Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी। अब अमरोहा के लोग अपनी स्व-जनगणना घर बैठे ही आसानी से कर सकेंगे।
डा जगदेव सिंह प्रजापति
अमरोहा में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी। अब अमरोहा के लोग अपनी स्व-जनगणना घर बैठे ही आसानी से कर सकेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार1
- धनौरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट, लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थमी अमरोहा के मंडी धनौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमरोहा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थम गई है। हालात इतने खराब हैं कि फैक्ट्रियों को सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, न्यू फॉर्म फ्रोजन मटर प्लांट, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड और मैदा प्लांट समेत कई प्रमुख इकाइयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। दिनभर बिजली न होने से मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि रात में सीमित समय की सप्लाई में उत्पादन को संभालना संभव नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा असर प्रोसेसिंग यूनिट्स पर पड़ा है, जहां समय पर काम न होने से कच्चा माल खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है और व्यापारिक साख पर भी असर पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फीडर होने के बावजूद इस तरह की अव्यवस्था बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर फैक्ट्री प्रबंधन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। वहीं बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग तकनीकी कारण—कभी लाइन फॉल्ट तो कभी आंतरिक खामी—बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई बाधित रहने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर उद्योगों को इस बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो न केवल उद्योगों को भारी नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।2
- भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर अमरोहा में जोरदार जश्न मनाया गया। चेयरमैन शशि जैन के आवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।1
- भा०कि०यू० लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को सोपा 9 सूत्रीय ज्ञापन * मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एकत्र होकर किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली की बढ़ती दरों पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसी मांगें शामिल रहीं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल प्रभारी डॉक्टर जाकिर सैफी ने बताया कि“हम किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।”1
- Thakurdwara:किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन,9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'" ठाकुरद्वारा में किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'" ठाकुरद्वारा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ. जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील परिसर में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। डॉ. जाकिर सैफी ने कहा कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। घर-परिवार छोड़कर शादी करने वाली पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।1
- AIMIM महानगर अध्यक्ष रियासत हुसैन अंसारी ने उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने हाजी यूसुफ अंसारी की कई 'पोल खोलीं', जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।1
- 25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी 25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी1