logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने बचाई महिला की जान* *कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने बचाई महिला की जान* कानपुर नगर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में गिरने लगीं। लेकिन आरपीएफ सिपाही विनोद यादव ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगध एक्सप्रेस (20802) प्लेटफॉर्म नंबर 5 से पटना के लिए रवाना हो चुकी थी, तभी अनवर जहां (56) नाम की महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर ट्रैक की ओर जाने वाले गैप में गिरने लगीं। तभी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने गिर रही महिला का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

2 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

*कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने बचाई महिला की जान* *कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही ने बचाई महिला की जान* कानपुर नगर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में गिरने लगीं। लेकिन आरपीएफ सिपाही विनोद यादव ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगध एक्सप्रेस (20802) प्लेटफॉर्म नंबर 5 से पटना के लिए रवाना हो चुकी थी, तभी अनवर जहां (56) नाम की महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर ट्रैक की ओर जाने वाले गैप में गिरने लगीं। तभी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने गिर रही महिला का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर खींच लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *यूपी के एक और "अमिताभ ठाकुर"!* बरेली के सस्पैंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री 7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली प्रधानमंत्री आवास के लिए सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू कर रहे है. अग्निहोत्री की यात्रा का मिशन UGC के नये गाइ़डलाइन और SCST एक्ट को खत्म करना है. उन्होने एक वीडियो जारी करके सवर्णों से इस यात्रा का समर्थन करने का आह्वान किया है.
    1
    *यूपी के एक और "अमिताभ ठाकुर"!*
बरेली के सस्पैंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री 7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली प्रधानमंत्री आवास के लिए सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू कर रहे है. अग्निहोत्री की यात्रा का मिशन UGC के नये गाइ़डलाइन और SCST एक्ट को खत्म करना है.
उन्होने एक वीडियो जारी करके सवर्णों से इस यात्रा का समर्थन करने का आह्वान किया है.
    user_Vineet Sahu
    Vineet Sahu
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी, कानपुर नगर थाना घाटमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा अपने ही गाँव के एक युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बना रहा था। इस सूचना पर थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा एक–दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए गए हैं, जिनके सहयोग की बात सामने आई है। उनके संबंध में गहराई से जांच की जा रही है तथा दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय की बाइट
    1
    यूपी, कानपुर नगर
थाना घाटमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा अपने ही गाँव के एक युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बना रहा था। इस सूचना पर थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा एक–दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए गए हैं, जिनके सहयोग की बात सामने आई है। उनके संबंध में गहराई से जांच की जा रही है तथा दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय की बाइट
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर नगर, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ट्रैफिक क्रेन पर तैनात सिपाही की मौजूदगी में क्रेन में बैठे एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा युवक से बदतमीजी किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही, तो प्राइवेट कर्मचारी भड़क गया। वीडियो में कथित तौर पर इसी दौरान का व्यवहार दिखाई दे रहा है, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर पर संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है, और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    कानपुर नगर, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ट्रैफिक क्रेन पर तैनात सिपाही की मौजूदगी में क्रेन में बैठे एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा युवक से बदतमीजी किए जाने का आरोप सामने आया है। 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही, तो प्राइवेट कर्मचारी भड़क गया। 
वीडियो में कथित तौर पर इसी दौरान का व्यवहार दिखाई दे रहा है, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर पर संज्ञान लिया गया है। 
अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। 
जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है, और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शब-ए-बारात की रात में मुजाहिदे मिल्लत कमेटी के द्वारा बाकर मंडी स्थित कर्नल गजं में एक जलसे का एतमाम किया गया जलसे में इस रात की फजीलत बयान की गई बताया गया शब-ए-बारात की रात इबादत है खुदा की रहमत, गुनाहों से तौबा और दुआओं की कबूलियत कि रात है इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों की कब्रों पर दुआएं मगफिरत करते हैं इस इबादत के मौके पर कानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।
    1
    शब-ए-बारात की रात में मुजाहिदे मिल्लत कमेटी के द्वारा बाकर मंडी
स्थित कर्नल गजं में एक जलसे का एतमाम किया गया जलसे में इस
रात की फजीलत बयान की गई बताया गया शब-ए-बारात  की रात
इबादत है खुदा की रहमत, गुनाहों से तौबा और दुआओं की कबूलियत
कि रात है इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों की कब्रों
पर दुआएं मगफिरत करते हैं  इस इबादत के मौके पर कानपुर पुलिस
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    18 hrs ago
  • *थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में श्री संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा दी गयी बाइट-
    1
    *थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में श्री संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा दी गयी बाइट-
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सोहरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत भल्ला फार्म के पास बाइट बुधवार को तकरीबन 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रहे ट्रक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार पति-पत्नी दो बच्चों को रौंद दिया, जिसमें पति-पत्नी दो बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है हालांकि घटना की जानकारी के बाद तत्काल पहुंची उन्नाव एसएसपी जयप्रकाश को हसनगंज समेत थाना सोहरामऊ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
    1
    थाना सोहरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत भल्ला फार्म के पास बाइट बुधवार को तकरीबन 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रहे ट्रक को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार पति-पत्नी दो बच्चों को रौंद दिया, जिसमें पति-पत्नी दो बच्चों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है हालांकि घटना की जानकारी के बाद तत्काल पहुंची उन्नाव एसएसपी जयप्रकाश को हसनगंज समेत थाना सोहरामऊ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
    user_Ajay sharma
    Ajay sharma
    पत्रकार उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *कानपुर में सट्टेबाजी का भंडाफोड़* कानपुर नगर। पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च की सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और थाना काकादेव पुलिस ने संयुक्त रूप से छपेड़ापुलिया क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन और लगभग ₹25,000 नगद बरामद किए गए।आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    *कानपुर में सट्टेबाजी का भंडाफोड़*
कानपुर नगर। पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च की सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और थाना काकादेव पुलिस ने संयुक्त रूप से छपेड़ापुलिया क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन और लगभग ₹25,000 नगद बरामद किए गए।आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • यूपी के ललि‍तपुर में छेड़खानी से परेशान 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिर ताला तोड़कर दुकानों के अंदर घुसीं और जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी।
    1
    यूपी के ललि‍तपुर में छेड़खानी से परेशान 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिर ताला तोड़कर दुकानों के अंदर घुसीं और जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी।
    user_Vineet Sahu
    Vineet Sahu
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी,कानपुर नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआँ चौराहा एवं पुरन चंद स्कूल परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। कानपुर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ।
    1
    यूपी,कानपुर नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआँ चौराहा एवं पुरन चंद स्कूल परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें।
कानपुर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.