पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के मामले में फरार ₹10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार जयपुर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के मामले में पिछले करीब साढ़े तीन साल से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही विद्याधर नगर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। दरअसल डीसीपी उत्तर करण शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहा था और पुलिस से बचने के लिए मथुरा, आगरा और हरियाणा में ठिकाने बदलकर रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी इनपुट जुटाए गए। पुलिस टीम को मिले सुरागों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे दबोच लिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में फरारी के दौरान उसके संपर्क और मादक पदार्थों से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

- 50 लाख रखो तैयार रखे रामपाल आ रहे हैं पांडुपोल सरकार देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लेटेस्ट कपड़ों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- लौटते हुए मानसून ने किसानों की समस्याएं बढ़ा दी है...... ये वीडियो नागौर से आ रहा है जिसमें ओलावृष्टि की खबर आ रही है।जिसे किसान वर्ग को फसल को लेकर समस्या में डाल दिया है जिसे बड़ा नुकसान हो रहा है1
- जंतर-मंतर प्रदर्शन में नेहा बोरा का बयान, दिल्ली से वीडियो वायरल दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, "आपने हमारा वोट चोरी करने के लिए हमसे परमिशन नहीं ली, तो हमें प्रदर्शन करने के लिए सिर्फ संविधान की परमिशन की जरूरत है और वो अधिकार हमें संविधान ने दिया है।" उन्होंने आगे कहा कि "कोई पुलिस हमें रोककर ज्ञानेश को नहीं बचा सकती।" प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें रखीं।1
- ठेका कर्मियों को लेकर विजन स्पष्ट करे भजनलाल सरकार, वीडियो वायरल जयपुर। ठेका प्रथा के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति को लेकर पूर्व सरकार के समय लिए गए फैसलों का हवाला देते हुए सरकार से संविदाकर्मियों के भविष्य पर अपना विजन स्पष्ट करने की मांग की गई है। वक्ताओं ने कहा कि पिछली सरकार के समय अस्पतालों और अन्य विभागों में कार्यरत करीब एक लाख संविदाकर्मियों को स्थायी करने की दिशा में फैसला लिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह प्रक्रिया रोक दी गई। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी 20-25 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी बेहद कम मानदेय मिल रहा है। उन्होंने बताया कि संविदाकर्मियों के जीवन स्तर में सुधार और बेहतर मानदेय के लिए पूर्व सैनिकों की तर्ज पर एक एजेंसी गठित करने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया गया कि संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और उनके मानदेय से जुड़े मुद्दों पर सरकार स्पष्ट नीति बनाए। साथ ही, जनहित में पिछली सरकार के फैसलों को राजनीतिक दृष्टि से देखने के बजाय उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए, ताकि कर्मचारियों और आमजन को राहत मिल सके।1
- खबर का हुआ असर चांदमा कला से खेड़ा बालाजी जाने वाली रोड का कार्य चालू1
- #संत रामपाल जी महाराज ने धर्म गुरुओं को सबको चैलेंज दे दिया है 50 लख रुपए का संत रामपाल जी महाराज का असीम दया आर1
- 🚨 गहलोत पर CM भजनलाल का पलटवार! 🔥 राजस्थान की सियासत में बयानबाजी तेज! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निकाय चुनावों से जुड़े बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपनी हार और अपनी रणनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए। सीएम भजनलाल ने गहलोत से कहा कि हार की जिम्मेदारी दूसरों पर डालने के बजाय अपनी पार्टी की कमियों और गलतियों पर ध्यान देना चाहिए। 📢 राजस्थान की सियासत में जारी है वार-पलटवार का दौर। 📰 देखिए पूरी खबर और जुड़े रहिए Just Jaipur Live 24×7 के साथ। 🔥 हर खबर सबसे पहले • सबसे तेज 📲 कमेंट करें | शेयर करें | फॉलो जरूर करें1
- ब्याज माफिया हो पर पुलिस प्रशासन की कठोर कार्रवाई जुड़े रहिए ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- निम्स अस्पताल में देर रात लगी भीषण आग,ऑपरेशन थिएटर की पहली मंजिल पर भड़की आग से धुआं फैलने से मची अफरा तफरी जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके में स्थित निम्स अस्पताल में बीती रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मचने का मामला सामने आया हैं। दरअसल आग अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। आग और धुएं के चलते अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल में आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने भर्ती मरीजों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और दमकलकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। वहीं दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।1