logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी के फतेहपुर में डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत कर्मचारियों को दिया गया रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में गुरुवार को डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत की गई। तहसील स्थित लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और लोगों को सही जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार वैशाली अहलावत ने कर्मचारियों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने ऐप डाउनलोड कर अपनी आईडी जनरेट की और डिजिटल प्रक्रिया को समझा। तहसीलदार ने बताया कि स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। प्रशिक्षक आशीष पाठक ने कर्मचारियों को ऐप संचालन, लॉगिन प्रक्रिया और डेटा फीडिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया, मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ, राहुल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.