Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्योहारों को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने सिविल लाइन और कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी सिटी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
Vijay rathi
त्योहारों को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सिटी अमृत जैन ने सिविल लाइन और कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी सिटी ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: बघरा चौकी का औचक निरीक्षण एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने बघरा चौकी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सुविधाओं का जायजा लिया। आगामी रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई। इसके बाद मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। एसपी ग्रामीण ने क्षेत्रवासियों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: बघरा चौकी का औचक निरीक्षण एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने बघरा चौकी का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस सुविधाओं का जायजा लिया। आगामी रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई। इसके बाद मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। एसपी ग्रामीण ने क्षेत्रवासियों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।1
- कीजिए श्री सालासर बालार्जी के दर्शन एक नई क्रांति समाचार पत्र मासिक अखबार1
- 🚔 बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई सलामी, पुलिस कार्यालय में अधिकारियों ने किया स्वागत 👮♂️ #BijnorPolice #UPPolice #Bijnor #KrishnaKumarIPS1
- पुलिस की पैदल गश्त से दिखी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी सिटी ने आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास । मुजफ्फरनगर: आगामी पर्व एवं त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा दुकानदारों और आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।1
- यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ₹3 लाख की ठगी का आरोप, भर्ती नहीं हुई तो पैसे मांगने पर धमकी देने का दावा मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। दिल्ली निवासी अफसर ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को शिकायत देकर कसेरवा निवासी काला उर्फ ताहिर पर अपने भांजे की यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, साढ़े 7 लाख रुपये में भर्ती कराने की बात तय हुई थी, जिसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम दी गई। लेकिन भर्ती नहीं हुई तो पैसे वापस मांगने पर आरोपी कथित तौर पर लखनऊ और भर्ती बोर्ड में रकम फंसी होने की बात कहकर उसे टालता रहा। पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मरवाने और एनकाउंटर कराने की धमकी तक दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपने की बात कही है। अब पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाइट = अफसर (पीड़ित)4
- प्रधानमंत्री मोदी का रक्षाबंधन पर देश की बहनों के नाम संदेश रक्षा का संकल्प, नारी शक्ति का विश्वास! 🌸 रक्षाबंधन सिर्फ धागे का त्योहार नहीं, बल्कि नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति आज सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत पहचान बन रही है। 🇮🇳 राखी का धागा सुरक्षा का वादा, सशक्त नारी नए भारत की ताकत! 💪 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🏻1
- रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया। रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया।1
- मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने के आरोप में डॉक्टर सम्राट को भी किया गिरफ्तार,चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस1