कटनी नगर//- 🔳वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी अमले द्वारा अवैध हाथ भट्ठी मदिरा के विरुद्ध हुई कार्यवाही 🔳75 हज़ार से अधिक की हाथ भट्ठी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त 🔳आबकारी एक्ट के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध 🔳कटनी – अवैध मदिरा निर्माण,विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने के संबंध में समय-समय पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कार्यवाहियों का सतत् सिलसिला जारी है। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर वृत्त स्लीमनाबाद में बुधवार को आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद, कटनी क्रमांक 1 एवं 3 की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त अंतर्गत ग्राम डोंगरिया, सिहुड़ी, भाटिया मोहल्ला तेवरी में दबिश दी गई । जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान, 33 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुमो में 705 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये| महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया । इस कार्यवाही में वृत्त स्लीमनाबाद के प्रभारी अतुल कुटार , आबकारी उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति , केशव उइके एवं आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, अनुराग शर्मा का योगदान रहा । #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

- कटनी में शक्तिपुंज एक्सप्रेस से झारखंड की 4 नाबालिग बच्चियां बरामद, 2 संदिग्ध युवक हिरासत में; रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस जांच में जुटी1
- सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी अंतर्गत नैना सगमनिया बाईपास में खुलेआम जारी है पत्थर का अवैध खनन। हाल में चल रहे उक्त अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यवाही से है परहेज।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने स्पष्ट किया है कि क्लाइमेट चेंज से लड़ने के लिए मध्य प्रदेश अब बातों से आगे बढ़कर "ठोस और समयबद्ध समाधान" पर काम कर रहा है। 📍 क्यों है MP नंबर 1? 🔹 एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स की मेजबानी। 🔹 दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट (ओंकारेश्वर)। 🔹 सांची के रूप में देश की पहली सोलर सिटी। हम सिर्फ बिजली नहीं बना रहे, हम भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। 🌍✨1
- एमपीईबी कॉलोनी से 9वीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, हफ्तेभर बाद भी सुराग नहीं* पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपीईबी कॉलोनी मंगठार से कक्षा 9वीं का एक नाबालिग आदिवासी छात्र बीते एक सप्ताह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपमर थाना नौरोजाबाद निवासी गंगाराम बैगा उम्र 26 वर्ष हाल निवास क्वार्टर नंबर डी-190 एमपीईबी कॉलोनी मंगठार,संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। उनके साथ उनके चाचा का बेटा नीरज बैगा पिता छोटेलाल बैगा रहकर पढ़ाई कर रहा था। नीरज विद्याभारती सरस्वती हाई स्कूल, एमपीईबी कॉलोनी में कक्षा 9वीं का छात्र है।बताया गया है कि 10 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे नीरज रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकला, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों में काफी तलाश की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो।मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नीरज बैगा के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल थाना पाली या नजदीकी पुलिस को सूचित करें।2
- कुम्हारी धर्म की नगरी बनने जा रही कुम्हारी नगर में त्रिदिवसीय त्रिरत्न वेदी प्रतिष्ठा श्री जिनवाणी की आस्थप कलश रोहण बेदी पूजन तिलक महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा वही तारण तरण मंडल आचार्य जी महा मुनिराज जिनके परम सानिध्य कार्यक्रम का भव्य आगाज होने जा रहा है | आज जिनवाणी निकली 11 घरों मे पहुंची गाजे बाजे के साथ पंडल लेकर अनुयायी उत्साह मे नज़र आये1
- कटनी में स्कूल में शौचालय की दीवार गिरी, 5वीं कक्षा के छात्र की मौतः परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची1
- मैहर: आदिवासियों की साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन हड़पने का पर्दाफाश; EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला रीवा/मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में आदिवासियों की बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े के जरिए बेचने और करोड़ों रुपये के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने इस संबंध में राजस्व विभाग के तत्कालीन अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? EOW रीवा के एसपी डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला मैहर जिले के ग्राम बदनपुर का है। यहाँ अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित आदिवासियों की लगभग 3.5 हेक्टेयर (साढ़े तीन हेक्टेयर) जमीन को फर्जी तरीके से हड़प लिया गया।1
- जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री की सप्लाई1