Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां अन्नपूर्णा धाम नगरकोट नांगल सोडा धाम मैं विशाल भंडारा का आयोजन जिसमें दुर्धरा से आए भक्तजन एवं दर्शन करने मां अन्नपूर्णा नांगल सोडा धाम नांगल चौधरी में किया प्रसाद ग्रहण
Om Parkash
मां अन्नपूर्णा धाम नगरकोट नांगल सोडा धाम मैं विशाल भंडारा का आयोजन जिसमें दुर्धरा से आए भक्तजन एवं दर्शन करने मां अन्नपूर्णा नांगल सोडा धाम नांगल चौधरी में किया प्रसाद ग्रहण
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Om Parkash1
- माजरीकलां। कस्बे में आज जन सेवक ट्रस्ट एवं माजरीधाम के सहयोग से एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में घरेलू सामान देकर सराहनीय सहयोग किया गया। इस पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली और शादी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सका। ट्रस्ट के संचालक जय प्रकाश झाबर व सत्यपाल शर्मा ने बताया कि जन सेवक ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट द्वारा कराई गई 69वीं शादी है, जिसमें गरीब परिवार की बेटियों को घरेलू सामान उपलब्ध कराकर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की मदद करना और बेटियों की शादी में आने वाली आर्थिक परेशानियों को कम करना है। इस मौके पर लोगों ने भी ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर माजरीधाम के महंत सुमित गिरी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण यादव , जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, यशपाल प्रधान, पूरण प्रजापत, सुशील मास्टर, विकास यादव , सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे ।2
- नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के बिचपुरी रोड स्थित एक अवैध कबाड़ गोदाम में 24 अप्रैल शनिवार शाम अचानक लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और कई धमाकों की आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा। घटना के समय गोदाम में मजदूर परफ्यूम की शीशियां तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ज्वलनशील केमिकल के संपर्क में आने से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विस्फोटक रूप ले लिया और वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में 2 बच्चियों सहित 4 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद गोदाम में रखे केमिकल ड्रम और कबाड़ सामग्री के कारण लगातार धमाके होते रहे। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कोटपूतली बहरोड जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव,तहसीलदार विक्रम सिंह, नीमराना एडिशनल एसपी सुरेश खींची,डीएसपी चारुल गुप्ता, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा, शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी जापानी जोन चौकी प्रभारी मनोहर लाल मीणा सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। राहत कार्य शुक्रवार रात्रि को भी जारी रहा। देर रात्रि को जले हुए चार लोगों के शव निकाले गए। जिनको बहरोड अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। यहां भारी मात्रा में ज्वलनशील और केमिकल युक्त कबाड़ रखा हुआ था, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध गोदामों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। चार लोग जिंदा जले, कर रहे जांच- एसपी सतवीर सिंह कोटपूतली बहरोड एसपी सतवीर सिंह ने बताया की नीमराना के मोल्हडिया गाँव मे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसकी जांच की जा रही है किस आग कैसे लगी । साथ ही मरने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। गोदाम में काम करने वाले लोगो से पूछताछ की जा रही है की कहाँ कहाँ के मजदूर हाडसे के दौरान काम कर रहे थे । आगजनी पर आधा दर्जन दमकलों ने तीन घण्टे बाद आग पर काबू आया । आग लगने के बाद आस पास के इलाके को पुलिस प्रशासन ने खाली कराया ताकि कोई बड़ी घटना ना हो । नीमराना क्षेत्र में जगह जगह पर बने अवैध गोदाम प्रशासन की शिथिलता के कारण हाईवे के किनारे सैकड़ो की संख्या में अवैध रूप से कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। आगजनी की घटना 29 29 मार्च को बहरोड के गुंती 23और 24 मार्च को घीलौट, 4 फरवरी और 3 जनवरी को नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आगजनी की घटना हो चुकी है। हाईवे पर बने अवैध रूप से कबाड़ गोदाम पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे। प्रशासन की कार्रवाई केवल हादसे के दौरान सीमित रह जाती है। हाईवे किनारे एवं औद्योगिक क्षेत्र में काफी जगह पर अवैध रूप से कृषि भूमि पर कबाड़ के गोदाम बने हैं लेकिन प्रशासन का कबाड़ गोदाम संचालक पर कोई लगाम नहीं होता है। जिससे आए दिन बड़े हादसे हो रहे है।4
- हैदराबाद: आंध्र प्रदेश से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने फिल्मी अंदाज में अपने ही प्रेमी की जान लेने की कोशिश की। आरोपी युवती ने अपनी इस क्रूर साजिश को अंजाम देने के लिए महेश बाबू की प्रसिद्ध फिल्म 'पोकिरी' के एक सीन की नकल की।1
- Post by Dainik news Haryana live1
- Post by Bolti Awaaz news1
- बर्डोद। अलवर-बहरोड मुख्य राजमार्ग पर गुरुवार सांय को एक तेज रफ्तार से जा रही इको कार संतुलन बिगड जाने के कारण पलट गई। भगवान का शुक्र रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाडी का संतुलन बिगड गया। जिसके कारण हादसा हुआ। वहीं बाइक सवार को मामूली चोट आई। जिनका चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की आवाजाही बनी रही।1
- Post by Om Parkash1