टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक प्रयागराज। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में 13 अप्रैल को शिक्षक सड़क पर उतरेंगे। इस संबंध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, जनपद इकाई प्रयागराज के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, अटेवा, यूटा, विशिष्ट बीटीसी, अनुदेशक संघ, महिला शिक्षक मोर्चा सहित कुल 15 शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने संयुक्त रूप से टीईटी अनिवार्यता के निर्णय का विरोध करते हुए इसे शिक्षकों की योग्यता और वर्षों की सेवा पर प्रश्नचिह्न बताया। निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को डायट प्रयागराज से सुभाष चौराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगी। शिक्षकों ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। बैठक में शंकर चन्द्र, शशांक मिश्र, उमेश शुक्ल, विजय लक्ष्मी, आरती जायसवाल, सुनीता दुबे, पम्मी गुप्ता, प्रियंका श्रीवास, रमेश राम सहित कई शिक्षक नेताओं की उपस्थिति रही।

- मुख्यमंत्री द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' का भव्य शुभारंभ; कलेक्ट्रेट सभागार भदोही में हुआ सजीव प्रसारण1
- सरेराह दबंगो का आतंक!! दबंगो ने महिला के छप्पर को जबरन तोड़ा.... दबंगो की दबंगई का वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल!! शिकायत के बाद भी दबंगो पर नहीं हुई कार्यवाई!! स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई ना करने का आरोप!! Anchor --- उत्तर प्रदेश मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही दबंग और भूमाफियाओ पर जीरो टॉलरेस की कार्यवाई करते हो!लेकिन प्रयागराज मे आज भी दबंगो को शासन प्रशाशन का जरा सा खौफ नहीं है!प्रयागराज मे बेखौफ दबंगो ने दिन दहाड़े महिला के छप्पर को गिराकर फिर एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है!जंघई बाजार निवासी विकास जायसवाल का आरोप है की उसके छप्पर को दबंग मनोज मिश्रा और उसके बेटे ने तोड़ कर गिराते हुए कब्ज़ा कर लिया!आरोप है की दबंगो ने जबरन विकास जायसवाल और उसके पुरे परिवार को घर से बाहर भी निकाल दिया, दबंगो ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोबारा घर मे आने की कोशिश करोगे तो जान से मार दिए जाओगे!पीड़ित और पीड़ित का परिवार घटना से डरा सहमा हुआ है!भुक्तभोगी विकास का कहना है की साल 2020 मे मनोज मिश्रा और मंजू मिश्रा से जमीन खरीदकर मकान का निर्माण कराया था!कुछ दिन बाद हाईवे का निर्माण होने से मकान का कुछ भाग हाईवे की जद मे आ गया!जिसके बाद भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने शेष बची जमीन पर टीन शेड लगा कर रहना शुरू कर दिया !आरोप है की कुछ दिन बीतने के बाद मनोज मिश्रा और उसके बेटे विरोध करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए!पीड़ित मामले की लिखित शिकायत SDM हंडिया से करते हुए कब्ज़ा दिलवाने की मांग की!पीड़ित की शिकायती पत्र पर SDM हंडिया ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम का गठन किया!SDM हंडिया के आदेश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए भुक्तभोगी विकास जाय सवाल को कब्ज़ा दिलाये!आरोप है कुछ राजस्व टीम को जाने के बाद दबंग मनोज मिश्रा और उसका दबंग बेटा उसी जमीन पर फिर से कब्ज़ा जमा लिया!भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने इस मामले की शिकायत सरायममरेज पुलिस से करते हुए कार्यवाई की मांग की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई!सबसे बड़ा सवाल है की आखिर ये दबंग कितने प्रभावसाली है की इनके खिलाफ स्थानीय प्रशाशन भी कार्यवाई करने गुरेज कर रहा है!क्या इन दबंगो के सामने स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक को गया है!अब भुक्तभोगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जान माल की सुरक्षा और जमीन को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए गुहार लगाया है!अब देखने वाली बात होंगी की शासन प्रशाशन दबंगो के खिलाफ कब और कैसे कार्यवाई करता है!क्या प्रशाशन इन दबंगो के चंगुल से जमीन कब्ज़ा मुक्त करा पायेगी, या पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरे ही खानी पड़ेगी.....1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- स्वर्णकार नेतृत्व संगम फरीदाबाद द्वारा सोनार महाकुंभ धूमधाम से संपन्न हुआ1
- Post by Aman Kumar1
- प्रयागराज,मेजा से जुड़े DGS ग्रुप के प्रमोटरों—ब्रह्मदेव शुक्ला, रोहन शुक्ला व सौरव शुक्ला—ने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित Oberoi Elysian में 65 करोड़ का ट्रिपलेक्स पेंटहाउस खरीदा। 8,561 वर्ग फुट में फैले इस पेंटहाउस की रजिस्ट्री 30 मार्च 2026 को हुई, जिसमें 8 पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं।1
- मीरजापुर: छेड़खानी व मारपीट के आरोप-प्रत्यारोप में उलझा मामला, निष्पक्ष जांच की मांग1
- अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना ऊंज व थाना ज्ञानपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश1
- कोरांव, प्रयागराज।भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुलिया/रपटा पर दिनाक 3/4/2026 शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते टल गया। एक ही परिवार के चार-पांच लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नदी में गिर पड़े, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में केवल हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए कहा कि समय रहते सभी की जान बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। #प्रयागराज #कोरांव #भोगनगांव #बेलन_नदी #हादसा प्रमुख_समाचार1