मंडी समिति की जमीन कब्जे का मामला, अभिलेखों में छेड़छाड़ उजागर – जांच अब आलापुर तहसील को सौंपी गई “लेखपाल विकास की फर्जी रिपोर्ट का खुलासा: मंडी जमीन कब्जे में बड़ा खेल, दो लेखपाल निलंबित – सुमित्रा पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कब?” मंडी समिति की जमीन कब्जे का मामला, अभिलेखों में छेड़छाड़ उजागर – जांच अब आलापुर तहसील को सौंपी गई अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा क्षेत्र के आसोपुर गांव स्थित सुमित्रा पेट्रोल पंप से जुड़ा जमीन कब्जे का मामला आखिरकार चार महीने बाद निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लगातार प्रकाशित खबरों में यह आरोप लगाया जाता रहा कि पेट्रोल पंप द्वारा मंडी समिति की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। शुरुआती जांच के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विकास पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर एसडीएम टांडा शशि शेखर को गुमराह किया। इस मामले को लेकर मीडिया और प्रशासन के बीच भी तनाव की स्थिति बनी रही और मीडियाकर्मियों को नोटिस देने तक की बात सामने आई। लेकिन गहन जांच के बाद मामला पूरी तरह खुल गया। अभिलेखों की जांच में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में तत्कालीन लेखपाल विकास और वर्तमान लेखपाल कृष्ण कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके चलते दोनों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले को आलापुर तहसील को सौंप दिया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि फर्जी रिपोर्ट के आधार पर संचालित सुमित्रा पेट्रोल पंप पर आखिर कब सील की कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय जनता और मीडिया की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

- 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकर नगर में गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू अम्बेडकर नगर | आलापुर बहिंगवा–जोगीपुर रोड: बहिंगवा–जोगीपुर रोड के पास बाग क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने तेजी से फैलकर कई बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में गांव के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही पानी, मिट्टी और हरी टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मेहनत और संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गेहूं की फसल का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद प्रशासन को सूचना दे दी गई है और राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, ।@ambedkarnagar @alapur1
- अंबेडकर नगर के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव में गोवर्धन फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने वहां पर मौजूद अलंकार अग्निहोत्री की खूब सराहना की और उन्हें आजाद भारत का मंगल पांडे बताया1
- खलीलाबाद, संतकबीरनगर: शहर के मशहूर रेस्टोरेंट कस्तूरी बेकर्स (Kasturi Bakers) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुणवत्ता के लिए जाने जाने वाले इस प्रतिष्ठान पर एक ग्राहक को बासी और खराब छोला भटूरा परोसने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट से छोला भटूरा पार्सल करवाया था। घर जाकर जैसे ही ग्राहक ने खाने को चखा, उसे स्वाद में कड़वाहट और दुर्गंध महसूस हुई। खाना पूरी तरह से बासी और सेहत से खिलवाड़ करने लायक था। प्रबंधन का अड़ियल रवैया हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ और प्रबंधन से की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की, जिससे ग्राहक का गुस्सा और बढ़ गया। "हम पैसे देकर ताजा भोजन की उम्मीद करते हैं, लेकिन शहर के इतने बड़े रेस्टोरेंट में अगर बासी खाना मिलेगा, तो आम आदमी की सेहत का क्या होगा?" — नाराज ग्राहक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना के बाद मौके पर काफी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सावधान! संतकबीरनगर के 'कस्तूरी बेकर्स' में मिल रहा है बासी खाना। ग्राहक ने जब छोला-भटूरा पार्सल कराया तो निकला खराब। शिकायत पर भी नहीं पसीजा रेस्टोरेंट प्रबंधन। क्या ऐसे सुरक्षित रहेगी आपकी सेहत? 😡 #SantKabirNagar #KasturiBakers #FoodSafety #Khalilabad #ViralVideo UPNews1
- महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार* *लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर । अदद जिंदा कारतूस .12 बोर । लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) । *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-* उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।1
- चारों धर्म की ग्रंथो में वह एक परमेश्वर कौन है जिसने सृष्टि को बनाया है ऋग्वेद, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र बाइबल आई इन चारों धर्मो के ग्रंथों में जानते हैं वह पूर्ण परमेश्वर कौन है1
- अम्बेडकरनगर में 200+ स्कूल वाहन अनफिट 😡 बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! फीस भारी, लेकिन सुरक्षा ZERO? #AmbedkarNagar #SchoolSafety #BreakingNews #PrivateSchool #EducationSystem1
- अंबेडकरनगर की पूजा तिवारी ने PCS में 7वीं रैंक पाई, जिले के 12 अन्य अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की1
- आग से किसान कि फ़सल जलकर खाक अम्बेडकरनगर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर निवासी जमुना अग्रहरि पुत्र राम जगत अग्रहरि की गेहूं की फसल जलकर खाक1