⏩जल संरक्षण के संकल्प के साथ गोपालपुर में प्रभारी मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया बोरीबंधान उमरिया//जल ही जीवन है। जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । जल संरक्षण की दिशा में सरकार के साथ साथ आम जनों को भी अपने स्तर पर सहयोग करना होगा, तभी हम आने वाली पीढी के लिए जल बचा पाएंगे। उक्त आशय के विचार प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने करकेली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर में आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किए । ⏩उन्होने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। बोरी बंधान के हो जाने पर इसका लाभ ग्रामीणों सहित मवेशियों को मिलेगा। बोरी बंधान कार्यक्रम पूर्णतः सामूहिक सहयोग पर केन्द्रित है, जिसमें लोगों का सहयोग ही इसे सफल बना सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ग्रामीण जन इस अभियान में बढ़-चढ़कर सम्मिलित हों और अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि जल हमारी जरूरत का प्रमुख अंग है और इसका संचय कर ही हम भविष्य की आवश्यकता को सहेज सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,वनमण्डलाधिकारी विवेक सिंह,सरपंच बेला बाई बैगा,आसुतोष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे

- *लालता चौक पर नशे की हालत में मिली अज्ञात महिला, घंटों से सड़क किनारे पड़ी रही* सतना लालता चौक स्थित बांके बिहारी वाली गली में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला को बेसुध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला संभवतः नशे की हालत में है और पिछले कई घंटों से वहीं पड़ी हुई है।1
- मैहर। एक्सिस बैंक के सामने बैंक कर्मचारियों की बाइक ले उड़े चोर पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी पर हुआ कैद, बैंक कर्मचारी किसी कारणवश जब बाहर निकाला तो वह देखा कि मेरी बाइक मौके पर मौजूद नहीं है, फुटेज के आधार पर मैहर थाने पर शिकायत दर्ज कर बाइक की तलाश की जा रही है।2
- सतना। सर्किट हाउस चौराहे पर बीच सड़क में खराब हुई बस, यात्रियों ने धक्कामार कर किनारे की बस।1
- Post by Maihar operator Opretor2
- जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी पर आज भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया है कितनी शर्म की बात है एक बार प्रशासन को गांव पर आकर रिसर्च करना चाहिए ना तो यहां नल की व्यवस्था ना तो कुएं की व्यवस्था ना तो तालाब की व्यवस्था इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ताकि प्रशासन तक पहुंच सके2
- मैहर | मध्य भारत न्यूज़ मैहर जिले के नीलकंठ महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रीवा विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दो परीक्षार्थियों को रंगे हाथों नकल करते हुए पकड़ा। औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, बुधवार को महाविद्यालय में बीएड (B.Ed.) की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए रीवा विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम अचानक केंद्र पर पहुँची। टीम के अचानक आगमन से केंद्र पर मौजूद स्टाफ और परीक्षार्थियों में खलबली मच गई। सघन जाँच के दौरान दो छात्र अनुचित साधनों (नकल) का उपयोग करते हुए पाए गए। आंसर शीट सील, केस दर्ज विश्वविद्यालय की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) को सील कर दिया है। टीम के अधिकारियों ने बताया कि: दोनों छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण (UFM) दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है। नकल के लिए उपयोग की गई सामग्री को भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। पारदर्शिता के लिए सख्त कदम रीवा विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संपादकीय नोट: मैहर जिले में परीक्षा केंद्रों पर इस तरह की सख्त कार्रवाई से उन केंद्रों में हड़कंप है जहाँ नियमों की अनदेखी की संभावना रहती है।1
- शाजापुर - बिजली कंपनी के अधिकारी के जबाब से गुस्साएं जा पहुंचे बिजली कार्यालय , जमकर हुआ हंगामा।1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)2
- कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सोमवार देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-43 पर एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक छात्र भी शामिल है जो अपनी परीक्षा देने गया था, लेकिन घर लौटने से पहले ही काल का ग्रास बन गया। हादसे का मंजर: एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तेज धमाके के साथ चारों ओर धुआं फैल गया। हादसे के वक्त कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल तो हुए लेकिन उनकी जान बच गई। घायल कार सवारों ने बताया कि अगर एयरबैग नहीं खुलते तो उनकी भी जान जा सकती थी। मजदूरी कर लौटे थे दोस्त, लेने पहुंचा था साथी जानकारी के मुताबिक, उमरिया जिले के रहने वाले तीन युवक महाराष्ट्र में मजदूरी कर कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए उनका चौथा साथी धीरेंद्र सिंह (18 वर्ष) बाइक लेकर स्टेशन गया था। चारों दोस्त जब बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी जगतपुर-उमरिया मार्ग पर चपहनी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (MP 13 CC 4342) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना का विवरण एक नजर में: मृतक: धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25)। घायल: कार सवार 5 लोग (राजगढ़ निवासी), जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। समय व स्थान: सोमवार रात करीब 11:30 बजे, बड़वारा रेलवे पुल के पास। "सड़क पर अचानक तेज आवाज आई और हर तरफ धुआं छा गया। जब हम पास पहुंचे तो कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो चुकी थी। चार युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे।" — छत्रपाल सिंह, प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की कार्रवाई: बड़वारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ ब्यूरो, कटनी1