मनोहर थाना नगर में आज लहसुन मंडी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया थे, मनोहर थाना में आज लहसुन मंडी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया , जबकि उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल ने इसकी अध्यक्षता की। मंडी में लहसुन की पहली बोली ₹32,800 प्रति क्विंटल लगी। शुभारंभ के अवसर पर हजारों क्विंटल लहसुन कृषि मंडी में पहुंचा। उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय किसान संघ के कार्यताओ ने विधायक गोविंद रानीपुरिया , पत्रकार बंधुओ का, व्यापारियों का ,भव्य स्वागत किया। सभी अतिथियों को माला, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने फीता काटकर मंडी का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर आसपास क्षेत्र के कई व्यापारी भी उपस्थित थे, जिनका मंच पर स्वागत किया गया। विधायक गोविंद रानीपुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि मनोहर थाना क्षेत्र में पहली बार लहसुन मंडी शुरू हुई है। पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए छिपाबड़ौद, नीमच और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब मनोहर थाना में ही लहसुन की बोली लगने से मध्य प्रदेश सहित स्थानीय किसानों को उचित मूल्य के साथ-साथ बेहतर सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस लहसुन मंडी को झालावाड़ जिले की अग्रणी मंडियों में से एक बनाया जाएगा। विधायक ने किसानों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस अवसर पर खाद व्यापार संघ अध्यक्ष पवन लोधा ने मंडी में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा ने सभी का आभार व्यक्त कियि कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल, राधेश्याम दादा, हेमंत लोधा, कृषि व्यापार संघ अध्यक्ष पवन लोधा, भारतीय किसान संघ के बालचंद लोधा, राजेंद्र वर्मा, नेमीचंद लोधा, हरिमोहन मीणा, रंग लाल मीणा,राम कल्याण सेन, रामस्वरूप लोधा, राकेश मीणा, पप्पू लाल तंवरअभिषेक पटनी, गौरव अग्रवाल, राहुल जैन, अंशुल जैन, अर्पित महेश्वरी और मंडी सचिव फूलचंद मीणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंजी जी ने दि सभी को बधाइयां मक्सूदनगढ़ में निशुल्क मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम हुआ संपन्न शासन प्रशासन ने की शानदार व्यवस्था #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp #viralreelschallenge #viralreelsfacebook #viralshorts #gunacity #viralphotochallenge #viralreels #maksudangarh #gunamp #GunaNews #guna #gunamp1
- आज का मनुष्य कितना स्वार्थी हो चुका है।1
- Post by User27872
- Post by Jagdish nagar1
- Post by Shivkumar Jogi1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- Post by Jagdish nagar1