प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को कूडेदान में डालकर भाजपा मना रही संकल्प दिवस: अभय दुबे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे ने आज भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर निशाना साधा। दुबे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये भाजपा सरकार के उस संकल्प का स्मरण कराया कि जिसमें विगत 11 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को एक संकल्प दिलाया था कि खाने का तेल विदेशों से आयात करना पड़ता है, देश की जनता खाने के तेल का 10 प्रतिशत कम उपयोग करे। साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम करने की हिदायत दी थी। दुबे ने कहा कि भाजपा ने आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन संध्या को एक दीपक जलाने के संकल्प के साथ मनाने का मानस बनाया है। भाजपा शासित राज्यों की सत्ता ने स्कूलों से लेकर सभी शासकीय संस्थानों में दीपक जलाने का लिखित आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 100 करोड़ दिये जलाये जायेंगे। दुबे ने कहा कि 100 करोड़ दिए का तेल: प्रति दिया 15 एमएल तेल के हिसाब से 100 करोड़ दियों में कुल 1.5 करोड़ लीटर तेल लगेगा। तेल की कीमत 150 रूपये प्रतिलीटर के हिसाब से 1.5 करोड़ लीटर तेल की कीमत 225 करोड़ रूपये होगी। उन्होंने कहा कि हर साल भारत करीब 1.6-1.67 करोड़ टन खाने का तेल आयात करता है, जिसकी कीमत 1.61 लाख करोड़ रूपये (18.3 अरब डॉलर) है यह घरेलू मांग का करीब 60 प्रतिशत पूरा करता है। 1 अरब दियों का कार्बन उत्सर्जन, करीब 39,000 टन CO2 रहेगा उन्होंने कहा की. प्रधानमंत्री के संकल्प की धज्जियां उड़ाकर भाजपा जन्मदिन मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिक संवेदनशील होना चाहिए दुबे ने कहा कि नितिन नवीन जी बिहार से आते हैं:- बिहार बाढ़ (सितंबर 2026) : राज्य के 15 जिलों में करीब 49.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, अच्छा होता दियों के तेल की फिजूलखर्ची की अपेक्षा बिहार की बाढ पीड़ितों की मदद की जाती। जहां घर के चिराग बुझे हो वहां दिये रोशन नहीं होते मध्य प्रदेश भाजपा सरकार जनित त्रासदियों पर दुबे ने कहा कि: -. सागर जहरीली शराब कांड (सितंबर 2026) : बंडा तहसील (नौरोजा, घुघरा खुर्द गांव) में जहरीली शराब (मिथाइल अल्कोहल) पीने से 25 से अधिक मौंत। 2. बालाघाट आदिवासी बच्चों की मौत : जून 2026 से बिरसा-बैहर के दूरस्थ बैगा/गोंड आदिवासी गांवों (कुंडेकसा, बोनदारी आदि) में अज्ञात संक्रामक बीमारी (तेज बुखार, उल्टी, दस्त, लाल चकत्ते) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा। आंकड़ा शुरू में 7 बच्चों से बढ़ते-बढ़ते सितंबर तक करीब 30-31 आदिवासी बच्चों तक पहुंच गया। 3. कफ सिरप (कोल्ड्रिफ) कांड, छिंदवाड़ा-बैतूल (अक्टूबर 2025) : डायएथिलीन ग्लाइकॉल (48.6) प्रतिशत मिले जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से किडनी फेल होकर बच्चों की मौत हुई कृ छिंदवाड़ा में 14 बच्चे, बैतूल में 2 बच्चे, बाद में कुल आंकड़ा बढ़कर 22 से अधिक (एक रिपोर्ट में छिंदवाड़ा अकेले में 21 घरों में मौत) तक पहुंच गया। 4. इंदौर दूषित पानी (भागीरथपुरा, जनवरी 2026) रू सीवेज लीकेज से नर्मदा पाइपलाइन में दूषित पानी मिलने से हैजा/डायरिया फैला कृ शुरुआत में मेयर ने 10 मौतें मानीं, स्थानीय लोगों का दावा 16 मौतों का था, और अंततः आधिकारिक ऑडिट व लगातार मौतों के बाद आंकड़ा बढ़कर 35 से अधिक मौतें। दुबे ने कहा कि नितिन नवीन जी को उत्सव मनाने की अपेक्षा बिहार और मप्र की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहिए।

- PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। ऐशबाग थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बाबा गरीब नवाज और बाबा मिस्किन शाह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद रेहान सिद्दीकी की ओर से किया गया। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। पार्षद रेहान सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। PM मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। ऐशबाग थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बाबा गरीब नवाज और बाबा मिस्किन शाह की दरगाह परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद रेहान सिद्दीकी की ओर से किया गया। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। पार्षद रेहान सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- विश्वकर्मा मंदिर में भव्य महाआरती एवं पूजन महोत्सव संपन्न, समाज जनों ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी दी जन्मदिन पर बधाई भोपाल। अग्रसेन चौक, इमामीगेट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में ॐ श्री विश्वकर्मा विकास परिषद भारत एवं श्री बट्टूलाल सूरजबाई सार्वजनिक धार्मिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक एवं पूजन, अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन, दिव्य महाआरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और शिल्प के प्रतीक हैं। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी भगवतानंद गिरी महाराज ने प्रवचन एवं आशीर्वचन दिए। देर शाम भजन कलाकारों ने भगवान विश्वकर्मा की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भागीरथ प्रसाद विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, शशिकांत झा, मनोज विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।परिषद द्वारा बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव मध्यप्रदेश सहित देशभर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।4
- *भोपाल में बदला मौसम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश* राजधानी भोपाल में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।1
- *भोपाल में बदला मौसम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश* राजधानी भोपाल में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।4
- मोदी जी के जन्मदिन पर शब्बन चौराहे bhopal से उठी आवाज़—“भोपाल का अमन-चैन मत छीनो”, रामेश्वर शर्मा पर बरसे लोग! मोदी जी के जन्मदिन पर शब्बन चौराहे से उठी आवाज़—“भोपाल का अमन-चैन मत छीनो”, रामेश्वर शर्मा पर बरसे लोग!1
- महिला सुरक्षा को लेकर त्योहारों के चलते महिला पुलिस कर्मी गश्त कर रही है महिला पुलिस ने बताया संदिग्ध गतिविधियों में 112 डायल करें1
- भोपाल ब्रेकिंग... दानिश खान... महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट... त्योहारों के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की रात्रि गश्त... त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस सतर्क... महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रात के समय गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर... महिलाओं से अपील की जा रही है कि किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें... पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है...1
- लाड़ली बहना कि करुण पुकार ! पदवृद्धि नहीं कर सकते तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दो!” 😢 “पदवृद्धि नहीं कर सकते तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दो!” 😢 धरने पर बैठे मायूस अभ्यर्थियों ने सरकार से लगाई भावुक गुहार। #पदवृद्धि #अभ्यर्थी #अभ्यर्थीआंदोलन #धरना #सरकार1