संदेश आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा पर चर्चा, आत्मनिर्भर बनने का संदेश नंद घरों पर महिला सशक्तिकरण का संदेश आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा पर चर्चा, आत्मनिर्भर बनने का संदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नंद घरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रोजेक्ट बालवर्धन के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम जेएसआई (JSI) और वेदांता के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट बालवर्धन के अंतर्गत आयोजित किए गए। इसमें आईसीडीएस (ICDS) विभाग का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित शर्मा और फील्ड कोऑर्डिनेटर भगवानदास, कुलदीप एवं रामकेश द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं के साथ जागरूकता बैठकें, चर्चाएं और सामूहिक सहभागिता आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ 'नारी शक्ति, देश की शक्ति', 'सशक्त नारी, सशक्त समाज' और 'स्वस्थ नारी, खुशहाल परिवार' जैसे विभिन्न नारे भी लगाए।
संदेश आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा पर चर्चा, आत्मनिर्भर बनने का संदेश नंद घरों पर महिला सशक्तिकरण का संदेश आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा पर चर्चा, आत्मनिर्भर बनने का संदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र नंद घरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रोजेक्ट बालवर्धन के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इसका मुख्य
उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम जेएसआई (JSI) और वेदांता के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट बालवर्धन के अंतर्गत आयोजित किए गए। इसमें आईसीडीएस (ICDS) विभाग का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित शर्मा और फील्ड कोऑर्डिनेटर भगवानदास, कुलदीप एवं रामकेश द्वारा किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया
गया। उन्हें समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं के साथ जागरूकता बैठकें, चर्चाएं और सामूहिक सहभागिता आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ 'नारी शक्ति, देश की शक्ति', 'सशक्त नारी, सशक्त समाज' और 'स्वस्थ नारी, खुशहाल परिवार' जैसे विभिन्न नारे भी लगाए।
- रुदावल : थाना रुदावल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई दाताराम मय जाप्ता ने गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नारोली नहर के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष पुत्र मोहनसिंह निवासी करनपुरा थाना रुदावल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रुदावल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।1
- धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मांगों के निर्देशन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। सचिव रेखा यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही बंदियों की विधिक स्थिति, रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जानकारी ली निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा बंदियों से पूछने पर एक बंदी ने बताया कि उसकी जमानत हो चुकी है । लेकिन जमानती न होने के कारण इसकी रिहाई नहीं हो पा रही है। इस मौके पर सचिव ने निर्देश दिए कि उनके घरवालों से संपर्क कर बंदी की जमानत प्रक्रिया पूरी कराये। एक बंदी ने लीवर की समस्या होना बताया सचिव द्वारा जेल अधीक्षक एवं डॉक्टर को निर्देश दिए कि बंदी की जांच कराएं एवं उसका उचित इलाज करवाएं । सचिव द्वारा प्रत्येक बंदी से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली साथ ही सचिव ने बताया कि जो बंदी मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है वह बंदी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागणों के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागणों को भी निर्देशित किया गया कि बंदियों की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें। सचिव रेखा यादव ने निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रेखा यादव के अलावा, चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।3
- धौलपुर जगन फाउंडेशन की विजन: ग्रामीण भारत की हर महिला को स्वास्थ्य और सशक्तिकरण!1
- विषय: अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका द्वारा गलत चालान व भ्रष्टाचार की जांच कराने बाबत। महोदय, सविनय निवेदन है कि सरमथुरा कस्बे में नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों और आम नागरिकों के चालान काटे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से लगातार शिकायत मिल रही है कि इस कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं है और कई जगह बिना उचित कारण के चालान किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ यह भी आरोप लग रहे हैं कि कुछ कर्मचारियों द्वारा लोगों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, जिससे छोटे दुकानदार और आम नागरिक काफी परेशान हैं। अतः आपसे निवेदन है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा यदि किसी कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार या गलत तरीके से चालान काटने की शिकायत सही पाई जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। धन्यवाद। दिनांक:10/03/2026 …………… भवदीय भरत सिंह मीणा जिला अध्यक्ष (एसटी प्रकोष्ठ) आम आदमी पार्टी सरमथुरा, धौलपुर2
- Post by Shri Krishn Meena1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- दहेज के लिए प्रताड़ना: ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला, दो मासूम बच्चों के साथ भटकने को मजबूर मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम आरहेता बन्रा वारी का पुरा की निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मेनका पुत्री विनोद ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 फरवरी 2020 को नागेंद्र के साथ हुई थी महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उसे ताने देते थे। पीड़िता के अनुसार सास रामकली, ससुर कल्याण सिंह, पति नागेंद्र, देवर रामवकील, चचिया ससुर राकेश तथा ननद कृष्णा और छाया ने कई बार उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में उसने कई बार अपने मायके वालों को भी शिकायत की, लेकिन समझौता कराकर उसे वापस ससुराल भेज दिया जाता था। पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में उसके पति की तबीयत खराब है। जब उसने ससुराल वालों से इलाज कराने की बात कही तो उन्होंने खर्च करने से इनकार कर दिया और उसे घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा। महिला का कहना है कि 29 अप्रैल 2025 को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं, महिला ने प्रशासन और पुलिस से न्याय दिलाने तथा ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Bharat SING Meena2