Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hamare mohala me rcc ki maag Hamare mohala me me rcc ki maag
Ashuprav
Hamare mohala me rcc ki maag Hamare mohala me me rcc ki maag
- Ashupravउरई, जालौन, उत्तर प्रदेशthankyou friend vi.name bamhouri kalan post karmer teshil orai5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महुआ खेड़ा मोहनचौकी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक घायल अलीगढ़। महुआ खेड़ा मोहनचौकी क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में रोहित नामक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सब्जी लेकर आ रही एक महिला ई-रिक्शा से भी घटना का संबंध बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल रोहित को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। शाक्य संदेश / भारत दर्शन न्यूज़, अलीगढ़ रिपोर्ट: ज्योति कुमारी, पत्रकार प्रधान संपादक शिवपाल सिंह जालौन1
- स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर गुलाम मोहम्मद अकैडमी में किया गया ध्वजारोह lण1
- "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- स्लग- जालौन पुलिस ने खोला बाइक चोरी का राज, 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और पार्ट्स बरामद, जालौन जालौन जिले की रामपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर रैकी कर मोटरसाइकिल चोरी करने, नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने तथा कुछ वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना रामपुरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस संबंध में थाना रामपुरा में मुकदमा पंजीकृत किए गए थे। घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामपुरा पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें तथा मोटरसाइकिलों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य मिलकर अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिलों की रैकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर एक सदस्य मोटरसाइकिल का लॉक चाबी से खोलने का प्रयास करता था। यदि चाबी से लॉक नहीं खुलता था तो बलपूर्वक लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी कर ली जाती थी। आरोपी के मुताबिक, गिरोह का दूसरा सदस्य मौका देखकर मोटरसाइकिल को वहां से चोरी कर ले जाता था। इस तरह गिरोह के सदस्य आपस में समन्वय बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका भी सामने आया। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदल देते थे, जिससे उनकी पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद इन मोटरसाइकिलों को दूसरे स्थानों पर बेच दिया जाता था। वहीं, कुछ मोटरसाइकिलों को पूरी तरह या आंशिक रूप से अलग-अलग पार्ट्स में खोल दिया जाता था। इन पार्ट्स को अलग-अलग करके कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और चोरी के वाहनों को कहां-कहां बेचा गया। अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी, शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, पुत्र हबीब खान, मंगल कुशवाहा, पुत्र जीशू चतुर्वेदी, शिवम मिश्रा शामिल हैं। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन4
- जालौन पुलिस का बड़ा खुलासा : रामपुरा थाना ने 10 शातिर चोर दबोचे, चोरी की बाइकें और पार्ट्स बरामद!!.. रामपुर थाना पुलिस ने 10 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जिसे अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने पुलिस लाइन में खुलासा किया और साथ में चोरी की गई इन लोगों द्वारा मोटरसाइकिल भी बरामद की गई!!1
- जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना संदेश उरई (जालौन)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने समस्त जनपदवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों, अमर शहीदों के आश्रितों और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से करेगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज में महिलाओं और वंचित वर्ग के सशक्तीकरण में योगदान देने की अपील की। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि जनपद जालौन विकास, सामाजिक सौहार्द और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।1
- 🎤Dm जालौन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन फिर किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित🖥️ 🇮🇳आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी : राजेश कुमार पाण्डेय जनपद जालौन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आश्रितों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने अमर शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है। आज भारत आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सशक्तिकरण केवल अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। युवाओं को शिक्षा, कौशल, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए तथा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। किसानों की आय में वृद्धि, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण तथा बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दिशा में जनपद में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, बेहतर हो रहा सड़क नेटवर्क, जालौन झांसी लिंक एक्सप्रेसवे , औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाएं जालौन को विकास की नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और जनपद को और आगे ले जाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी न्यायिक रिन्कू सिंह राही ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने दायित्वों का बोध भी कराती है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी को देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार संजय आदि मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर गुलाम मोहम्मद अकैडमी में किया गया ध्वजारोहण1