logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SSBऔर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 41 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार.. उत्तर प्रदेश, बहराइच-भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेंट कैलाश चंद रमोला, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नेतृत्व में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया । इस अभियान में सीमा चौकी लौकाही के प्रभारी निरीक्षक सामान्य सुभाष चंदर, उनके टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 667 के पास 41 ग्राम स्मैक के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तस्कर की पहचान भारतीय निवासी 40 वर्षीय इजाद पिता निशार अहमद, -मोतीपुर के रूप में हुई है, जो भारत से नेपाल में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था | उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर, को सुपुर्द कर दिया गया । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं । यह अभियान यह भी साबित करता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की सतर्कता बढ़ाई जा रही है । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके l

2 hrs ago
user_Shakil Ansari, News Riporter
Shakil Ansari, News Riporter
रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8f955110-d61c-4d6e-baf4-14f41b702c5c

SSBऔर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 41 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार.. उत्तर प्रदेश, बहराइच-भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेंट कैलाश चंद रमोला, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नेतृत्व में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया । इस अभियान में सीमा चौकी लौकाही के प्रभारी निरीक्षक सामान्य सुभाष चंदर, उनके टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 667 के पास 41 ग्राम स्मैक के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तस्कर की पहचान भारतीय निवासी 40 वर्षीय इजाद पिता निशार अहमद, -मोतीपुर के रूप में हुई है, जो भारत से नेपाल में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था | उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर, को सुपुर्द कर दिया गया । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं । यह अभियान यह भी साबित करता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की सतर्कता बढ़ाई जा रही है । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें।
उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे  सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा।  क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा  पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ  उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी  मौजूद रहे।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।
    2
    बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल 
बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...
    1
    उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ravi Verma Bahraich
    1
    Post by Ravi Verma Bahraich
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • UP bahraich babaganj kusur
    1
    UP bahraich babaganj kusur
    user_NisaAli
    NisaAli
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
    3
    *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई*
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।
    1
    बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत* बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।
    3
    *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत*
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.