महम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान - एसडीएम विपिन कुमार ने शहरवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की - सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए रवि तहसीलदार को बनाया गया ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल भी रहा मौजूद महम, 26 अगस्त। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जमा कूड़े को उठवाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी करवाई गई। उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रवि तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य की निगरानी की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा सफाई कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठान एवं सफाई कार्य सुचारू रूप से करवाया गया। इस अवसर पर एसडीएम महम विपिन कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और अपने घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा इधर-उधर न डालकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए आने वाली गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है तथा नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। कूड़ा जमा होने वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कूड़ा उठान एवं सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने तथा उसे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डालने की आदत बनाएं। आमजन के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जा सकता है। प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार आगे भी विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रधान संजय ने भी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने तथा प्रशासन एवं सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और उनका उद्देश्य किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं तथा आंदोलन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका के सचिव नवीन, एसडीओ अशोक कुमार, ब्रह्मजीत, विकास, पार्षद अनिल तथा मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
महम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान - एसडीएम विपिन कुमार ने शहरवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की - सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए रवि तहसीलदार को बनाया गया ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल भी रहा मौजूद महम, 26 अगस्त। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जमा कूड़े को उठवाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी करवाई गई। उपमंडल अधिकारी (ना.) महम विपिन कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रवि तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य की निगरानी की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा सफाई कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठान एवं सफाई कार्य सुचारू रूप से करवाया गया। इस अवसर पर एसडीएम महम विपिन कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और अपने घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कूड़ा इधर-उधर न डालकर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए आने वाली गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित
होती है तथा नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। कूड़ा जमा होने वाले स्थानों की निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कूड़ा उठान एवं सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने तथा उसे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डालने की आदत बनाएं। आमजन के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखा जा सकता है। प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार आगे भी विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रधान संजय ने भी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने तथा प्रशासन एवं सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और उनका उद्देश्य किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं तथा आंदोलन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका के सचिव नवीन, एसडीओ अशोक कुमार, ब्रह्मजीत, विकास, पार्षद अनिल तथा मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
- रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी1
- कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- गुजरात व्यारा कणजा गांव के मछली पकड़ने गए 62 वर्षीय अशोक नंदलाल चौधरी की पानी में डूबने से हुई मृत्यु।1
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- BPSC स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंच जैन अल्फा बातें सुन लोग हैरान बजाई तालियां BPSC स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंच जैन अल्फा जो छोटा पैकेट और बड़ा धमाका निकला उसकी बातें सुन लोग हैरान बजाई तालियां1
- Sonipat News: ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। आदित्य नाम के युवक ने अपनी सफेद स्विफ्ट कार पर गर्लफ्रेंड से करीब 3400 किस करवाए और लिपस्टिक के निशानों से पूरी कार को भर दिया। मामला सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का 5500 रुपये का चालान किया और कार से लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए1
- रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे1