Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर के तीन इमली चौराहा स्थित बस डिपो में अचानक आग लगने से कई बसें चपेट में आ गईं। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डिपो के आसपास बस्तियां होने से लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Sanju Seth
इंदौर के तीन इमली चौराहा स्थित बस डिपो में अचानक आग लगने से कई बसें चपेट में आ गईं। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डिपो के आसपास बस्तियां होने से लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बाबू पुरवा में पति ने पत्नी को किया आग के हवाले कानपुर के थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के आजाद नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति शिबू ने अपनी पत्नी गुलफशा को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर हुआ फरार बताया जा रहा है कि घरेलू कलह और आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच आज पति अपनी ससुराल पहुंचा और विवाद के दौरान पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर युवती को बचाने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेबाबू पुरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने देश भर के लाखों ज्वेलर्स और स्वर्णकार कारीगरों को चिंता में डाल दिया है। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इस कदम से छोटे व्यापारियों और कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। संगठन सरकार से राहत पैकेज या वैकल्पिक समाधान पर विचार करने की मांग कर रहा है।1
- pani ki samsya panchyat me nahi ho rahi sunvai pani ka tenkar pura tuta hua he sarpanch mantri nahi karva rahe thik1
- कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों के लिए एसीपी के पैर पकड़ने लगे उज्जैन में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक जाट पर की गई जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस विधायक महेश परमार कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। इसी दौरान विधायक महेश परमार अचानक एडिशनल एसपी के सामने पहुंच गए और उनके पैर पकड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विधायक को संभाला। विधायक महेश परमार ने कहा कि किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- नशे में ट्रैक्टर चला रहा था दूध ड्राइवर | सड़क पर खतरनाक स्टंट जैसा मामला | Indore News1
- जनता से पेट्रोल डीजल बचत की अपील करने के बाद रोड शो पर निकले पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल डीजल की बचत और सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील की जा रही है, 6.30 प्रधानमंत्री जी जनता से पेट्रोल डीजल की बचत की बात करते हैं और फ़िर 8.30 बजे अपनी सेकंडों गाड़ियों की रेलियों के साथ बिना किसी चुनवा के रोड शो पर निकल जाते हैं, अब जनता यह सवाल कर रही है की अगर आप खुद पेट्रोल डीजल की बचत नहीं करोगे तो जनता कैसे करेगी आपको क्या लगता है अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- 🏗️ निपानिया में नाली निर्माण में बड़ा खेल: इंजीनियर और सरपंच प्रतिनिधि के सामने खुली धांधली की पोल मानकों को दरकिनार कर डाला जा रहा था पतला सरिया; जनपद सदस्य गोलू भैया के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, काम रुकवाकर दी चेतावनी1
- पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय केशव पेड़ पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक डाल टूट गई और वह नीचे लगे लोहे की ग्रिल वाले बाउंड्री वॉल पर जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि लोहे की ग्रिल बच्चे की गर्दन में घुस गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।1