अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने किया पुलिस लाइन बांदा का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के साथ पुलिस लाइन बांदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें संवेदनशीलता, धैर्य एवं सदाचारपूर्ण व्यवहार अपनाने की सीख दी तथा प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस लाइन बांदा के नवीन सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अपराधों की रोकथाम, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आगामी त्योहारों—महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी—को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान गंभीर अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। त्योहारों के दृष्टिगत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग एवं सोशल मीडिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव अथवा असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, शांति समितियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया। बैठक में गुंडों, माफियाओं, हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-टेन व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चोरी, लूट, नकबजनी एवं टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गश्त और प्रभावी रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला संबंधी अपराधों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण करने, महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, शालीन व्यवहार और प्रभावी जनसुनवाई पर विशेष जोर दिया गया।

- बांदा-डॉक्टर की लापरवाही से दिव्यांग होने का आरोप जीवन भर के लिए दिव्यांग हुई 5 वर्षीय मासूम छत से गिर जाने के कारण पैर हुआ था फ्रैक्चर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही- परिजन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत पर लापरवाही का आरोप पैर में इंफेक्शन फैलने के कारण काटा गया पैर परिजनों की डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग बाइट - पीड़ित अनिल कुमार1
- यूपी बांदा बांदा-डॉक्टर की लापरवाही से दिव्यांग होने का आरोप जीवन भर के लिए दिव्यांग हुई 5 वर्षीय मासूम छत से गिर जाने के कारण पैर हुआ था फ्रैक्चर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही- परिजन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत पर लापरवाही का आरोप पैर में इंफेक्शन फैलने के कारण काटा गया पैर परिजनों की डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग बाइट - पीड़ित अनिल कुमार1
- Post by Anurag Shrivas1
- बांदा बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरा1
- Post by Shashikant1
- Post by भारतसूत्र Live TV1
- Post by Mamta chaurasiya1
- बांदा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है… इसी क्रम में अतर्रा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर पालिका के सामने, कस्बा अतर्रा से मनोज नाम के अभियुक्त को दबोचा गया… जिसके पास से एक थैले में रखे 22 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1