Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरधान-खीरी – थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरसेन निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के कुछ मुस्लिम लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फरधान-खीरी – थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरसेन निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के कुछ मुस्लिम लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका परिवार पलायन करने को मजबूर है। प्रदीप वर्मा ने थाना फरधान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और हिंदू संगठनों से भी न्याय की गुहार लगाई है। वहीं वीडियो में भी उन्होंने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।⤵️
खीरी न्यूज़ अपडेट
फरधान-खीरी – थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरसेन निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के कुछ मुस्लिम लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फरधान-खीरी – थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम बरसेन निवासी प्रदीप वर्मा ने गांव के कुछ मुस्लिम लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका परिवार पलायन करने को मजबूर है। प्रदीप वर्मा ने थाना फरधान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और हिंदू संगठनों से भी न्याय की गुहार लगाई है। वहीं वीडियो में भी उन्होंने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।⤵️
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव खेरानी में छेड़छाड़ का विरोध करना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खेरानी निवासी प्रियंका पत्नी बाल गोविंद ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती हैं। आरोप है कि 4 मार्च 2026 को गांव का ही अजय पुत्र राम प्रसाद उसके घर आया और पान पुड़िया मांगा। जब प्रियंका ने बताया कि उसके पास पान नहीं है और देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर प्रियंका व अन्य महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद आरोपी एक कार व कई मोटरसाइकिलों से दोबारा मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के बारे में अश्लील बातें करते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ दोबारा मारपीट की गई। मारपीट में प्रियंका पत्नी बाल गोविंद, सोनमती पत्नी बाबूलाल, संतोषी पत्नी नेबूलाल और सविता पत्नी अजय समेत घर की अन्य लड़कियां भी घायल हो गईं। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में नूरैन, सहवान, अजय, गट्टू, टेना, राम आशीष, भूपेन्द्र, अजय, रोहित एवं मोहित सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- लखीमपुर खीरी महिला हत्या कांड का खुलासा, जेठानी व भतीजा गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव में गेहूं के खेत में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या उसके जेठ, जेठानी और भतीजे ने मिलकर की थी। पुलिस ने जेठानी और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेउलज दिया है, जबकि आरोपी जेठ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- *✍️एक बार फिर शेर ने इंदिरा नगर निवासी प्रगट सिंह को बनाया अपना निवाला।* *✍️शाम को घर जाते समय शेर ने प्रगट सिंह पर हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले गया।* *✍️जब घर वालों ने देखा कि घर नहीं आए हैं तो सुबह से खोज भी शुरू किया* *✍️तो गन्ने के मेढ पर उनका चप्पल और गमछा मिला* *✍️आगे बढ़कर देखा तो गन्ने के खेत में उनका अध खाया शव मिला* *✍️सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर 2 घंटे बाद तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम* *✍️वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में चली गई कितनी जाने, फिर भी वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान।* *✍️आए दिन ऐसी घटनाएं इस क्षेत्र में घट रही हैं* *✍️शेर का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है* *✍️शेर के बढ़ते आतंक से ग्रामीण घबराए हुए हैं1
- भीरा बस स्टैंड पर नाबालिगों का हंगामा, वीडियो वायरल भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया। पैसे देने से मना करने पर बच्चों ने एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अन्य यात्रियों से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चे अक्सर बस स्टैंड और वन बीट अस्पताल के पास बसों में चढ़कर यात्रियों से पैसे मांगते रहते हैं।1
- Post by Anurag Patel3
- पलिया। नगर के मोहल्ला रंगरेजान में गंदगी और जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यहां नाली के नीचे से पानी निकलकर पास के एक खाली पड़े प्लॉट में जमा हो रहा है। लगातार गंदा पानी भरने से आसपास के मकानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं गंदगी और बदबू से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाली काफी समय से नीचे से चोक पड़ी है, जिसके कारण गंदा पानी बहने के बजाय पास के खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। प्लॉट में कूड़ा-करकट और सड़ा हुआ पानी इकट्ठा होने से मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मोहल्ले के चंकी गुप्ता ने बताया कि नाली लंबे समय से चोक है और उसका सारा पानी उनके मकान के पास खाली प्लॉट में भर रहा है। इससे उनके मकान की नींव को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत भी कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।1
- भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया।, भीरा बस स्टैंड पर नाबालिगों का हंगामा, वीडियो वायरल भीरा-खीरी। कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार करीब 12 बजे कुछ नाबालिग बच्चों ने बस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने को लेकर हंगामा कर दिया। पैसे देने से मना करने पर बच्चों ने एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान अन्य यात्रियों से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चे अक्सर बस स्टैंड और वन बीट अस्पताल के पास बसों में चढ़कर यात्रियों से पैसे मांगते रहते हैं।1
- लखीमपुर गोला रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी पुलिस चौकी के अंतर्गत खखरा चौराहे पर पलटी सीएनजी से लोड डीसीएम, 15 मिनट से लगातार हो रही गैस लीकेज किसी भी समय हो सकता है बहुत बड़ा हादसा, नहीं पहुंचा अभी तो कोई प्रशासनिक अधिकारी।1