logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री सुरेश राही ने निंदुरा में किया निरीक्षण निंदुरा-बाराबंकी: निंदुरा में प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को सबसे पहले उमरा स्थित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ईटों पर पानी की तरह मसाला की गुड़वक्ता की और ठेकेदार को निर्देश दिया कि विद्यालय के निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं काफिला कुर्सी गौशाला पहुंचा जहां पर पशुओं को दिए जा रहे चारा के बारे में देखा और भूसा में गंदगी मिलने पर मौजूद बीडीओ निंदूरा आलोक कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि दोबारा ऐसी गलती ना करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचे। जहां पर बैठे हुए मरीजों से मिले और उनसे जाना की स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मिल रही है या नहीं। यहां पर प्रयोगशाला कक्ष,एक्स रे कक्ष,फार्मेसी कक्ष,डॉक्टर्स कक्ष देखा। स्वयंसहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैटीन देखा और पूछा कि आज कितने मरीजों को खाना दिया और क्या क्या दिया? जिसपर उन्हें बताया गया कि तीन मरीज है जिन्हें खाने में दाल चावल सब्जी रोटी दी गई है। और नाश्ते में दलिया चाय ब्रेड दी गई। इस दौरान लोगो ने पीएचसी खिझना और कुर्सी की शिकायत की कहा कि खिझना व कुर्सी स्वास्थ्य केंद्र मरीज को दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती हैं। डॉक्टर देर रात से आते हैं। वही जच्चा बच्चा परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिया ।जिसपर उन्होंने सीएमओ अवधेश प्रसाद यादव को निर्देश दिया।

13 hrs ago
user_Asheesh Kumar
Asheesh Kumar
Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मंत्री सुरेश राही ने निंदुरा में किया निरीक्षण निंदुरा-बाराबंकी: निंदुरा में प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को सबसे पहले उमरा स्थित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ईटों पर पानी की तरह मसाला की गुड़वक्ता की और ठेकेदार को निर्देश दिया कि विद्यालय के निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं काफिला कुर्सी गौशाला पहुंचा जहां पर पशुओं को दिए जा रहे चारा के बारे में देखा और भूसा में गंदगी मिलने पर मौजूद बीडीओ निंदूरा आलोक कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि दोबारा ऐसी गलती ना करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचे। जहां पर बैठे हुए मरीजों से मिले और उनसे जाना की स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मिल रही है या नहीं। यहां पर प्रयोगशाला कक्ष,एक्स रे कक्ष,फार्मेसी कक्ष,डॉक्टर्स कक्ष देखा। स्वयंसहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैटीन देखा और पूछा कि आज कितने मरीजों को खाना दिया और क्या क्या दिया? जिसपर उन्हें बताया गया कि तीन मरीज है जिन्हें खाने में दाल चावल सब्जी रोटी दी गई है। और नाश्ते में दलिया चाय ब्रेड दी गई। इस दौरान लोगो ने पीएचसी खिझना और कुर्सी की शिकायत की कहा कि खिझना व कुर्सी स्वास्थ्य केंद्र मरीज को दवाइयां उपलब्ध नहीं रहती हैं। डॉक्टर देर रात से आते हैं। वही जच्चा बच्चा परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिया ।जिसपर उन्होंने सीएमओ अवधेश प्रसाद यादव को निर्देश दिया।

More news from Barabanki and nearby areas
  • लखनऊ। लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोहित, अंशु, सत्यप्रकाश और मनीष नामक युवकों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित सोनू के अनुसार, आरोपित आए दिन क्षेत्र में मारपीट और दबंगई करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। हमले में सोनू, उसकी मां और पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखनऊ। लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोहित, अंशु, सत्यप्रकाश और मनीष नामक युवकों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित सोनू के अनुसार, आरोपित आए दिन क्षेत्र में मारपीट और दबंगई करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। हमले में सोनू, उसकी मां और पिता बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
  • कानपुर बार एसोसिएशन का कचहरी में होली मिलन समारोह। #kanpur #advocate #holi #ceremony
    1
    कानपुर बार एसोसिएशन का कचहरी में होली मिलन समारोह।
#kanpur #advocate #holi #ceremony
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Rahim Nagar Dudauli
    1
    Rahim Nagar Dudauli
    user_Mohd Arif
    Mohd Arif
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ में स्कूल बस के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामला लोहिया नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड का है, जहां स्कूल बस में एक छात्र के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में छात्र के साथ मारपीट करते कुछ युवक नजर आए थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकित और मोहित पंडित के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस का कहना है कि स्कूल वाहनों में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🔴 फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
    1
    मेरठ में स्कूल बस के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि मामला लोहिया नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड का है, जहां स्कूल बस में एक छात्र के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में छात्र के साथ मारपीट करते कुछ युवक नजर आए थे।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकित और मोहित पंडित के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 पुलिस का कहना है कि स्कूल वाहनों में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🔴 फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी के बाद ka प्यार! सिधौली के कलाकार
    1
    शादी के बाद ka प्यार! सिधौली के कलाकार
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • blindfold challenge 😄
    1
    blindfold challenge 😄
    user_Pratyush Shukla
    Pratyush Shukla
    Artist सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टोल प्लाजा बना मुसीबत, शहाबपुर में जल निकासी व्यवस्था ठप ■ जलभराव से लघु उद्योग प्रभावित, किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान ■ ग्रामीणों ने जल निकासी बहाल कराने की उठाई मांग बाराबंकी। विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बनाए गए टोल प्लाजा ने ग्राम पंचायत शहाबपुर के ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। टोल प्लाजा निर्माण के बाद गांव की वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार नवाबगंज तहसील अंतर्गत स्थित शहाबपुर जनपद की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है। यह क्षेत्र बुनकर बाहुल्य होने के साथ-साथ लघु एवं कुटीर उद्योगों का प्रमुख केंद्र है, जहां कपड़ा रंगाई, गमछा एवं स्टॉल निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जाता है। पहले घरेलू इकाइयों एवं छोटे कारखानों से निकलने वाले पानी की निकासी सड़क किनारे बनी नालियों और ह्यूम पाइपों के माध्यम से सुचारु रूप से होती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे 27C पर टोल प्लाजा निर्माण के दौरान तालाब व परती भूमि पर कार्य करते समय प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को बंद कर दिया गया। साथ ही निकासी के लिए डाले गए ह्यूम पाइपों को भी मिट्टी से पाट दिया गया, जिसके अवशेष आज भी मौके पर मौजूद हैं। इसके चलते गांव के आसपास स्थायी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार भरे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन और आजीविका दोनों प्रभावित होती हैं। ग्राम प्रधान श्रीमती अर्शीन ने बताया कि 15 जुलाई 2023 से लेकर अब तक कई बार समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। 21 फरवरी 2026 को पुनः प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा निर्माण से बाधित जल निकासी व्यवस्था को तत्काल बहाल कराया जाए, जिससे गांव को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।
    1
    टोल प्लाजा बना मुसीबत, शहाबपुर में जल निकासी व्यवस्था ठप
■ जलभराव से लघु उद्योग प्रभावित, किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान
■ ग्रामीणों ने जल निकासी बहाल कराने की उठाई मांग
बाराबंकी। विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बनाए गए टोल प्लाजा ने ग्राम पंचायत शहाबपुर के ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। टोल प्लाजा निर्माण के बाद गांव की वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज तहसील अंतर्गत स्थित शहाबपुर जनपद की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है। यह क्षेत्र बुनकर बाहुल्य होने के साथ-साथ लघु एवं कुटीर उद्योगों का प्रमुख केंद्र है, जहां कपड़ा रंगाई, गमछा एवं स्टॉल निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जाता है। पहले घरेलू इकाइयों एवं छोटे कारखानों से निकलने वाले पानी की निकासी सड़क किनारे बनी नालियों और ह्यूम पाइपों के माध्यम से सुचारु रूप से होती थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे 27C पर टोल प्लाजा निर्माण के दौरान तालाब व परती भूमि पर कार्य करते समय प्राकृतिक जल निकासी मार्ग को बंद कर दिया गया। साथ ही निकासी के लिए डाले गए ह्यूम पाइपों को भी मिट्टी से पाट दिया गया, जिसके अवशेष आज भी मौके पर मौजूद हैं। इसके चलते गांव के आसपास स्थायी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लगातार भरे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन और आजीविका दोनों प्रभावित होती हैं।
ग्राम प्रधान श्रीमती अर्शीन ने बताया कि 15 जुलाई 2023 से लेकर अब तक कई बार समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। 21 फरवरी 2026 को पुनः प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा निर्माण से बाधित जल निकासी व्यवस्था को तत्काल बहाल कराया जाए, जिससे गांव को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
  • लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित विकासनगर सब्जी मंडी के सामने कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के बगल अवैध कैंटीन संचालन का मामला गरमाता जा रहा है। 👉 आरोप है कि रात्रि 10 बजे के बाद भी बियर और शराब की बिक्री जारी रहती है। 👉 निर्धारित समय के बाद दुगुने दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत। ❓ आबकारी विभाग पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आई। ❓ विकास नगर पुलिस की भूमिका पर भी उठे प्रश्न क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विकासनगर पुलिस को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रिहायशी इलाके में देर रात तक शराब बिक्री से माहौल प्रभावित हो रहा है। ⚠️ नियम ताक पर, जिम्मेदार विभाग मौन? ⚠️ क्या होगी कार्रवाई या चलता रहेगा खेल? 📢 NATIONAL INDIA TV आपके शहर की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    1
    लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित विकासनगर सब्जी मंडी के सामने कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के बगल अवैध कैंटीन संचालन का मामला गरमाता जा रहा है।
👉 आरोप है कि रात्रि 10 बजे के बाद भी बियर और शराब की बिक्री जारी रहती है।
👉 निर्धारित समय के बाद दुगुने दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत।
❓ आबकारी विभाग पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आई।
❓ विकास नगर पुलिस की भूमिका पर भी उठे प्रश्न
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विकासनगर पुलिस को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रिहायशी इलाके में देर रात तक शराब बिक्री से माहौल प्रभावित हो रहा है।
⚠️ नियम ताक पर, जिम्मेदार विभाग मौन?
⚠️ क्या होगी कार्रवाई या चलता रहेगा खेल?
📢 NATIONAL INDIA TV
आपके शहर की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ajad Malik
    1
    Post by Ajad Malik
    user_Ajad Malik
    Ajad Malik
    Sidhauli, Sitapur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.