Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला- सोहागपुर (होशंगाबाद)-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता- 2026 का फाइनल मैच मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया, जिसमें मंडीदीप की टीम सोहागपुर हॉकी टीम को 6-2 गोल से पराजित कर खिताब हासिल करने में कामयाब रही।
Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला- सोहागपुर (होशंगाबाद)-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता- 2026 का फाइनल मैच मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया, जिसमें मंडीदीप की टीम सोहागपुर हॉकी टीम को 6-2 गोल से पराजित कर खिताब हासिल करने में कामयाब रही।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- इटारसी में बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से घिसट रहा था यात्री, RPF ने दिखाई बहादुरी इटारसी। रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 11401 के रवाना होते समय चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घिसटने लगा। इसी दौरान प्लेटफार्म पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक भूरा सिंह गुर्जर ने बिना जान की परवाह किए दौड़कर यात्री को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आफ का जवान अपनी बहादुरी से यात्री को बचाते देखा जा सकता है।1
- नर्मदापुरम संत शिरोमणि श्रीरामजी बाबा मेले में 5 फरवरी को मुंबई के बॉलीवुड फेम गायक शब्बीर कुमार सुमधुर गीतों से समां बांधेंगे। 6 फरवरी को पंजाबी बॉलीवुड सिंगर सतवंत बादशाह और मलखंभ(इंडियाज गॉट टैलेंट) की टीम रोमांचक प्रस्तुति देंगे। 7 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें धार से जानी बैरागी, इंदौर से अतुल ज्वाला, उज्जैन से हिमांशु बंबडर, नीमच से डॉ. प्रेरणा ठाकरे, मेरठ से डॉ. शुभम त्यागी, दिल्ली से डॉ. बबीता पांडेय, मांडव से पंकज प्रसून चौधरी और रीवा से रूद्र प्रताप अपनी ओजपूर्ण और हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसी दिन नर्मदा महाविद्यालय में दिन में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 8 फरवरी को नर्मदा कॉलेज परिसर में दिन में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी। शाम को मेला मंच पर तिवारी सिस्टर्स और अभिषेक शर्मा खाटू श्याम भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 9 फरवरी को एसएनजी स्टेडियम में पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेशभर के पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। इसी शाम बॉलीवुड नाइट में मुंबई के देवांशु बालाजी प्रस्तुति देंगे। 10 फरवरी को मुंबई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी।1
- इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से घिसट रहा था यात्री, RPF ने दिखाई बहादुरी नर्मदापुरम। रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 11401 के रवाना होते समय चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घिसटने लगा। इसी दौरान प्लेटफार्म पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक भूरा सिंह गुर्जर ने बिना जान की परवाह किए दौड़कर यात्री को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आफ का जवान अपनी बहादुरी से यात्री को बचाते देखा जा सकता है।1
- भोपाल,राह चलती लडकियो को निशाना बनाकर कटर से हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में। • बदमाश ने दिनांक 29.06.2026 की रात्रि 9.30 से 11.30 बजे के दौरान सोनागिरी, इंद्रपुरी थाना पिपलानी तथा नरेला जोड थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में कुल 04 लडकियों को बनाया था निशाना ।1
- “रायसेन जिले के सिलवानी के गैरतगंज रोड स्थित JFC जिम को लेकर हिंदू संगठन, बजरंग दल, करणी सेना ने थाना सिलवानी में एक लिखित ज्ञापन थाना प्रभारी के नाम ASI हरिओम चौबे को सौंपा। ज्ञापन में जिम में कार्यरत ट्रेनर खालिद की प्रशिक्षण योग्यता पर सवाल उठाते हुए उसकी वैधता की जांच की मांग की गई है। साथ ही जिम के समय निर्धारण और सदस्यों के प्रवेश को लेकर असंतोष की बात लिखी गई है। ज्ञापन देने वालों ने जिम में आने वाले युवाओं-युवतियों की सुरक्षा, प्रशिक्षक की योग्यता और जिम संचालन की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मामला जांच में है और अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।”1
- सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।1
- गुरुवार सुबह रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पापड़ा गांव में उस वक्त सन्नाटा फैल गया, जब एक घर के कमरे में महिला का शव फंदे पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अस्पताल भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई।1
- विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।1
- ब्रेकिंग न्यूज बाड़ी नाबालिग द्वारा कार चलाने पर थाना प्रभारी द्वारा नाबालिग को दी गंदी गंदी गालियां और थाने में आने की धमी 10 मिनट में नहीं आया तो एफआईआर कर दूंगा दस यानी 10 कार्यवाही की दी धमकी उसके बाद बाड़ी थाने में पदस्त आरक्षक मोनिश मिश्रा ने टी आई बाड़ी का हवाला देकर नाबालिक कार चालक से की बीस हजार रुपए मांग नहीं देने पर की एफ आई आर की धमकी अब सवाल ये उठता है देश भक्ति जन सेवा करने वाली पुलिस पैसे के लाभ लालच में आकर चालन करने के बजाए जूरवाना करने के बजाए बीस हजार रुपए की मांग कर रही है साथ ही एफ आई आर की धमकी भी दे रही हैं पुलिस की ये किस प्रकार की निचले स्तर की कार्यवाही है और किस तरह एक थाना प्रभारी और आरक्षक खाकी को खाक में मिला रहे है ऐसे थाना प्रभारी ओर आरक्षक पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए1