Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगराजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, कांवड़िया समेत चार घायल बेगराजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, कांवड़िया समेत चार घायल
Babu Bajpai
बेगराजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, कांवड़िया समेत चार घायल बेगराजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, कांवड़िया समेत चार घायल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली, हरदोई। पाली कस्बे में खीरा किसानों की उपज की खरीद में कथित मनमानी को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि फड़ों पर पहले छंटाई के नाम पर माल अलग किया जाता है और इसके बाद कथित ‘धड़ा प्रथा’ के तहत 6 किलो खीरे को 5 किलो ही माना जा रहा है। हाथ वाले तराजू से तौल में भी डंडी मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों के साथ राजस्व को भी नुकसान का आरोप मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि किसानों की उपज की खरीद-बिक्री यदि अधिकृत मंडी के बाहर हो रही है तो इससे मंडी शुल्क एवं अन्य सरकारी राजस्व के नुकसान की आशंका भी पैदा होती है। किसानों का कहना है कि जब बड़ी मात्रा में खीरे की खरीद-बिक्री हो रही है तो उसकी तौल और बिक्री अधिकृत मंडी परिसर में ही कराई जानी चाहिए, ताकि तौल प्रक्रिया पारदर्शी रहे और सरकारी राजस्व का भी नुकसान न हो। किसानों ने मांग की है कि पाली क्षेत्र में बाहर संचालित फड़ों पर खीरे की खरीद-बिक्री की जांच कराकर उपज की तौल अधिकृत मंडी में कराई जाए। इससे किसानों को सही तौल और भुगतान मिल सकेगा तथा मंडी शुल्क की चोरी अथवा राजस्व नुकसान की आशंका पर भी रोक लगाई जा सकेगी। अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस व्यवस्था की जांच कब करेगा और किसानों की उपज की मंडी में पारदर्शी तौल कब सुनिश्चित की जाएगी? किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।1
- रुद्र महायज्ञ में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष, पत्नी संग की पूजा-अर्चना रुद्र महायज्ञ में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष, पत्नी संग की पूजा-अर्चना पचदेवरा। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने पत्नी एवं ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह के साथ विवियापुर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। दंपती ने यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ महायज्ञ में सहभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए महायज्ञ के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना और यज्ञ में भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।4
- कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS कोहिनूर मैरिज लॉन में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत #शाहजहांपुर #Shahjahanpur #कोहिनूरमैरिजलॉन #करंटलगनेसेमौत #सदरबाजार #ब्रेकिंगन्यूज़ #ShahjahanpurNews #UPNews #PK24NEWS1
- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जांच को भेजे गंदगी में तैयार हो रही थी मिठाई और लौंज, 1200 लीटर तेल समेत 43 किलो लौंज मौके पर नष्ट शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले में व्यापक निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गंदगी में रखे 1200 लीटर तेल और करीब 43 किलो लौंज को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट के प्रतिष्ठान से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल का नमूना लिया। यहां रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर उपभोक्ताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं मिली। इस पर निर्माता को नए रैपर लगवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी भेजे जा रहे 80 टिन राइस ब्रान ऑयल का भी नमूना लिया गया। तेल को गंदे, जंग लगे और पुराने टैंकर में ले जाया जा रहा था। इस पर करीब 1200 लीटर तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये है, को जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया गया। जलालाबाद-कलान रोड स्थित सहबगंजपुर में अनिल लौंज विक्रेता के कारखाने पर छापेमारी के दौरान लौंज का नमूना लिया गया। यहां अस्वच्छ दशा में रखी छह ट्रे में करीब 18 किलो लौंज मिला, जिसकी कीमत लगभग 2700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संबंधित धाराओं में परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है। महुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर पुत्र राम प्रसाद के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुवायां स्थित श्याम स्वीट से बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निगोही रोड स्थित कहमारा में राजेंद्र प्रसाद के लौंज निर्माण कारखाने पर भी छापेमारी की गई। यहां अस्वच्छ दशा में रखी आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौंज मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 3700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गंदे ड्रम में लौंज बनाने के लिए रखा घोल भी नष्ट कराया गया। स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी पांच नमूने राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव, मानवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे। साथ ही सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार भी मौजूद रहे।1
- हरदोई से बड़ी खबर* *गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार* *हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। *पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र* 137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह *हरदोई से बड़ी खबर* *गौरी नगर में महिला का आरोप- गौसेवा करने पर किया जाता है परेशान, घर पर कब्जे की कोशिश, CO से लगाई न्याय की गुहार* *हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर मोहल्ले में एक तलाकशुदा व दिव्यांग महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गौसेवा करने के कारण उसे मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। *पीड़िता ने CO को दिया प्रार्थना पत्र* 137 गौरी नगर निवासी *इन्दु मोहन सक्सेना पुत्री स्व. महेन्द्र प्रकाश सक्सेना* ने नगर क्षेत्राधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह छूटी हुई गायों की सेवा करती हैं। उनके साथ उनका 14-15 साल का बेटा रहता है। तीन बच्चे बाहर रहते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग घर के बाहर कूड़ा फेंकते हैं, आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज करते हैं और महिला के साथ अभद्रता करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पास इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी हैं। *जान से मारने की धमकी का आरोप* महिला का आरोप है कि विपक्षीगण ने धमकी दी है कि अगर वह यहां से नहीं गई तो उसे और उसके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने इस मामले में *सैफ अली खान, हैदर खान, सोएब खान, कासिम खान, मेहबूब खान सहित 11 लोगों* को नामजद किया है। *पुलिस से कार्रवाई की मांग* प्रार्थिनी के मुताबिक थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने CO कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- रुद्र महायज्ञ में एएसपी आलोक राज नारायण ने दी आहुति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना रुद्र महायज्ञ में एएसपी आलोक राज नारायण ने दी आहुति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना1
- निगोही में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सांडा खास में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस घटना के कारणों और युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।1