Shuru
Apke Nagar Ki App…
महम में अजीत अहलावत ने माडल टाउन पार्क के पिछे रही बस्ती के लोगों की आइडी की चेक।
Ramgopal
महम में अजीत अहलावत ने माडल टाउन पार्क के पिछे रही बस्ती के लोगों की आइडी की चेक।
More news from हरियाणा and nearby areas
- जुलाना: कस्बे के मुख्य बाजार में निकासी व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि पानी की उचित निकासी न होने के कारण बरसात या नालियों के ओवरफ्लो होने पर दुकानों के आगे गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुलाना बाजार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि समस्या का संयुक्त रूप से समाधान निकाला जा सके। अधिकारियों ने बाजार की मुख्य नालियों, गलियों और पानी के बहाव की दिशा का बारीकी से निरीक्षण किया। दुकानदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। जांच के दौरान सामने आया कि जुलाना बाजार के मुख्य हिस्से में निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है और वहां कोई बड़ी तकनीकी खामी नहीं पाई गई। हालांकि निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि बाजार से सटे जिस क्षेत्र का संबंध शादीपुर गांव से है, वहां निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। उसी क्षेत्र में पानी की रुकावट के कारण गंदा पानी दुकानों के सामने जमा हो रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है कि समस्या पूरे बाजार की है। दोनों विभागों के अधिकारी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे तब कहीं जाकर समाधान होगा। फोटो कैप्शन: 20 जुलाना 02: बाजार में जांच करते हुए अधिकारी।1
- #मधु मक्खी पालको का भिवानी में हुआ सम्मेलन #कई राज्यों के मधु मक्खी पालक हुए शामिल1
- भिवानी1
- प्रेस विज्ञप्ति 15 फरवरी 2026 *विराट हिन्दू सम्मेलन* *5/35 बस्ती* (रमेश नगर) *जिला मोती नगर* आज दिनांक 15/2/2026 को रमेश नगर के 5/35 बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम समाज द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव और मां काली की मनमोहक झांकियों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। श्रीमान सदानंद जी ने हिंदुत्व और श्रीमान ब्रजेन्द्र जी ने स्वदेशी पर लोगों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रीमान राजवंश जी ने परिवार प्रबोधन विषय पर बोलते हुए मोबाइल उपयोग और अपने बच्चे बच्चियों के प्रति सजग रहने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान हेमंत जी ने समाज को सद्भाव और समरसता पूर्ण बनाने की बात करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर पर प्रकाश डाला। आपने बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में भी संघ समाज हित व देशहित के मुद्दे पर अनवरत, अखंड कार्य करता रहा है।1
- सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा का संदेश Delhi Police वीक 2026 के तहत Sultanpuri थाना सुल्तानपुरी की कम्युनिटी पुलिसिंग सेल ने सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया, जहां कलाकारों ने संवाद, अभिनय और जनभागीदारी के माध्यम से नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। यह पहल कला, संवाद और सामुदायिक सहयोग के जरिए समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।1
- थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *होटल के बाहर से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल* शिकायतकर्ता रवि निवासी बैंक कॉलोनी, भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 08.09. 2025 की रात को वह अपनी मोटरसाइकिल को कदम हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कर गांव चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से चोरी मिली। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। *प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया आरोपी* दिनांक 18 फरवरी 2026 को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र की महिला एएसआई रेनू बाला ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र रमेश कुमार निवासी धनाना तृतीय, भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। *दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार* उक्त प्रकरण में आरोपी संदीप व रविंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।1
- जुलाना: पुलिस ने करसोला गांव के पास एक युवक को 128 किलो 912 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक व्यक्ति जींद की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जुलाना-जींद हाईवे पर गांव करसोला माइनर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और मुस्तैदी से घेराबंदी कर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान करसोला निवासी प्रदीप रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीटों से 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 128 किलो 912 ग्राम पाया गया। बरामद गांजा और गाड़ी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- Bhiwani1
- यमुना नगर मे स्मैक के नशे की तस्करी करते पकड़े गए दो युवक जो कि पुलिस की निगरानी मे पहले ही शक पर थे आज पुलिस ने उनको 50 ग्राम स्मैक के साथ गिफ्तार किया नशे से दूर रहे और यदि कोई नशा बेचता है 112 डायल करे और इस नम्बर पर शिकायत करे1