यूपी राज्यसभा चुनाव और 2027 का सियासी समीकरण, क्या यूपी राज्यसभा चुनाव में मायावती की मदद करेगी BJP? जानिए 2027 चुनाव से पहले का नया सियासी गणित विशेष रिपोर्ट: विजय शुक्ला उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी 25 नवंबर 2026 को यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिनके लिए अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है। समीकरण और नया ट्विस्ट: विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के हिसाब से BJP के खाते में 8 सीटें और समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। BSP की स्थिति: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद यूपी विधानसभा में BSP की सीटें शून्य हैं, जिससे पार्टी अपने दम पर उम्मीदवार नहीं उतार सकती। क्या 2020 का इतिहास दोहराएगा? साल 2020 के राज्यसभा चुनाव में भी BJP ने अपने 8 उम्मीदवार जिताने के बाद 9वां प्रत्याशी नहीं उतारा था, जिससे BSP के रामजीलाल गौतम आसानी से राज्यसभा पहुंच गए थे। सियासी मायने: चर्चा है कि क्या BJP इस बार भी वही रणनीति अपनाकर मायावती को 'राजनीतिक संजीवनी' देगी? माना जा रहा है कि ऐसा करके BJP, अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वोटबैंक के समीकरण को प्रभावित करने की रणनीति बना सकती है।
यूपी राज्यसभा चुनाव और 2027 का सियासी समीकरण, क्या यूपी राज्यसभा चुनाव में मायावती की मदद करेगी BJP? जानिए 2027 चुनाव से पहले का नया सियासी गणित विशेष रिपोर्ट: विजय शुक्ला उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी 25 नवंबर 2026 को यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिनके लिए अक्टूबर में चुनाव होने की संभावना है। समीकरण और नया ट्विस्ट: विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के हिसाब से BJP के खाते में 8 सीटें और समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। BSP की स्थिति: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद यूपी विधानसभा में BSP की सीटें शून्य हैं, जिससे पार्टी अपने दम पर उम्मीदवार नहीं उतार सकती। क्या 2020 का इतिहास दोहराएगा? साल 2020 के राज्यसभा चुनाव में भी BJP ने अपने 8 उम्मीदवार जिताने के बाद 9वां प्रत्याशी नहीं उतारा था, जिससे BSP के रामजीलाल गौतम आसानी से राज्यसभा पहुंच गए थे। सियासी मायने: चर्चा है कि क्या BJP इस बार भी वही रणनीति अपनाकर मायावती को 'राजनीतिक संजीवनी' देगी? माना जा रहा है कि ऐसा करके BJP, अखिलेश यादव के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वोटबैंक के समीकरण को प्रभावित करने की रणनीति बना सकती है।
- सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी: समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली। पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।1
- रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली से कुंडा तक गूंजेगा सनातन का जयकारा: नवंबर में बेंती में सजेगी बाबा बागेश्वर की श्री राम कथा रायबरेली/कुंडा: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित ऊंचाहार में चल रही भव्य शिवमहापुराण कथा का आज 17 सितंबर को धूमधाम के साथ समापन हो गया है। इस आयोजन की सफलता और शिव भक्तों की भारी भीड़ के बाद अब प्रतापगढ़ जिले की पावन धरती पर एक और ऐतिहासिक सनातन समागम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी नवंबर माह में 17 से 20 नवंबर तक कुंडा के बेंती क्षेत्र में सनातन संस्कृति का एक विशाल जनसैलाब उमड़ने वाला है। राजा भैया की पहल पर होगा विशाल आयोजन आपको बता दें कि नवंबर माह में कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' द्वारा एक विशाल श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महाकुंभ की तैयारियां जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी से युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा का वाचन इस धार्मिक महाकुंभ का मुख्य आकर्षण व्यासपीठ पर विराजमान होने वाले प्रख्यात संत होंगे। श्री राम कथा के इस विशाल आयोजन में दिव्या दरबार वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनूठे और ओजस्वी श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के संतों, धर्मावलंबियों और राम भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जुटेगी भक्तों की भारी भीड़ आयोजकों के अनुसार, इस कथा में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बेंती की धरती एक बार फिर राम नाम की गूंज और सनातन संस्कृति के भव्य स्वरूप की गवाह बनेगी।1
- #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩 #pandit_pradeep_ji_mishra #vitthlesh_seva_samiti Manoj Pandey Pandit pradeep mishra #हाइलाइट Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Delhi BJP Uttar Pradesh1
- कौशाम्बी। कौशाम्बी ब्लॉक के बैंगवा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दीप प्रज्वलित कर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र शक्ति के ठेकेदार ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीपों की रोशनी से गांव का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- कड़ाधाम थाना के हब्बुनगर पुलिश चौकी इलाके में हो रहे नाच में दरोगा और सिपाहियों ने लगाई लंका कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर रंगा रंगा कार्य देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही नाच कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मी स्टेज के सामने बैठकर नाच देखने के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर। हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप। हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही2
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट। कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।1
- सदस्यता अभियान को लेकर आमने-सामने आए एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा रायबरेली। सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1