पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर जिला अंतर्गत चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यालय में 7.63 लाख की लागत से नवनिर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु एक नई एवं सशक्त पहल की शुरुआत हुई। तत्पश्चात श्री कौशिक ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। इस मौके पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता, रचनात्मक विकास और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर सकारात्मक चर्चा की। श्री कौशिक ने कहा की सरस्वती सायकल योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना, उन्हें विद्यालय आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संचालित ऐसी योजनाएँ निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर स्थित चकरभाठा पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ शासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का उज्ज्वल उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय द्वारा शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना, मध्यान्ह भोजन, महतारी दुलार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को मिल रहा है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को मजबूती मिली है।

- पेंडरवा में खून से खेल, अंकित गौरहा ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल..*1
- बिलासपुर के तोरवा पावर हाउस चौक के पास स्थित शकुंतला आइस फैक्ट्री को प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद सील कर दिया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि फैक्ट्री को केवल मछली व्यापारियों को बर्फ सप्लाई की अनुमति थी, लेकिन नियमों को नजरअंदाज कर यह बर्फ आइसक्रीम सेंटर और बर्फ गोला विक्रेताओं तक भी बेची जा रही थी। इससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की आशंका जताई गई। भारी विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने बोड़ला के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का किया निरीक्षण कवर्धा, 2 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बोड़ला विकासखंड के ग्राम खडोदखुर्द, दलदली और तरेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम खडोदखुर्द में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित सड़क तथा तरेगांव दलदली क्षेत्र में मेन रोड दुर्जनपुर-इंदिरापानी से घाटमुंडा और मेन रोड से धारपथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए सड़कों की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति और गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीन के माध्यम से कोर कटिंग कराई। इसके जरिए सड़क की मोटाई और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती का परीक्षण किया गया। जांच में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाया गया। वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रहे सड़कों का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह ग्रामीणों के आवागमन और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख श्री गजेंद्र साहू, जनपद सीईओ बोड़ला श्री आकाश राजपूत, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। *कलेक्टर ने दुर्जनपुर में चेकडैम का किया निरीक्षण* जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम दुर्जनपुर में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि इस चेकडैम के निर्माण से लगभग 15 से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और निस्तारी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर रखरखाव और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- घरेलू विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायपुर, 02 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज मामला थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया का है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी बहन हेमलता साहू पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम सेमरिया में गुलाब राम साहू के साथ रह रही थी। 1 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी चित्रा साहू की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों मृत अवस्था में पाई गईं, जिनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना टंगिया और कांसा का लोटा बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलाब राम साहू ने इन्हीं हथियारों से वार कर दोनों की हत्या की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना विधानसभा पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गुलाब राम साहू (55 वर्ष) निवासी – ग्राम सोनसरी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता – ग्राम सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर 👉 इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के गंभीर परिणामों को उजागर किया है।1
- Post by Pravakar srivastav2
- बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास अनियंत्रित कार के नीचे फसे दो गायों की छतौना गौ सेवा धाम की टीम ने किया रेस्क्यू आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे गौ सेवा धाम छतौना के सेवक प्रहलाद यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार की रात 9:00 बजे के करीब गौ सेवा धाम छतौना को सूचना मिली की बिजली ऑफिस चौक चकरभाठा के पास एक अनियंत्रित कार चालक ने चौक पर बैठे दो गायों के ऊपर कार चढ़ा दी है और दोनों गाय कार के नीचे फंस गए है रेस्क्यू करना होगा सूचना मिलते हैं गौ सेवा धाम छतौना की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची यहां लोगो की भीड़ लगी थी दो गौ वंश कार के नीचे फंसे हुए थे काफी दूर तक गयो को घसीटा गया था जिसके बाद उपस्थित लोगों की मदद से कार को उठाकर दोनो गायों को बाहर निकला गया इस दुर्घटना में दोनों गायों के पैर पेट और पीठ में गंभीर चोटे आई थी जिसकी वजह से कार चालक भाग नहीं पाया और बताया की चौक पर बैठी गायों को ओ देख नही पाया जिसकी वजह से दोनो गाय नीचे फस गई कार चालक ने अपनी गलती मानी और उन्होंने दोनों गायों का इलाज करवाया इसके बाद दोनों घायल गायों को देख रेख और इलाज के लिए गौ सेवा धाम छतौना ले जाया गया है जहां दोनों घायल गायों का इलाज जारी है आपको बता दे की क्षेत्र में एक्सीडेंटल गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध गौ सेवा धाम छतौना के द्वारा एक्सीडेंटल लावारिस गायों की मदद कर इलाज की जाती है जिनके कार्यों की छेत्र में काफी प्रशंसा की जाती है क्योंकि यह गौ सेवा धाम छतौना यूवायो की एक टीम है जिसमे ऐसे लोग सामिल है जो गौ वंश प्रेमी है जो बेजुबान एक्सीडेंटल गौ वंश की निशुल्क सेवा के लिए दिन हो या रात हमेशा तत्पर रहते है1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम केकराभाट में आज दिनांक 01.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।1