पर्यावरण योद्धा नाथूराम चौहान का महाअभियान: एनजीटी की जांच टीम 21-22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब में दर्ज करेगी जनसमस्याएं 'देवात्मा हिमालय' को बचाने की जंग! अवैध खनन, डंपिंग और कटिंग से प्रभावित लोग बिना किसी डर के नाथूराम चौहान के साथ मिलकर दर्ज कराएं अपनी शिकायतें। प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान की अगुवाई में हिमाचल और हिमालय के पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में उठाई गई आवाज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हरिपुरधार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नाथूराम चौहान ने घोषणा की कि एनजीटी के कड़े निर्देशों के तहत आगामी 21 और 22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र में जनसुनवाई व ज़मीनी निरीक्षण किया जाएगा। नाथूराम चौहान ने एनजीटी दिल्ली में याचिका दायर कर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, पेड़ों के अवैध कटान और अनियंत्रित डंपिंग के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। समाजसेवी नाथूराम चौहान, ने मीडिया से बात करते हुए कहा "एनजीटी में याचिका दायर कर अवैध खनन और डंपिंग का मुद्दा उठाया था। कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 21 और 22 तारीख को बिना किसी डर, भय या दबाव के हमारे और जांच टीम के समक्ष अपनी शिकायतें रखें। यह 'जस्टिस फॉर देवात्मा हिमालय' की लड़ाई है और हम पूरी टीम के साथ आपके हक के लिए मैदान में हैं।" हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
पर्यावरण योद्धा नाथूराम चौहान का महाअभियान: एनजीटी की जांच टीम 21-22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब में दर्ज करेगी जनसमस्याएं 'देवात्मा हिमालय' को बचाने की जंग! अवैध खनन, डंपिंग और कटिंग से प्रभावित लोग बिना किसी डर के नाथूराम चौहान के साथ मिलकर दर्ज कराएं अपनी शिकायतें। प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता नाथूराम चौहान की अगुवाई में हिमाचल और हिमालय के पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) में उठाई गई आवाज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हरिपुरधार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नाथूराम चौहान ने घोषणा की कि एनजीटी के कड़े निर्देशों के तहत आगामी 21 और 22 तारीख को कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र में जनसुनवाई व ज़मीनी निरीक्षण किया जाएगा।
नाथूराम चौहान ने एनजीटी दिल्ली में याचिका दायर कर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, पेड़ों के अवैध कटान और अनियंत्रित डंपिंग के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। समाजसेवी नाथूराम चौहान, ने मीडिया से बात करते हुए कहा "एनजीटी में याचिका दायर कर अवैध खनन और डंपिंग का मुद्दा उठाया था। कफोटा और पोंटा साहिब क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 21 और 22 तारीख को बिना किसी डर, भय या दबाव के हमारे और जांच टीम के समक्ष अपनी शिकायतें रखें। यह 'जस्टिस फॉर देवात्मा हिमालय' की लड़ाई है और हम पूरी टीम के साथ आपके हक के लिए मैदान में हैं।" हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
- हापुड़ में ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब के मशहूर गायक रोशन प्रिंस मां के दरबार में भेंट गाकर लगाई हाजरी #punjabi #singer #roshanprince #mata #Chintpurnitemple1
- चौथे राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोलन के कुमारहट्टी में हुआ शुभारंभ...1
- कसौली: इनर व्हील क्लब की फिट गर्ल रैली को SDM ने दिखाई हरी झंडी, धर्मपुर स्कूल से अमृतसर तक बेटियों ने दिया फिटनेस का संदेश1
- आदर्श पाल सिंह ने कहा, "यह सत्य की जीत है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के लिए करारा सबक है।" 1. राजनीतिक रंजिश में दर्ज एक दर्जन से ज्यादा केस खारिज, कोर्ट ने दी क्लीन चिट - आदर्श पाल सिंह 2. हाईकोर्ट से AAP नेता आदर्श पाल सिंह को बड़ी राहत, सभी मुकदमे खारिज जगाधरी, 19 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने शनिवार को जगाधरी में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें हमेशा न्यायपालिका पर विश्वास रहा है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक रंजिश के चलते दर्ज कराए गए एक दर्जन से ज्यादा मामलों में माननीय न्यायालय ने उन्हें राहत दी है। माननीय उच्च न्यायालय ने सभी मुकदमों को एक-एक कर खारिज कर दिया है। आदर्श पाल सिंह ने कहा, "यह सत्य की जीत है और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के लिए करारा सबक है।" उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर के भाई अशोक आदि की शह पर ये मुकदमे बनवाए गए थे। आदर्श पाल सिंह के अनुसार, उन पर दर्ज कुल 17 मुकदमों में से 16 सामान्य प्रकृति के थे, जिन्हें अदालत पहले ही एक एक कर खारिज कर चुकी है। एक मामला उन्होंने पूरी तरह फर्जी और सुनियोजित षड्यंत्र बताया। इस मामले में IT Act की धारा 72 और IPC की धारा 120-B, 419, 420, 499, 500 के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बलजीत हत्याकांड में सरकारी व गैर-सरकारी कुल 42 गवाह बनाए गए, जिनमें 6 प्राइवेट गवाह शामिल थे। यह मुकदमा 9 वर्षों तक बिलासपुर कोर्ट में चला। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि 9 साल में इन 6 प्राइवेट गवाहों में से एक भी गवाही देने अदालत नहीं पहुंचा, जो इस मुकदमे के फर्जी होने का प्रमाण है। उनके मुताबिक, माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने CRM-M-46194-2026 में दिनांक 16.09.2026 को इस FIR और उससे जुड़ी सभी कार्यवाहियों को रद्द (Quash) करने का आदेश दिया है। आदर्श पाल सिंह ने कहा कि इन 17 मुकदमों को 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में उनके खिलाफ चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। मुझे गुंडा, क्रिमिनल बताकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और कुछ राष्ट्रीय अखबारों में दो-दो, तीन-तीन पेज के विज्ञापन भी छपवाए गए। उन्होंने कहा, "न्यायालय के इस फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। यह जीत मेरी अकेले की नहीं, सत्य की जीत है।" प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया आज यमुनानगर सहित प्रदेश में दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है हर रोज कहीं ना कहीं मर्डर गोलियां चलाई जा रही है और कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को नवीनीकरण में आ रही बाधाओं को दूर कर प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए।2
- जिला उत्तरकाशी के रवाई घाटी नौगांव के गिरवीर राणा ने लिया संकल्प ''निष्पक्ष पत्रकारिता" करने का निर्णय नौगांव-: जिला उत्तरकाशी के वि०खण्ड नौगांव के मटियाली गाव के रहने वाले एक सामाजिक व्यक्ति गिरवीर राणा ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प "राणा का कहना है कि अपने क्षेत्र से जुड़े हर खबर को जनता के समक्ष रखने का हर समय पूरा प्रयास करूंगा जो जनता की नजरों से होती है हर बार ओझल वह खबर आपको दिखायेंगे #abhinandan_news_channel Facebook पेज यूट्यूब चैनल Instagram account जिससे क्षेत्र के कृषि काश्तकारों, बागवानी काश्तकारों,गरीबों की समस्याओ का निस्तारण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (आंखो) मदद मिल सके विशेष निवेदन अगर आप भी अपने क्षेत्र की समस्याओ को देश विदेश तक पहुंचाना चाहते हैं तो मेरे चैनल को #लाइक एण्ड #सब्सक्राइब #फालो जरूर करें Ahbinandan news channel और अपने क्षेत्र से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर मुझे तक जरूर पहुंचाए जिससे हमे आपकी मदद करने का मौका मिल सके🙏 न्यूज़ रिपोर्टर गिरवीर राणा मो०-9897249388 81268564362
- सिरमौर / सगड़ाह सुंदरघाट-शिवपुर सड़क बदहाल, एक-एक फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान उपमंडल संगड़ाह में सुंदरघाट से शिवपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फुट तक गहरे गड्ढे पड़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की जर्जर हालत के चलते खासकर छोटी गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में वाहन उतरने से मारुति सहित अन्य छोटी गाड़ियों के चैंबर फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है तथा गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और वाहनों को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।1
- सोलन के एक घर में पकड़ा किंग कोबरा, पंजाबी खान अभी का कर चुका हर हजारों सां*पों के रेस्क्यू सोलन के एक घर में पकड़ा किंग कोबरा, पंजाबी खान अभी का कर चुका हर हजारों सां*पों के रेस्क्यू1
- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यकाल एवं शामती बाईपास की दयनीय हालत के विरोध में आज शामती में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यकाल एवं शामती बाईपास की दयनीय हालत के विरोध में आज शामती में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप ने किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई भी की।1