर किया सम्मानित ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ...प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा" योजना का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में माता-बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर ,अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, विधायकगण संजय कुमार गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी, नीतू कनौजिया एवं ज्योति केशरवानी सहित अन्य गणमान्यजन तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रम और सेवायोजन मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा" योजना का शुभारंभ कर 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें देशभर में जहां-जहां तक जाती हैं, वहां तक महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।श्रम और सेवायोजन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सरकार ने माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष उपहार दिया है। 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक तीन दिनों के लिए महिलाएं अपने सहयात्री सहित नि:शुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ी होकर परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जैसे महापुरुषों द्वारा बताए गए समानता, सम्मान एवं सामाजिक उत्थान के मार्ग पर चलते हुए सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने जा रही है।सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के साथ देश में गरीबी उन्मूलन एवं प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा।1
- अपनी तबाह हुई जिंदगी का हिसाब मांगता ये शख्स: 23 साल की उम्र में जेल गया ये शख्स, 20 साल की सज़ा काटने के बाद बेगुनाह निकला! #bihar #reservationhataomovement #UGCAct #ReservationHataoAndolan #RHA #UGCRegulations2026 #BPSC1
- यह वाकई एक बड़ी सौभाग्य की बात है कि वहाँ इस्लाम के प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन का त्योहार इतने जोश-खरोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी मेहमानों का दिल से इस्तकबाल (स्वागत) करना और उनके बीच खुशियाँ बाँटना असली इस्लामी भाईचारे की मिसाल है। नवाब भाई साजिद भाई और हैदर भाई का विशेष तौर पर जिक्र करना दिल को भा गया। उनकी तरफ से लोगों के बीच (शायद खाने या चीज़ों) का वितरण करना उनके बड़े दिल और सेवा भावना को दर्शाता है। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। हम भी दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सभी की इस नेक कोशिश को कुबूल फरमाए, आपकी जिंदगी में बरकत डाले और आप सभी को हमेशा इसी तरह खुशियाँ बाँटने का मौका दे। मिलादुन्नबी की तमाम मुबारकबाद आपको और आपके पूरे परिवार व बहराम नगर के सभी रहने वालों को! 🕌🌹 यह वाकई एक बड़ी सौभाग्य की बात है कि वहाँ इस्लाम के प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन का त्योहार इतने जोश-खरोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सभी मेहमानों का दिल से इस्तकबाल (स्वागत) करना और उनके बीच खुशियाँ बाँटना असली इस्लामी भाईचारे की मिसाल है। नवाब भाई साजिद भाई और हैदर भाई का विशेष तौर पर जिक्र करना दिल को भा गया। उनकी तरफ से लोगों के बीच (शायद खाने या चीज़ों) का वितरण करना उनके बड़े दिल और सेवा भावना को दर्शाता है। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। हम भी दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला आप सभी की इस नेक कोशिश को कुबूल फरमाए, आपकी जिंदगी में बरकत डाले और आप सभी को हमेशा इसी तरह खुशियाँ बाँटने का मौका दे। मिलादुन्नबी की तमाम मुबारकबाद आपको और आपके पूरे परिवार व बहराम नगर के सभी रहने वालों को! 🕌🌹2
- कौशांबी। गिरधरपुर गढ़ी ग्राम सभा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। जुलूस के दौरान गांव का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में हाफिज मोहम्मद आसिफ, हाफिज मोहम्मद आलम साहब, हाफिज गुलाम रसूल साहब, मौलाना शादाब साहब, हाफिज मोहम्मद अख्तर साहब, हाफिज मोहम्मद शाहिद साहब, हाफिज मोहम्मद अखलाक साहब, हाफिज मोहम्मद आफताब साहब, मोहम्मद मुस्तफा नेताजी, हाजी मोहम्मद अच्छान, मोहम्मद अब्बास, फरदीन, अखिल, आसिफ, अक्कू हुसैन, जीशान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मरीजों का इलाज और डिलीवरी से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। मौके पर सुविधाओं और बेड की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति और पंजीकरण को लेकर भी जांच की मांग है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है। ऐसी खबरों को देखने के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ कौशाम्बी। मूरतगंज कस्बे के भरवारी रोड पर दुकान के अंदर कथित नर्सिंग होम संचालित होने का मामला सामने आया है।1
- कौशाम्बी में गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही! ₹995 के सिलेंडर के लिए मांगे ₹1100, वीडियो वायरल #Kaushambi #GasAgency #LPGPrice #Overrating #ViralVideo #UPNews #GasCylinder *चायल तहसील रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट* कौशाम्बी में गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही! ₹995 के सिलेंडर के लिए मांगे ₹1100, वीडियो वायरल #Kaushambi #GasAgency #LPGPrice #Overrating #ViralVideo #UPNews #GasCylinder *चायल तहसील रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट*1
- अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा 👉👉अझुवा कौशाम्बी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को आदर्श नगर पंचायत अझुवा में ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के माहौल में निकाला गया। मदरसा यादगार आला हजरत सुन्नी अझुवा यंग ग्रुप के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग नबी की आमद के नारों से गूंजते रहे।जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 4 मदरसा से हुई। सुबह से ही जुलूस में शामिल होने के लिए लोग निर्धारित स्थान पर जुटने लगे थे।बड़े-बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस का हिस्सा बने। लोग पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने तथा सिर पर रंग-बिरंगे साफे बांधे नजर आए। बच्चों और युवाओं के हाथों में विभिन्न रंगों की झंडियां दिखाई दीं, जिससे जुलूस का माहौल और भी आकर्षक नजर आया।विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा जुलूस वार्ड नंबर 4 से रवाना हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर सात में मोहम्मद उबैद के आवास के रास्ते टांडा मार्ग पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर जुलूस वापस नगर की ओर आया। जुलूस वार्ड नंबर 10 स्थित इमामबाड़ा चौक पहुंचा, जहां से टेंड्री तिराहा होते हुए वार्ड नंबर 12 में सैय्यद फैसल हसन के घर के रास्ते मदरसा परिसर पहुंचा। यहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।जुलूस के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोग चलते रहे। रास्ते में लोगों ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लिया। जुलूस के गुजरने के दौरान आसपास के लोग भी इसे देखने के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर मौजूद रहे।जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, पानी, बिस्किट, फ्रूटी और मिठाइयां वितरित कीं।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रसाद स्वरूप दी जा रही खाद्य सामग्री ग्रहण की। स्वागत स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।जुलूस के दौरान तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। धार्मिक नारों के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से भी वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश की खुशी और अकीदत का इजहार किया। *नारा-ए-तकबीर* *नारा-ए-रिसालत* और *सरकार की आमद मरहबा* के नारों की आवाज सुनाई देती रही। बच्चों और युवाओं में जुलूस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की,जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इससे नगर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। आयोजन में शामिल लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को निर्धारित मार्ग से निकाला और मदरसा परिसर में इसका समापन किया।जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौकी इंचार्ज अझुवा अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।जुलूस में हाफिज मोइनुद्दीन, मोहम्मद उबैद, मोहम्मद शाकिर, इरफान, अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद सिराज, मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद, असलम, सरफराज अहमद, अनीश, इरफान बजाजी, सरफराज, रुस्तम, ताबिश, सैय्यद फारूक हसन, सैय्यद फैसल हसन, अब्दुल समद खान, मोहम्मद अरशद खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं ज्ञान दत्त यादव, प्रदीप कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, दीपक साहू, पिंटू साहू समेत अन्य संभ्रांत नागरिकों ने भी जुलूस में सहभागिता की।बारावफात का जुलूस धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।4
- कौशांबी...दिनांक 26.08.2026 को सुबह थाना सराय अकिल पर सूचना प्राप्त हुई कि कोटिया गांव की एक महिला की कुएं में गिर कर मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को फायर ब्रिगेड की सहायता से कुएं से बाहर निकाला गया। मृतिका की पहचान राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय राम लखन पाल उम्र 70 वर्ष निवासी कोटिया के रूप में हुई है। पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने दी जानकारी।1