logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र में रहेगा!! सरकार की ओर से सार्थक चर्चा की तैयारी की गई है और सदन में महिला सदस्यों को अधिक अवसर देने की योजना है। वहीं समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है!! सूत्रों के मुताबिक, महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने को लेकर सत्ता पक्ष,विपक्ष को जिम्मेदार ठहराएगा, जबकि विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठाएगा!! इसको लेकर सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है, जहां सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है!!

2 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
2 hrs ago

विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र में रहेगा!! सरकार की ओर से सार्थक चर्चा की तैयारी की गई है और सदन में महिला सदस्यों को अधिक अवसर देने की योजना है। वहीं समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है!! सूत्रों के मुताबिक, महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने को लेकर सत्ता पक्ष,विपक्ष को जिम्मेदार ठहराएगा, जबकि विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठाएगा!! इसको लेकर सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है, जहां सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है!!

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • रायबरेली जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊँचाहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण: मामला 29 अप्रैल 2026 को तब शुरू हुआ जब एक महिला ने थाना ऊँचाहार में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को शिवम हेला (पुत्र राजेन्द्र, निवासी कलवारन टोला) बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन और ऊंचाहार कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 30 अप्रैल 2026 को आरोपी शिवम हेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। गिरफ्तारी टीम: कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के मार्गदर्शन में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उ.नि. सौरभ पाण्डेय, आरक्षी विशाल और म.आ. रंजना सिंह शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
    1
    रायबरेली जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊँचाहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
मामला 29 अप्रैल 2026 को तब शुरू हुआ जब एक महिला ने थाना ऊँचाहार में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को शिवम हेला (पुत्र राजेन्द्र, निवासी कलवारन टोला) बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन और ऊंचाहार कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 30 अप्रैल 2026 को आरोपी शिवम हेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तारी टीम:
कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के मार्गदर्शन में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उ.नि. सौरभ पाण्डेय, आरक्षी विशाल और म.आ. रंजना सिंह शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला। जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल, एलसी कनौजिया (पार्टी संरक्षक), जिला सहकारिता मंच के रामकिशन चौधरी, जिला सचिव इन्द्रेश पटेल, मंच जिला अध्यक्ष उपाध्याय यथार्थ, विधानसभा ऊँचाहार मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला।
जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी।
बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।इस मौके पर 
जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल, एलसी कनौजिया (पार्टी संरक्षक), जिला सहकारिता मंच के रामकिशन चौधरी, जिला सचिव इन्द्रेश पटेल, मंच जिला अध्यक्ष उपाध्याय यथार्थ, विधानसभा ऊँचाहार मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Local news tv
    1
    Post by Local news tv
    user_Local news tv
    Local news tv
    Content Creator (YouTuber) सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ➡️विकास मौर्य सुसाइड केस में आरोपियों पर FIR ➡️सौरभ मौर्य, राम नरेश मौर्य, विद्या मौर्य पर FIR ➡️दहेज के लिए बहन प्रीति मौर्य को घर से निकाला ➡️प्रीति के भाई विकास को भी अपमानित किया ➡️13 अप्रैल को विकास ने फांसी लगाकर जान दी ➡️छोटे भाई विवेक के गायब होने के बाद केस दर्ज ➡️कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम का मामला.
    1
    ➡️विकास मौर्य सुसाइड केस में आरोपियों पर FIR
➡️सौरभ मौर्य, राम नरेश मौर्य, विद्या मौर्य पर FIR
➡️दहेज के लिए बहन प्रीति मौर्य को घर से निकाला
➡️प्रीति के भाई विकास को भी अपमानित किया
➡️13 अप्रैल को विकास ने फांसी लगाकर जान दी
➡️छोटे भाई विवेक के गायब होने के बाद केस दर्ज
➡️कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम का मामला.
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    Photographer सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में शुभम सोनकर के पैर में लगी गोली मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और SWAT/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली। हत्या-दुष्कर्म कांड में फरार चल रहा ₹50 हजार का इनामी शुभम सोनकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर करेंटी तिराहे पर घेराबंदी की गई आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों पैरों में लगी, घायल होकर गिरा बरामदगी एक अवैध 32 बोर पिस्टल, खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस आरोपी की पहचान शुभम सोनकर, निवासी पम्पापुर, थाना नवाबगंज घायल आरोपी को पहले CHC कालाकांकर, फिर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया। हालत खतरे से बाहर है। हत्या-दुष्कर्म मामले में पहले एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में  शुभम सोनकर के पैर में लगी गोली
मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और SWAT/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली। हत्या-दुष्कर्म कांड में फरार चल रहा ₹50 हजार का इनामी शुभम सोनकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
मुखबिर की सूचना पर करेंटी तिराहे पर घेराबंदी की गई
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों पैरों में लगी, घायल होकर गिरा
बरामदगी एक अवैध 32 बोर पिस्टल, खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस
आरोपी की पहचान शुभम सोनकर, निवासी पम्पापुर, थाना नवाबगंज
घायल आरोपी को पहले CHC कालाकांकर, फिर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया। हालत खतरे से बाहर है।
हत्या-दुष्कर्म मामले में पहले एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • Post by Local news tv
    1
    Post by Local news tv
    user_Local news tv
    Local news tv
    Content Creator (YouTuber) सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेस की हुआ उद्घाटन
    1
    नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेस की हुआ उद्घाटन
    user_Sandeeptiwari
    Sandeeptiwari
    Firefighter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.