Shuru
Apke Nagar Ki App…
Viswakarma Puja 2017 Special | विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Santosh Kumar
Viswakarma Puja 2017 Special | विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
- Santosh Kumarरोहतास, रोहतास, बिहारBest Vishwakarma Puja Decoration & Celebration 201716 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- खड़वां स्कूल में लगी ‘स्वच्छता की पाठशाला’, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प स्वच्छता ही सेवा योजना के तहत ग्राम पंचायत बलिगांव अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़वां में शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रखंड स्वच्छता टीम द्वारा ‘स्वच्छता की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हाथ धोने की सही विधि, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे के उचित निपटान और जल संरक्षण की जानकारी दी। बच्चों को पानी को प्रदूषित नहीं करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय परिसर में विकसित सुंदर एवं व्यवस्थित बागवानी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ परिसर ने विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा ने प्रखंड स्वच्छता टीम के सदस्यों को एक-एक गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इससे कार्यक्रम का समापन आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर स्वच्छता टिम से मृत्युंजय कुमार, रविंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार, नीरज पाठक, धन्वन्ति कुमारी, दीपक कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद नौसाद, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, अजय कुमार, पंकज चौधरी, कपिलदेव राम, प्रभारी शिक्षक शशिशेखर मिश्रा, अनिल कुमार पाल, कमल प्रताप सिंह, शिक्षिका निवेदिता रंजन, गायत्री कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। #BharatCrimeLiveNews #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छता_की_पाठशाला #रफीगंज #बलिगांव #खड़वां #स्वच्छ_भारत #स्वच्छता_जागरूकता #जल_संरक्षण #कचरा_प्रबंधन #पर्यावरण_संरक्षण #स्कूल_समाचार #बिहार_न्यूज1
- ara me vishvkarma Puja ke awasar par Ranga rang karykarm huaa News Bihar 241
- जगदीशपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता जयकांत दुबे एवं उनके साथी अधिवक्ता ने क्या कुछ कहा सुनिए -1
- TMC के दो टुकड़े! ममता को मिला नया नाम-चिन्ह, EC का बड़ा फैसला पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम। TMC के अंदर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह तय किए हैं। ममता बनर्जी गुट को नया नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह मिला, जबकि दूसरे गुट को अलग नाम और लिफाफा चिन्ह दिया गया। पुराने TMC नाम और घास-फूल चिन्ह पर फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू है। अंतिम फैसला अभी बाकी है। #TMC #MamataBanerjee #WestBengal #ElectionCommission #MamataBanerjeeNews1
- नगर निगम चुनाव पर प्रशांत किशोर जी का बयान। आप पटना के लोगों को बताना है, bankipur मे जैसे प्रशांत किशोर को लोगों ने नगर निगम चुनाव पर प्रशांत किशोर जी का बयान। आप पटना के लोगों को बताना है, bankipur मे जैसे प्रशांत किशोर को लोगों ने कहां कि भैया आप खड़ा होईये,??1
- गरिमा जीविका की वार्षिक आमसभा में प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा संवाददाता सुमित कुमार गौतम अरवल।गरिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा एवं उपलब्धियां प्रस्तुत, आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर हुई चर्चा आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को अरवल जिला अंतर्गत जीविका, प्रखंड क्रियान्वयन इकाई, अरवल के तत्वावधान में गरिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की जीविका दीदियों द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रागिनी कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं गरिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।वार्षिक आमसभा के दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में समिति द्वारा संचालित गतिविधियों एवं वित्तीय कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने समिति द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों एवं प्रगति के संबंध में उपस्थित जीविका दीदियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के माध्यम से जीविका दीदियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण, सामूहिक सहभागिता, स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। आमसभा में समिति की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक जीविका दीदियों को आजीविका के अवसरों से जोड़ने पर बल दिया गया।साथ ही समिति की अध्यक्ष द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष की प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्ययोजना के तहत समिति की गतिविधियों के विस्तार, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी तथा जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। वार्षिक आमसभा में उपस्थित जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा समिति की भावी गतिविधियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विचार-विमर्श किया। जीविका के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गरिमा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा इसी सामूहिक प्रयास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।1
- निमीडीह में भैंस चराने विवाद को ले हुई मारपीट में दो घायल, एक गिरफ्तार मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर टोले निमीडीह में भैंस खेत में चरने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थीं। इस मामले में एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राप्त बताया कि निमीडीह में मारपीट हुई थी जिसमें श्रीराम कुमार और इसकी पत्नी ललीता देवी घायल हो गई थी। थाना पीएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मामले के प्राथमिकी अभियुक्त प्राणपुर टोले निमीडीह निवासी करधनी यादव के पुत्र कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।1
- जगदीशपुर में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ दीपोत्सव, शामिल हुए विधान पार्षद जीवन कुमार देखें -1
- रफीगंज में अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर भूमि का जायजा, शहर के नजदीक स्थल चिन्हित करने का निर्देश रफीगंज प्रखंड के सोनवर्षा-चौबड़ा गांव में प्रस्तावित प्रखंड अग्निशमनालय भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेयांश व्रिपा ने स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रफीगंज के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर प्रस्तावित स्थल की स्थिति की जानकारी ली। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि सोनवर्षा-चौबड़ा स्थित भूमि रफीगंज शहर से काफी दूर है। अग्निशमनालय की त्वरित सेवा को देखते हुए शहर के नजदीक अथवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से अन्य उपयुक्त स्थलों को चिन्हित करने को कहा। बता दें कि वर्तमान में रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में अस्थायी अग्निशमन कार्यालय संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड अग्निशमनालय प्रभारी मुन्ना कुमार, प्रधान अग्निक विजय कुमार, अग्निक मो. एजहार आलम, सौरव कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।1