Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी 🙏, 26 8 2026 ई०, 👉🏾 चीनी के भाव में गिरावट!! चीनी थोक भाव में लगभग 55 रुपए किलो ग्राम का भाव है। 👈 समाचार एजेंसी के अनुसार चीनी की दरों में भारी गिरावत आई है। लगभग 18% का गिरावट आई है। थोक भाव में 55 रूपये किलो है। जनता के बीच में आशा की किरण जागी है । अभी भाव और नीचे आने की उम्मीद है । इसकी दरें और कम हो सकते हैं । सरकर के प्रयास जारी है।
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी 🙏, 26 8 2026 ई०, 👉🏾 चीनी के भाव में गिरावट!! चीनी थोक भाव में लगभग 55 रुपए किलो ग्राम का भाव है। 👈 समाचार एजेंसी के अनुसार चीनी की दरों में भारी गिरावत आई है। लगभग 18% का गिरावट आई है। थोक भाव में 55 रूपये किलो है। जनता के बीच में आशा की किरण जागी है । अभी भाव और नीचे आने की उम्मीद है । इसकी दरें और कम हो सकते हैं । सरकर के प्रयास जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एल्युमिनियम के टुकड़े, इन्वर्टर मशीन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 घटनाओं में संलिप्त दो आरोपी मो0 खालिद उर्फ आजाद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर एवं मुकेश निषाद पुत्र स्व0 विदुर निवासी आजाद नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज मंगलवार को बांधा मार्ग पर संतकबीरनगर अकादमी के पीछे से कुल 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े एवं 04 अदद एल्युमिनियम की जाली (कुल वजन 14.750 किग्रा0), 01 अदद इन्वर्टर मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर बीएनएस की धाराओं में बढ़ोतरी की गई। घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः- पहली घटनाः- दिनाँक 24.08.2026 को वादी सत्यप्रकाश पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी मो0 काजीपुर जोकहिया मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत नगर पंचायत मगहर के श्मशान घाट स्थित शौचालय के चार एल्युमिनियम के फाटक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 786/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दूसरी घटनाः-दिनाँक 18.08.2026 को वादी मनीष कुमार शुक्ल पता कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा वि0ख0 बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर बावत कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा में लगा इन्वर्टर, दो बोरे में रखा इको क्लब आंगनवाड़ी व स्पोर्ट्स का सामान अज्ञात द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाँक 18.08.2026 की रात्रि में हम लोगों द्वारा कबीर चौराहा स्थित श्मशान घाट स्थित शौचालय के एल्युमिनियम के दरवाजे को काटकर उसके फ्रेम/पट्टियों को टुकड़ों में तोड़कर चोरी किया गया था, जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों द्वारा दिनाँक 14.08.2026 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय कुशहरा का ताला तोड़कर चोरी की गई थी, जिसमें कुछ खेल-कूद का सामान भी मिला था, जिसको हम लोगों ने रास्ते में नाले में फेंक दिया था। यह इन्वर्टर मशीन भी उसी चोरी का है, जिसको बेचने के लिए लेकर जा रहे थे, तभी आप लोगों द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। इस बाबत गिरफ्तार करने में उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 महेश्वर चौधरी, का0 अनिल यादव, का0 कृष्ण नारायण गोंड आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।2
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1
- त्योहारी सीजन में आबकारी विभाग की सख्ती, कंपोजिट दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण संत कबीर नगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं शराब की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खलीलाबाद क्षेत्र में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद ने आबकारी एवं पुलिस टीम के साथ मेहदावल बाईपास स्थित कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप तथा बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब की बोतलों की गुणवत्ता और तीव्रता की जांच की गई। टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद में संचालित सभी कंपोजिट दुकानों का इसी प्रकार सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, साइट्रिक एसिड व सोडियम बाई कार्बोनेट सीज संत कबीर नगर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में मेहदावल तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी, पाया गया। छेना में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े मिले। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर उक्त छेना को नष्ट करा दिया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से दो छेना, एक खोया, एक मिल्क केक, एक सोडियम बाई कार्बोनेट और एक साइट्रिक एसिड के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 20,300 रुपये तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट, जिसकी अनुमानित कीमत 1,840 रुपये थी, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। विभागीय टीम ने मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।2
- खलीलाबाद में गूंजी सरदार पटेल की गौरवगाथा, देवी प्रसाद त्रिपाठी के आयोजन में कलाकारों ने बांधा समां संतकबीर नगर - खलीलाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी के तत्वावधान में हुआ। पारंपरिक लोकनृत्य और संगीतमयी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। समारोह में डॉ. सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, गिरिवर पटेल (सेवानिवृत्त तहसीलदार), संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी मौजूद रहे। आयोजनकर्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।1
- बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर महुली पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक संतकबीरनगर, महुली। आगामी बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरेहक़, दोकड़ा पहुंचकर आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के समय, निर्धारित मार्ग, संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महुली पुलिस ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बारावफात के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।2
- धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है 12 रवि अव्वल1
- रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ। छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।1