Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो फतेहपुर का है.... किसी बात को लेकर बीच सड़क पर दो युवकों ने महिला को लाठी बेल्ट गिराकर पीटा। महिला चिल्ला-चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाती रही। बर्बरता से पिटाई का वीडियो वायरल।खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का मामला।
Soni Verma
महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो फतेहपुर का है.... किसी बात को लेकर बीच सड़क पर दो युवकों ने महिला को लाठी बेल्ट गिराकर पीटा। महिला चिल्ला-चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाती रही। बर्बरता से पिटाई का वीडियो वायरल।खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बनारस के ऐतिहासिक पानदरीबा के प्रांगण में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा,श्री बरई सभा काशी एवं चौरसिया समाज बनारस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय चौरसिया महासभा मा. डा. अजय चौरसिया जी ने कहा कि नागपंचमी का यह पर्व चौरसिया समाज पूरे देश में चौरसिया दिवस/चौरसिया पर्व के रूप में मना रहा है यह त्यौहार चौरसिया समाज के लिए बड़े गर्व का पर्व है इस त्यौहार पर चौरसिया समाज अपने कुल के जनक चौऋषि महाराज के जयंती के रूप में मनाते है पूरे देश में लगभग सभी जिलों में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी कड़ी में बनारस में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में चौरसिया भाई बहन अपने परिवार के संग उपस्थित होकर हर्षोल्हास के साथ इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किये ।1
- 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के महाभिषेक के साथ शिव महापुराण कथा का विश्राम | गूंजा हर-हर महादेव 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के महाभिषेक के साथ श्री शिव महापुराण कथा का हुआ विश्राम रुद्रों और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा व्यास पं. विकासानंद जी महाराज ने सुनाया भगवान पशुपतिनाथ का दिव्य चरित्र आगरा। शमसाबाद रोड स्थित गाय वाले मंदिर, महादेव नगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिवस वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पं. श्री विकासानंद जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को शिव भक्ति, आराधना और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान तारकासुर वध, भगवान शंकर द्वारा शंखचूड़ का उद्धार तथा भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथाओं का श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से श्रवण किया। कथा व्यास ने रुद्रों और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान पशुपतिनाथ के दिव्य चरित्र पर भी प्रकाश डाला। कथा के विश्राम दिवस का मुख्य आकर्षण 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक यज्ञ रहा। मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए महाभिषेक के दौरान पूरा कथा पंडाल भक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और पंडाल में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को श्रद्धा, संस्कार, सेवा और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव के चरित्र और उनकी भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सुनने का अवसर मिला। कथा के विश्राम अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला। महाभिषेक यज्ञ के साथ कथा का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सुख-शांति एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम में चांदनी भोजवानी, शिवानी रघुवंशी, गुंजन झा, प्रिया कुशवाह, क्षमा, खुशबू, सौम्या शर्मा, ममता, प्रिया भदौरिया, सुनीता देवी, राजो देवी, पूनम देवी, रवीना, नीतू चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।1
- भारत टीवी 24 न्यूज़ पर देश और दुनिया के सुपर फास्ट खबरें भारत टीवी 24 न्यूज़ पर देश और दुनिया के सुपर फास्ट खबरें1
- अब तो इन निगाहों में ना लो, दिल की बातें यूँ ना टालो। खामोशी में छुपे हैं अरमान, एक बार मेरा हाल तो जानो। दूरियाँ चाहे जितनी हों, यादें फिर भी पास रहेंगी। तुम मुस्कुरा दो बस एक बार, ये आँखें फिर खुशियों से भरेंगी। दिल तुम्हें अपना मान चुका है, अब इसे यूँ अकेला ना छोड़ो। अब तो इन निगाहों में ना लो, दिल की बातें यूँ ना टालो। खामोशी में छुपे हैं अरमान, एक बार मेरा हाल तो जानो। दूरियाँ चाहे जितनी हों, यादें फिर भी पास रहेंगी। तुम मुस्कुरा दो बस एक बार, ये आँखें फिर खुशियों से भरेंगी। दिल तुम्हें अपना मान चुका है, अब इसे यूँ अकेला ना छोड़ो।1
- कांग्रेस ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया है। इसे पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस को अपने इस कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने के आरोप, वीडियो आया सामने शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने के आरोप, वीडियो आया सामने *शिक्षक की पत्नी पर गोली मारने की धमकी का आरोप, ऑडियो वायरल* छतरपुर/जिले के बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद में शिक्षक पर लगे आरोपों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भगवानदास अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और पढ़ाई कराने के बजाय नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाते हैं। मामले से जुड़ा एक बीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक वीडियो करीब दो दिन पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में आक्रोश है और शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग उठ रही है शराब लेकर स्कूल जा रहा ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्कूल के आसपास स्थित शराब ठेके से नाबालिग बच्चों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक की जिम्मेदारी के साथ *शिक्षक पर शराव के नशे में स्कूल आने और बच्चों से शराव मंगाने के आरोप* नाबालिगों को शराब उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच जरूरी होगी। ग्रामीणों ने वीडियो की जांच, शिक्षक के व्यवहार की पड़ताल और ददेषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक आडियो भी वायरल हो जिसमें शिक्षक की पत्नी पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को धमकाने का आरोप है1
- यूपी की राजधानी लखनऊ में GEN Alpha सड़क पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं और नारा लगा रहे हैं यूपी की राजधानी लखनऊ में GEN Alpha सड़क पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं और नारा लगा रहे हैं 👇 "CM को बुलाया जाए" छात्राओं का कहना है: • स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है • बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करवाई जा रही • बच्चों को खराब खाना दिया जाता है • बीमार पड़ने पर इलाज भी नहीं मिलता BJP सरकार सरकार दावे तो तमाम करती है, लेकिन हर ओर कुव्यवस्था फैली हुई है। शिक्षा तो छोड़िए, स्कूल में बच्चे बुनियादी सुविधाओं तक के लिए तरस रहे हैं। लेकिन BJP सरकार की आंखों में शर्म का पानी तक सूख चुका है, इन्हें सिर्फ सत्ता दिखती है, देश का भविष्य नहीं।1
- बलिया: मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्र बोले - "हमारे लिए वो भगवान थे"* *बलिया, उत्तर प्रदेश* रसड़ा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं BSP नेता *स्व. उमाशंकर सिंह* के असामयिक निधन पर बलिया के ऐतिहासिक *श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज* में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का विवरण कॉलेज परिसर में आयोजित इस शोकसभा में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह के जनसेवा, सामाजिक समरसता, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को याद किया। ईश्वर दयाल मिश्र का उद्गार कार्यक्रम में कॉलेज के *प्रधानाचार्य श्री ईश्वर दयाल मिश्र* ने कहा: _"हम लोगों के लिए उमाशंकर भाई नहीं बल्कि भगवान थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका निधन केवल रसड़ा विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है।"_ उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि के साथ शिक्षण कार्य स्थगित श्रद्धांजलि सभा के बाद दिवंगत विधायक के सम्मान में कॉलेज में पठन-पाठन कार्य को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। शिक्षकों और छात्रों ने संकल्प लिया कि वे स्व. उमाशंकर सिंह के आदर्शों और जनसेवा के मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। संक्षिप्त परिचय: स्व. उमाशंकर सिंह - रसड़ा से BSP के विधायक स्व. उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त 2026 को दिल्ली के एक अस्पताल में मस्तिष्क ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। - वे 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार रसड़ा से विधायक चुने गए थे। - निधन के समय वे विधानसभा में BSP के इकलौते विधायक थे। - उनके निधन पर CM योगी आदित्यनाथ, मायावती, अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया था।1