logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को

सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे

में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    3
    हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा
सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत
हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा
सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    1
    हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा झींझक। कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद घर से निकलकर रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। सड़क किनारे काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र के नैला कटरा गांव निवासी मुनेश अपनी पत्नी मैसर के साथ झींझक कस्बे में कामतानाथ गेस्ट हाउस के पास किराए के मकान में रहता है। मुनेश प्लंबरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि बुधवार देर शाम मुनेश घर पहुंचा तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। कस्बे में श्रीमोटर्स एजेंसी के बाहर सड़क किनारे काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार जमीन पर सिर पटक रही थी, जिससे उसके चेहरे पर खरोंचें आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों में महिला के नशे में होने की चर्चा भी होती रही, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को उपचार के लिए सीएचसी झींझक लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में भी करीब दो घंटे तक महिला का हंगामा जारी रहा। रात करीब 11 बजे 108 एंबुलेंस से मुनेश अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रवाना हुआ। सूचना मिलने पर झींझक पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा

झींझक में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से अस्पताल तक मचा हंगामा
झींझक। कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद घर से निकलकर रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। सड़क किनारे काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र के नैला कटरा गांव निवासी मुनेश अपनी पत्नी मैसर के साथ झींझक कस्बे में कामतानाथ गेस्ट हाउस के पास किराए के मकान में रहता है। मुनेश प्लंबरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि बुधवार देर शाम मुनेश घर पहुंचा तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। कस्बे में श्रीमोटर्स एजेंसी के बाहर सड़क किनारे काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार जमीन पर सिर पटक रही थी, जिससे उसके चेहरे पर खरोंचें आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों में महिला के नशे में होने की चर्चा भी होती रही, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को उपचार के लिए सीएचसी झींझक लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में भी करीब दो घंटे तक महिला का हंगामा जारी रहा। रात करीब 11 बजे 108 एंबुलेंस से मुनेश अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रवाना हुआ।
सूचना मिलने पर झींझक पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की।
उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, *इटावा, यूपी* AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, अत्याधुनिक तकनीक से मिलेगी बेहतर इमेजिंग की सुविधा, डॉ. रविंद्र सिंह नरवरिया ने किया उद्घाटन, पता:- शिवपाल सिंह यादव वाली गली, निकट ईदगाह चौराहा, इटावा
    1
    AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, 
*इटावा, यूपी*
AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, अत्याधुनिक तकनीक से मिलेगी बेहतर इमेजिंग की सुविधा, डॉ. रविंद्र सिंह नरवरिया ने किया उद्घाटन,
पता:- शिवपाल सिंह यादव वाली गली, निकट ईदगाह चौराहा, इटावा
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने मरीजों को कराया जलपान औरैया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर आज गुरुवार को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल में मरीजों को फल और खाने-पीने का सामान बांटा गया। यह नेक काम समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की तरफ से किया गया। अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों, एम्बुलेंस ड्राइवरों, सफाई कर्मचारियों और बुजुर्गों को दूध, केला, सेब, बिस्किट और नमकीन दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। शाम को शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर दीये जलाकर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और हर सुबह मरीजों को नाश्ता कराने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी ने की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सूझबूझ से भारत को दुनिया के ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है। कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, मनीष पुरवार, एल.एन. गुप्ता और सतीश पोरवाल समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे।
    4
    पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने मरीजों को कराया जलपान
औरैया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर आज गुरुवार को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल में मरीजों को फल और खाने-पीने का सामान बांटा गया। यह नेक काम समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की तरफ से किया गया।
अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों, एम्बुलेंस ड्राइवरों, सफाई कर्मचारियों और बुजुर्गों को दूध, केला, सेब, बिस्किट और नमकीन दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। 
शाम को शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर दीये जलाकर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और हर सुबह मरीजों को नाश्ता कराने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी ने की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सूझबूझ से भारत को दुनिया के ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है। 
कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, मनीष पुरवार, एल.एन. गुप्ता और सतीश पोरवाल समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया/औरैया आज जनपद के 13 सितंबर 2026 को काकोर मुख्यालय मे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर लोकसभा के निर्वाचित सदस्य एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को रोके जाने/गिरफ्तार किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया
    2
    औरैया/औरैया आज जनपद के 13 सितंबर 2026 को काकोर मुख्यालय मे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर 
लोकसभा के निर्वाचित सदस्य एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को रोके जाने/गिरफ्तार किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय
एकता • संघर्ष • अधिकार
आजाद राजन गौतम
जिलाध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई।
संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय
एकता • संघर्ष • अधिकार
आजाद राजन गौतम
जिलाध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया
    user_मोहम्मद नसीम अली
    मोहम्मद नसीम अली
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं। कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं। एक मैसेज से शुरू हुई कहानी, दो साल बाद मंदिर में थामा एक-दूसरे का हाथ सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को खुद पता नहीं चला; परिवार ने शादी से किया इनकार तो धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर रचा लिया विवाह संवाददाता भानु प्रताप सिंह राठौड़ की कानपुर देहात से खास रिपोर्ट रसूलाबाद। कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां किसी बड़े मौके से नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन पर आए एक छोटे से मैसेज से शुरू होती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिल्हा गांव निवासी सूरज पुत्र अजय पाल और इटावा जिले के रामायन गांव निवासी सरस्वती के साथ। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों की पहली बार पहचान हुई। शुरुआत में बातचीत महज दोस्ती तक सीमित थी। एक-दूसरे का हाल पूछना, बातें करना और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना... देखते ही देखते यह सिलसिला दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। कब दोस्ती ने मोहब्बत का रूप ले लिया, दोनों को खुद पता नहीं चला। समय बीतता गया और मोबाइल पर शुरू हुई बातचीत मुलाकातों तक पहुंच गई। दो साल के इस सफर में दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मान लिया। जब बात शादी तक पहुंची तो दोनों ने अपने परिवारों के सामने अपनी इच्छा रखी। सूरज के मुताबिक, दोनों एक ही बिरादरी से हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि परिवार भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे। लेकिन मोहब्बत की राह में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने का निर्णय किया। इसके बाद दोनों रसूलाबाद स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंच गए। मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। जिस रिश्ते की पहली कड़ी सोशल मीडिया पर भेजे गए एक मैसेज से जुड़ी थी, वही रिश्ता दो साल बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गया। मंदिर में मौजूद लोगों को जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी हुई तो नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मोबाइल की स्क्रीन से शुरू हुई मोहब्बत… दो साल तक परवान चढ़ी और आखिरकार धर्मगढ़ बाबा के दरबार में एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी भर के रिश्ते में बदल गई।
    1
    कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं।
कहते हैं मोहब्बत में न जाति देखी जाती है, न सूरत… बस दिल मिल जाएं तो दो अजनबी भी जिंदगी भर के हमसफर बन जाते हैं।
एक मैसेज से शुरू हुई कहानी, दो साल बाद मंदिर में थामा एक-दूसरे का हाथ
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को खुद पता नहीं चला; परिवार ने शादी से किया इनकार तो धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर रचा लिया विवाह
संवाददाता भानु प्रताप सिंह राठौड़ की कानपुर देहात से खास रिपोर्ट
रसूलाबाद। कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां किसी बड़े मौके से नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन पर आए एक छोटे से मैसेज से शुरू होती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिल्हा गांव निवासी सूरज पुत्र अजय पाल और इटावा जिले के रामायन गांव निवासी सरस्वती के साथ।
करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोनों की पहली बार पहचान हुई। शुरुआत में बातचीत महज दोस्ती तक सीमित थी। एक-दूसरे का हाल पूछना, बातें करना और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना... देखते ही देखते यह सिलसिला दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया।
कब दोस्ती ने मोहब्बत का रूप ले लिया, दोनों को खुद पता नहीं चला।
समय बीतता गया और मोबाइल पर शुरू हुई बातचीत मुलाकातों तक पहुंच गई। दो साल के इस सफर में दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी मान लिया। जब बात शादी तक पहुंची तो दोनों ने अपने परिवारों के सामने अपनी इच्छा रखी। सूरज के मुताबिक, दोनों एक ही बिरादरी से हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि परिवार भी उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे।
लेकिन मोहब्बत की राह में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
दोनों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने का निर्णय किया।
इसके बाद दोनों रसूलाबाद स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंच गए। मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
जिस रिश्ते की पहली कड़ी सोशल मीडिया पर भेजे गए एक मैसेज से जुड़ी थी, वही रिश्ता दो साल बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गया।
मंदिर में मौजूद लोगों को जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी हुई तो नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मोबाइल की स्क्रीन से शुरू हुई मोहब्बत… दो साल तक परवान चढ़ी और आखिरकार धर्मगढ़ बाबा के दरबार में एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी भर के रिश्ते में बदल गई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ, *इटावा में मिल रहा दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ* *इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ, दुर्घटना में मृत्य या विकलांग होने पर सरकार से मिली आब्दी सहायता.....*
    1
    *इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ,
*इटावा में मिल रहा दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ*
*इटावा के जसवंतनगर में किसानों को मिला कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ, दुर्घटना में मृत्य या विकलांग होने पर सरकार से मिली आब्दी सहायता.....*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा, सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत औरैया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में सजी-धजी और आकर्षक झांकियां लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए और कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा की और सभी क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया।
    3
    धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा, सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
औरैया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में सजी-धजी और आकर्षक झांकियां लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। 
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए और कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। 
तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा की और सभी क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.