सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश जसवंतनगर। मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने ब्लॉक परिसर स्थित प्रेरणा द्वारा संचालित कैंटीन से की। यहां कैंटीन की संचालिका खुशबू निराला, जो संगम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। उनके स्थान पर अन्य व्यक्ति संचालन करता मिला, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय, स्थापना पटल, आवास शिकायत कक्ष, समाज कल्याण, फैमिली आईडी, मनरेगा कक्ष के अलावा लघु सिंचाई विभाग, राजकीय कृषि बीज भंडारण केंद्र तथा पंचायत विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों के रजिस्टर, साफ-सफाई, रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई तथा वहां मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने शौचालयों में साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक कार्यालय के बाहर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम का बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने जर्जर भवनों को हटाकर सुरक्षित भवन बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और समय रहते उसका समाधान करना संबंधित अधिकारियों का दायित्व है, यही शासन की मंशा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, पंचायत विभाग के देवेंद्र पाल सिंह, कृषि विभाग के बलवीर सिंह, महेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- 👇आपका स्वागत है वीडियोग्राफी के लिए संपर्क करें ❇️1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- अज्ञात नवजात शिशु खेत में मिलने से ग्रामीण मचा हड़कंप अज्ञात नवजात शिशु की आवाज सुनकर एकत्रित हुई महिलाएंसूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस और एंबुलेंस, पुलिसकर्मियों ली थी जानकारी नवजात शिशु को एक महिला ने अपनी गोद में लिया, पालने की बात कही थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला स्वरूप का मामला।1
- इटावा में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल, गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लंबी कतारें लगीं, लोगों में घबराहट गैस एजेंसी संचालकों ने साफ किया कि बिना ओटीपी और तय प्रक्रिया के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। अधिकतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही। कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति बनी। सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई, कुछ जगहों पर हल्की झड़प की स्थिति। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों से वापस लौटाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर दलाल और सिलेंडर माफिया सक्रिय होकर बाजार में महंगे दामों पर गैस बेच रहे। इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा जनपद में गैस की कोई किल्लत नहीं है। सरकार की ओर से पर्याप्त गैस उपलब्ध, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने अपील। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या माफियाओं की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand1
- Post by Rohit Kumar1
- आगरा के एत्मादपुर के गांव नगला लाले में स्कूल बस हादसे में मासूम की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन, घटना के बाद नगला लाले पहुंचे पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार सिंह पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आक्रोशित लोगों ने स्कूल और प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आरवीएस स्कूल भागूपुर की जारही जांच, हादसे में शामिल स्कूल बस को पुलिस ने कब्जे में लिया, परिवार की तहरीर पर किया गया मुकदमा दर्ज, आरटीओ विभाग भी बस और विद्यालय से जुड़े वाहनों की जांच में जुटा , जांच के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई,आरोपियों की होगी गिरफ्तारी1
- पुलिस द्वारा लगातार शिविर लगाकर लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती रही है, बावजूद इसके साइबर ठग किसी न किसी बहाने लोगों के खातों से उनकी गाढ़ी कमाई उड़ाने में सफल हो ही जाते हैं। मामला थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर का है। दिनेश सिंह पुत्र शारदावख्स सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे तहरीर दी कि 10 मार्च की दोपहर 12:30 बजे उनके बेटे जितेंद्र चौहान के मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें उनसे कहा गया कि उनके बैंक क्रेडिट कार्ड का संचालन ठीक नहीं है इसी को लेकर कुछ वार्ता हुई और कुछ देर बाद उनके ए यू बैंक खाता के अकाउंट से ₹33000 की धनराशि कट गई। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।1