Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बी डी ओ) शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एस आई आर के कार्यों में अतिरिक्त कर्मियों का सहयोग सुनिश्चित करना और काम में गति लाना है। इसके तहत प्रतिनियुक्त सहायक आचार्यों और आई सी टी लैब के टेक्नीशियनों को इन्यूमरेशन फॉर्म तथा डिजिटाइजेशन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के बाद इन कर्मियों को विभिन्न बीएलओ बूथों पर तैनात किया जाएगा, जिससे बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के कार्यों में तेजी और प्रगति लाई जा सके। इस अवसर पर निर्वाचन ऑपरेटर संजय कांत, नोडल तिमोथी मुर्मू और तनवीर अंसारी समेत प्रतिनियुक्त सहायक आचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Minhaj Akhtar

More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के निरसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनसे जबरन काम कराने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रताड़ना और कुप्रबंधन से तंग आकर लगातार छात्राएं विद्यालय छोड़कर अपने घर लौट रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन उनसे वे कार्य कराता है जो वहां के कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। पीड़ित छात्राओं के अनुसार, विद्यालय में छह रसोइये कार्यरत होने और उन्हें नियमित वेतन मिलने के बावजूद छात्राओं से रोजाना करीब 40 से 50 किलो आटे की रोटियां बनवाई जाती हैं। इसके साथ ही उनसे शौचालय साफ कराया जाता है और चापाकल से पानी भरकर कमरों तक ले जाने के लिए मजबूर किया जाता है। छात्राओं ने भोजन की खराब गुणवत्ता और शाम को बिजली कटने पर जनरेटर न चलाने की भी शिकायत की है। जब वे इसकी शिकायत वार्डन या प्राचार्य से करती हैं, तो उन्हें डांटने-फटकारने के साथ मुंह बंद रखने की धमकी दी जाती है। छात्राओं का आरोप है कि सोमवार सुबह जब कुछ छात्राओं ने विद्यालय छोड़ने का फैसला किया, तो उनसे जबरन एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराए गए। इस बॉन्ड में लिखवाया गया कि वे विद्यालय की अनियमितताओं या भ्रष्टाचार की जानकारी बाहर किसी को नहीं देंगी, अन्यथा उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी नहीं किया जाएगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।6
- जामताड़ा में क्षेत्र भ्रमण पर निकले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का स्वागत करने के लिए स्थानीय लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।1
- धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के साहेबगंज बस्ती में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वारदात मंगलवार की सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की है, जब एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर सोते हुए रूपलाल मरांडी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने उनके सिर और गले पर कई घातक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। निरसा के एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और गले पर कुल्हाड़ी से हमले की पुष्टि हुई है। हालांकि, हत्या के पीछे की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है और हमलावर की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।1
- झारखंड के गिरिडीह में जीजा और साली ने मिलकर साली के होने वाले पति की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने एक प्रेस वार्ता आयोजित करके किया है।1