Shuru
Apke Nagar Ki App…
राँची// जिले के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर जमा होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं। घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना अब मुश्किल हो गया है। कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।
MUKESH NATH
राँची// जिले के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर जमा होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं। घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना अब मुश्किल हो गया है। कई परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- गुमला समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ #gumla #jharkhand1
- लातेहार: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।4
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- Post by Altamas Rja1
- *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*1