पाकुड़ में हज 2026 यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, पाकुड़ से 22 हज यात्री जाएंगे मक्का..... पाकुड़ जिला मुख्यालय के हरिणडांगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय में हज यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस वर्ष पाकुड़ जिले से कुल 22 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे, जिनमें 16 पुरुष और 6 महिला हज यात्री शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को हज के फराइज़, वाजिबात, सुन्नतों और आवश्यक एहतियातों की पूरी जानकारी देना था, ताकि वे पूरी आस्था, संयम और इस्लामी तरीक़े से अपने अरकान-ए-हज अदा कर सकें।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई, जिससे पूरे माहौल में रूहानियत और सुकून का एहसास हुआ। बाइट..... कल्लू, हज कमिटी के सदस्य...
पाकुड़ में हज 2026 यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, पाकुड़ से 22 हज यात्री जाएंगे मक्का..... पाकुड़ जिला मुख्यालय के हरिणडांगा बाजार स्थित बापू पुस्तकालय में हज यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस वर्ष पाकुड़ जिले से कुल 22 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे, जिनमें 16 पुरुष और 6 महिला हज यात्री शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को हज के फराइज़, वाजिबात, सुन्नतों और आवश्यक एहतियातों की पूरी जानकारी देना था, ताकि वे पूरी आस्था, संयम और इस्लामी तरीक़े से अपने अरकान-ए-हज अदा कर सकें।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई, जिससे पूरे माहौल में रूहानियत और सुकून का एहसास हुआ। बाइट..... कल्लू, हज कमिटी के सदस्य...
- viral video1
- गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी किशोरी पंडित का श,व गरहाटांड टांड़ के पास रेलवे पटरी के समीप संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे श,व देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल ले आई। मृ,तक की पहचान चुंगलो गांव के किशोरी पंडित के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी पंडित कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के घर जमुई गए थे और मधुपुर-गिरिडीह ट्रेन से लौटते समय ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौ,त हो गई। मृ,तक के भतीजे राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिचितों द्वारा दूरभाष के माध्यम से घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम चल रहा है। जीआरपी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- नगर भवन में मंगलवार को 10 बजे से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग रॉची के तत्वाधान में रोजगार मेला-2025" का आयोजन किया गया।1
- चुनाव चिन्ह मिलते ही लगे पोस्टर, निगम ने तुरंत हटाए | कामेश्वर पासवान ने क्या कहा? #news #newsgiridih #giridihupdate1
- कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). संथाल समुदाय के अग्रणी आदिवासी नेता बाबा तिलका मांझी (जन्म 1750) की जयंती के मौके पर कतरास के कांको में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के द्वारा बाबा की जयंती मनाई गई. इस मौके पर कांको मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा पर उपस्थित नेताओं व गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके पद चिन्हो पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पुरा करने का संकल्प लिया.1
- मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कहा 9 सालों में लोगों का स्नेह और प्यार है बरकरार कतरास ।धनबाद मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने धुंवाधार चुनाव प्रचार में है। बैंक मोड़ धोवाटांड में उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। संजीव सिंह ने कहा कि अपने जनसंम्पर्क अभियान के दौरान यह पाया कि 9 सालों में भी जनता के बीच उनके प्रति प्यार और स्नेह पहले के तरह ही बरकरार है और ख़ासकर युवा वर्ग में उनके प्रति अजीब सा उत्साह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह पाया है कि निगम क्षेत्र दो भागों में बटता दिखाई दे रहा है।गयापुल से आगे हीरापुर क्षेत्र में तो खासा विकास देखने को मिलता है जबकि गयापुल के दूसरी तरफ बैंक मोड़, धनसार, धोवा टांड के अलावे झरिया का समुचित इलाका, कतरास क्षेत्र, पुटकी केंदुआ गोधर की तस्वीरे देखने पर दो धनबाद नजर आता है। एक भाग जो काफ़ी साफ सुथरा है तो वहीं दूसरा भाग गंदगी से भरा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेयर पद का यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है इसलिए हर कोई यह चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।उन्होंने यह भी कहा कि यह समय बहुत ही कीमती है और ऐसे समय में किसी दूसरे विषय पर ध्यान केंद्रित करने कि जगह पूरा समय हम सभी को चुनाव के इस महापर्व में देने कि जरूरत है चुकी यह समय बीत गया तो फिर नहीं लौटेगा।1
- मंत्रउपचार के साथ कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रत्याशी मंजू देवी का चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन1
- लोहरदगा जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और ऐतिहासिक आगाज बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर स्टेडियम खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया और खेल भावना को बनाए रखने का संदेश दिया गया। मौके पर मौजूद दर्शकों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही रंगारंग माहौल बन गया और खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में छुपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे जिले से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलें, यही उनकी सोच है। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। वहीं भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोहरदगा आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि डीपी साहू जी ने क्रिकेट मैदान को बेहद खूबसूरत और आधुनिक रूप दिया है, जो किसी बड़े शहर के स्टेडियम से कम नहीं है। अक्षरा सिंह ने बताया कि वह लोहरदगा फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई थीं, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होकर उन्हें विशेष खुशी हो रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा जरूरी खेल भावना होती है। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से जिले में खेल के प्रति नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।1