अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, निकाली गई जागरूकता रैली इटावा में अग्निशमन स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जनपद इटावा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टिकिन जहाज में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक परेड का आयोजन कर मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर भी प्रभातफेरी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अग्निकांड की घटनाओं को रोकने और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अंत में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा अन्य पुलिस व फायर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, निकाली गई जागरूकता रैली इटावा में अग्निशमन स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जनपद इटावा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर वर्ष 1944
में मुंबई बंदरगाह पर एस.एस. फोर्ट स्टिकिन जहाज में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक परेड का आयोजन कर मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर भी प्रभातफेरी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अग्निकांड की घटनाओं को रोकने और लोगों में सुरक्षा के
प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अंत में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारीगण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा अन्य पुलिस व फायर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- उन्नाव जनपद के नवाबगंज क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। यहां गैस वितरण व्यवस्था में कथित* अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने आम उपभोक्ताओं के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब गैस पर्ची कटवाने पहुंचे एक युवक ने *खुलेआम चल रहे “रकम के खेल*” का विरोध किया—और आरोप है कि इसके बाद उसके *साथ मारपीट की गई।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एजेंसी परिसर में लंबी लाइन लगी हुई थी, लेकिन कई लोगों को नजरअंदाज करते हुए कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी*। आरोप है कि ₹1500 तक की अतिरिक्त रकम लेकर “ब्लैक” में पर्ची काटी जा रही थी, जबकि सामान्य उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौट रहे थे। "*पीड़ित रमेश, जो नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय के सामने का* निवासी बताया जा रहा है, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—“यहां नियम नहीं, पैसा चल रहा है। जो पैसे दे रहा है, उसे तुरंत गैस मिल रही है, बाकी लोग परेशान हो रहे हैं।” रमेश का कहना है कि जब उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाया, तो एजेंसी कर्मचारियों ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। *घटना के बाद एजेंसी परिसर में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची* और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने केवल मामला शांत कराने तक ही अपनी भूमिका सीमित रखी और किसी भी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। *इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या गैस एजेंसियों पर वाकई खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है*? यदि हां, तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं? आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या आम आदमी अपने हक के लिए आवाज उठाने पर सुरक्षित है? *स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी गैस वितरण में गड़बड़ी और फर्जी बुकिंग जैसे आरोप सामने आ चुके हैं,* लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में बड़ी खामियां हैं और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं। *अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले, निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे"*। केवल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कर देना समस्या का समाधान नहीं है। जब तक भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार नहीं होगा, तब तक आम जनता इसी तरह शोषण का शिकार होती रहेगी। 👉 नवाबगंज के लोगों की मांग: “हमें सिर्फ शांति नहीं, न्याय चाहिए जिला उन्नाव रिपोर्टर अमन सिंह RK News24 Media1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Kanhaiya lal1
- शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- जसवंतनगर/इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग: पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।2
- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है। ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।1
- Post by Urvashi singh2