Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण बंद हो गई है। इस रसोई से रोजाना 15 हजार से अधिक भक्तों को भोजन (प्रसाद) दिया जाता है। करीब 35 वर्षों से लगातार चल रही यह रसोई पहली बार ऐसे संकट से जूझ रही है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण मंदिर प्रशासन को भोजन वितरण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर की यह रसोई वाराणसी आने वाले हजारों भक्तों के लिए निःशुल्क प्रसाद व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र मानी जाती है। गैस सिलेंडर की कमी के चलते व्यवस्था ठप होने से प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समाधान तलाशने में जुटे हैं।
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण बंद हो गई है। इस रसोई से रोजाना 15 हजार से अधिक भक्तों को भोजन (प्रसाद) दिया जाता है। करीब 35 वर्षों से लगातार चल रही यह रसोई पहली बार ऐसे संकट से जूझ रही है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण मंदिर प्रशासन को भोजन वितरण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर की यह रसोई वाराणसी आने वाले हजारों भक्तों के लिए निःशुल्क प्रसाद व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र मानी जाती है। गैस सिलेंडर की कमी के चलते व्यवस्था ठप होने से प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समाधान तलाशने में जुटे हैं।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- यार मत कर… मेरी कसम…” दोस्त की गुहार बेअसर, ब्लैकमेलिंग से टूटे युवक ने लगा ली फांसी दमोह/हटा। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले युवक का दोस्त उसे ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक भी बात युवक को रोक नहीं सकी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था और किसी के द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। घटना से पहले उसके दोस्त ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की और बार-बार कहा – “यार मत कर… मेरी कसम…” लेकिन युवक ने आखिरकार फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को कौन और किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vikas Soni1
- 🚨 दमोह में हैरान करने वाला मामला! विकलांग बुजुर्ग भरत पटेल का आरोप — जिंदा होते हुए भी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। न राशन, न वोट का अधिकार… और 8 एकड़ जमीन हड़पने का भी आरोप। आखिर इस बुजुर्ग को न्याय कब मिलेगा?1
- सागर- गढ़ाकोटा में होने जा रहा पंचकल्याणक महोत्सव, देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु | SAGAR TV NEWS | #Sagar #Garhakota #PanchkalyanakFestival #PateriyaJiJainTirtha #CelebrationofPanchkalyanakFestival #MP, #STVNINDIA , #SAGARTVNEWS , #सागर_टीव्ही_न्यूज़_पर #सागर_टीवी_न्यूज़1
- कुआ मे गिरा नंदी बेल दमोह -कृष्णा हाइट के सामने बिना बाउंडरी के 50 फिट गहरे कुएं में गिरा नंदी पिछले 3 घंटे से तैर रहा है गौसेवक मौके पर मौजूद हैं पर बिना क्रेन के निकाल पाना बहुत मुश्किल यथासंभव यथाशीघ्र साधन पहुचाने का प्रयास करें, अन्यथा नंदी की जान जा सकती है।1
- Post by Aniket Vishwakarma1
- सर्वोदय चौराहे पर जैन समाज द्वारा शव रखकर चक्का जाम को लेकर थाना प्रभारी अनूप यादव समाज के लोगों को समझाते हुए4
- रील का खुमार, मौत से टकराव! एक्सप्रेस ट्रेन की छत पर चढ़े युवक ने रोकी ट्रेन, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा जनता की आवाज ✍️ प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक एक युवक को मौत के मुहाने तक ले गई। मामला प्रतापगढ़ जंक्शन का है, जहां एक युवक अचानक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। ट्रेन के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन किसी भी क्षण उसकी जान ले सकती थी, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन की छत पर कभी खड़ा होता तो कभी लेटने की कोशिश करता दिखाई दिया। यह खतरनाक मंजर देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं, जबकि कई लोग घटना का वीडियो बनाने में जुटे रहे। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (RPF/GRP) के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई शुरू की। एक पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक को काबू में लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को काफी देर तक स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी: रेलवे ट्रैक या ट्रेन की छत पर चढ़ना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जानलेवा भी है। सोशल मीडिया की दिखावे की दुनिया के लिए अपनी जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है। ⚠️1