संघ का लक्ष्य भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाना : डॉ. रामबाबू आरएसएस विद्यार्थियों का पथ संचलन श्रीनाथ मठ में हुआ संपन्न रसड़ा (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रसड़ा नगर के विद्यार्थियों का पथ संचलन कार्यक्रम रसड़ा रोडवेज बस स्टॉप से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्रीनाथ मठ स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक डॉ. राम बाबू ने कहा कि संघ के कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों को आसन, प्राणायाम, व्यायाम एवं देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। बाल्यावस्था से ही उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी। उन्होंने ब्रिटिश राज्यारोहण की मिठाई को कूड़े में फेंक दिया था तथा अंग्रेज इंस्पेक्टर के निरीक्षण के दौरान साथियों के साथ “वंदे मातरम्” के नारे लगाए थे। डॉ. रामबाबू ने कहा कि अत्यंत निर्धन होने के बावजूद डॉ. हेडगेवार ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी पेशा नहीं अपनाया और स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कोलकाता में क्रांतिकारियों के संपर्क में रहकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी और आज संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ का लक्ष्य भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाना है। कार्यक्रम का संचालन शिवम सोनी ने किया। मुख्य शिक्षक का दायित्व नीरज जी ने निभाया, जबकि प्रार्थना आयुष तथा गीत शिवकुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर विस्तारक श्रेयांश जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नगर कार्यवाह संजय सिंह, प्रेमचंद, इंद्रजीत सिंह एवं खंड संघचालक प्रेम किशोर जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पथ संचलन कार्यक्रम में घोष दल भी शामिल रहा। वहीं उत्तरी चौकी इंचार्ज कुलदीप जी के नेतृत्व में पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही।
संघ का लक्ष्य भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाना : डॉ. रामबाबू आरएसएस विद्यार्थियों का पथ संचलन श्रीनाथ मठ में हुआ संपन्न रसड़ा (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रसड़ा नगर के विद्यार्थियों का पथ संचलन कार्यक्रम रसड़ा रोडवेज बस स्टॉप से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्रीनाथ मठ स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक डॉ. राम बाबू ने कहा कि संघ के कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों को आसन, प्राणायाम, व्यायाम एवं देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। बाल्यावस्था से
ही उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी। उन्होंने ब्रिटिश राज्यारोहण की मिठाई को कूड़े में फेंक दिया था तथा अंग्रेज इंस्पेक्टर के निरीक्षण के दौरान साथियों के साथ “वंदे मातरम्” के नारे लगाए थे। डॉ. रामबाबू ने कहा कि अत्यंत निर्धन होने के बावजूद डॉ. हेडगेवार ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी पेशा नहीं अपनाया और स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कोलकाता में क्रांतिकारियों के संपर्क में रहकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी और आज संघ
अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ का लक्ष्य भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाना है। कार्यक्रम का संचालन शिवम सोनी ने किया। मुख्य शिक्षक का दायित्व नीरज जी ने निभाया, जबकि प्रार्थना आयुष तथा गीत शिवकुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर विस्तारक श्रेयांश जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नगर कार्यवाह संजय सिंह, प्रेमचंद, इंद्रजीत सिंह एवं खंड संघचालक प्रेम किशोर जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पथ संचलन कार्यक्रम में घोष दल भी शामिल रहा। वहीं उत्तरी चौकी इंचार्ज कुलदीप जी के नेतृत्व में पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही।
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1
- बलिया में जन सेवा शिक्षा मिशन ने भीषण गर्मी से बेहाल राहगीरों और ज़रूरतमंदों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मानवीय पहल ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और समाज में सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेदुआ इलाके में कम्पोजिट दारू की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण छह दिनों से धरने पर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन दुकानों से माहौल खराब हो रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छात्रों का गुस्सा उबाल पर है, जिसके चलते उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। अपनी मांगों को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं और समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- बलिया में एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे गाँव में गहरा सदमा है। इसी बीच, मातृ दिवस पर छत से गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उधार तेल को लेकर दुकानदार व बेटे पर हमला भी हुआ।1
- लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा उम्र 48 वर्ष ग्राम = पाण्डेय पट्टी कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर नाम - सुरेश कुशवाहा पता - पाण्डेय पट्टी ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है 11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे mo=9939398666 कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट1
- आरा बक्सर MLC चुनाव कल 14 को होगी मतगणना । कुल 6 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस अनोखी प्रतिमा में उनका भाला शुद्ध सोने का होगा, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।1